शिवपुराण की ये 7 बातें जीवन को बनाएंगी सफल


Preeti Sharma
14-02-2024, 15:00 IST
gbsfwqac.top

    शिवपुराण में भगवान शिव और उनके अवतारों के बारे में बताया गया है। इसका पाठ करने से व्यक्ति को डर से मुक्ति मिलती है। यह हमारे 18 पुराणों में से एक है। इससे हमें बहुत ही सीखने को मिलता है। यह हमारे जीवन को सफल बनाने में मदद करता है। आइए, जानें-

क्रोध न करना

    व्यक्ति को सफल होने के लिए क्रोध या गुस्से को त्याग देना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर का विवेक खत्म हो जाता है और वह संकट में आ सकता है।

सच बोलना

    सच बोलना मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। शिवपुराण के अनुसार व्यक्ति को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। यह जीवन में आगे बढ़ने से रोकता है।

कर्म करें

    व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए हमेशा निष्काम कर्म करना चाहिए। फल की इच्छा किए बिना अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना चाहिए।

मोह का त्याग

    मोह संसार में व्यक्ति को अंधकार की ओर लेकर जाती है। बिना लालच या मोह के काम करने से ही व्यक्ति जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ता है।

सकारात्मक रहें

    शिवपुराण के अनुसार जीवन में हमेशा सकारात्मक कल्पना करनी चाहिए। इससे हम ज्यादा आगे बढ़ पाते हैं। नकारात्मकता हमें अंधकार की ओर ले जाती है।

बुरा न बोलना

    सूर्यास्त के बाद का समय भगवान शिव का होता है। इस समय कड़वे वचन नहीं बोलने चाहिए। यह अच्छा नहीं माना जाता है।

सफलता के लिए क्या करें

    हमेशा सफलता पाने के लिए अच्छे से मार्ग से धन कमाएं और उसके तीन भाग करें। पहला धन वृद्धि में, दूसरा भोग में उपयोग करें और तीसरा धर्म कर्म में खर्च करें।

    शिवपुराण की सीख आप भी अपने जीवन में अपना सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।