Pitra Dosh: लाल किताब से जानें कितने प्रकार के होते हैं पितृ दोष


Nikki Rai
13-09-2023, 09:03 IST
gbsfwqac.top

    लाल किताब के अनुसार आपके पूर्वजों या पितरों ने कोई गलत कार्य किया है तो उसका भुगतान आपको भी करना पड़ सकता है। लाल किताब में कई तरह के पितृ दोष का जिक्र मिलता है। आइए जानें-

10 प्रकार के पितृ दोष

    लाल किताब के अनुसार पितृ दोष 10 प्रकार के हो सकते हैं। इस किताब में पितृ दोष से मुक्ति के उपायों के बारे में भी बताया गया है।

कपूर का उपाय

    पितृ पक्ष के दौरान रोज कपूर जलाएं। साथ में अपने अपने पितरों के साथ अपने ऊपर चढ़े ऋण के लिए माफी मांगे। सुबह और शाम दोनों वक्त कपूर जलाएं।

हनुमान चालीसा

    तेरस, चौदस, अमावस्य और पूर्णिमा के दिन गुड़ और घी को गाय के गोबर से बने उपले पर रख कर जलाएं। इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और कर्मों के लिए माफी मागें।

तर्पण करें

    पितृपक्ष में तर्पण केवल पूर्वजों के नाम पर ही नहीं जिनका ऋण हो उनके नाम पर भी करें। इससे आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।

दान करें

    परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के एकत्र कर उसे मंदिर में दान दें। इसके अलावा भी आप गरीबों में अपने पूर्वजों के नाम से दान कर सकते हैं।

इन्हें रोटी खिलाएं

    पितृपक्ष में कौए, चिढ़िया, कुत्ते और गाय को रोटी खिलाते रहना चाहिए। इससे भी पितृ प्रसन्न होते हैं।

जल चढ़ाएं

    पीपल या बरगद के वृक्ष में जल चढ़ाएं। विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्‍भागवत गीता का पाठ करने से हर तरह के ऋण व दोष से मुक्ति मिलती है।

    आप भी लाल किताब के इन उपायों से पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com