भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिवपुराण के अनुसार, नियमित रुप से शिव की पूजा करने से जीवन में दुखों को सामना करने की शक्ति मिलती है। शिव पुराण पढ़ने के अन्य कई लाभ भी हैं।
शिव पुराण में श्वलोक
भगवान की शिव की महिला का वर्णन करने वाले शिव पुराण में 24000 श्लोक है जिन्हें 6 खण्डों में बांटा गया है। इसमें कुल 12 स्कंध मौजूद हैं।
मानसिक शांति
शिव पुराण पढ़ने से मन शांत और स्थिर रहता है। इसके पाठ से मन में किसी प्रकार के बुरे ख्याल नहीं आते हैं और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
आध्यात्मिक ज्ञान
शिव पुराण में हमें बह्मा, विष्णु, शिव सहित अनेकों देवताओं के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है। ये हमारे आध्यात्मिक ज्ञान को बढाता है।
सुख शांति की प्राप्ति
शिव पुराण पढ़ने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। भगवान शिव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
ज्ञान की प्राप्ति
शिव पुराण में भगवान शिव की पूजा विधि और महत्व के बारे में वर्णन किया गया है। इसका पाठ करने से शिव पूजा के महत्व का ज्ञान प्राप्त होता है।
मोक्ष की प्राप्ति
कहा जाता है कि शिव पुराण का नियमित रुप से पाठ करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे पढ़ने से मन भी शुद्ध हो जाता है।
कब करें शिव पुराण का पाठ
श्रावण मास में शिव पुराण का पाठ अधिक लाभदायक होता है। इसके अलावा इसका पाठ आप किसी भी सोमवार को शुरु कर सकते हैं।
शिव पुराण का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com