त्योहारों पर जचेंगे ये बेहतरीन डिजाइन वाले ब्लाउज

इस त्योहार के मौसम में आप भी स्टाइल कर सकती हैं खूबसूरत डिजाइन वाले ब्लाउज, सिल्क से लेकर कॉटन और शिफॉन से लेकर नेट तक की साड़ी के साथ इन्हें आप पहन सकती हैं।

त्योहारों पर जचेंगे ये बेहतरीन डिजाइन वाले ब्लाउज
त्योहारों पर पहनें ट्रेंडी डिजाइन वाले ब्लाउज

फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है। अभी-अभी तीज का त्योहार गया है और जल्द ही रक्षाबंधन भी आने वाला है। ऐसे में अगर आपको भी त्योहारों पर आकर्षक और सुंदर दिखना है, तो आप अपनी साड़ी के साथ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन आजमा सकती हैं। नए और खूबसूरत डिजाइन वाले ब्लाउज आपकी साड़ी को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं। ट्रेंडी डिजाइन के साथ ही आपको ब्लाउज में कई तरह के मटेरियल के विकल्प भी मिल जाएंगें, जिस वजह से आप इन्हें अलग-अलग प्रकार की साड़ियों (जैसे सिल्क, कॉटन, शिफॉन, नेट) के साथ पहन सकती हैं। इतना ही नहीं ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स में आपको रंगों के भी कई विकल्प आसानी से मिल सकते हैं, जिसके जरिए आप इन्हें अपनी साड़ी से मैच करके ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकती हैं।

फेस्टिव ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड्स के कुछ प्रकार

फेस्टिव ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड्स की बात करें, तो इसके लिए आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। इनमें आस्तीनों, गले, पैटर्न के तमाम विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप साड़ी में भी ट्रेंडी दिखने के लिए आजमा सकती हैं-

  • आस्तीनें- ट्रेंडी ब्लाउज पहनना है, तो आप रफल, स्लीवलेस, पफ स्लीव वाले विकल्प देख सकती हैं। हालांकी, कुछ ब्लाउज ¾ आस्तीनों के साथ भी आपको ट्रेंडी दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको बस साड़ी के प्रकार का ध्यान रखना होगा।
  • गला डिजाइन- अलग-अलग प्रकार के गले भी ब्लाउज को ट्रेंडी बनाते हैं। ऐसे में आप साधारण गोल के अलावा, चौकोर, वी-नेक, स्वीटहार्ट या फिर बोट नेकस्टाइल ट्राय कर सकती हैं। पीछे के गले के लिए आगे से मेल खाता हुआ या फिर डीप बैक नेक भी आजमाया जा सकता है।
  • पैटर्न- ट्रेंडी दिखने के लिए अलग-अलग तरह के पैटर्न वाले ब्लाउज फेस्टिव सीजन में पहने जा सकते हैं। इसके लिए आप शिमर, एंब्राइडरी या फिर फूलों की कढ़ाई वाले ब्लाउज देख सकती हैं। वहीं, आजकल चिकनकारी कढ़ाई वाले ब्लाउज भी ट्रेंड में हैं।

नीचे कुछ ऐसे ही ट्रेंडी ब्लाउज के डिजाइन शामिल किए गए हैं, जिनके विकल्प आप भी देख सकती हैं-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Pujia Mills Women's Georgett Lucknowi Embroidery Puff Sleeve Tie UP Blouse

    यह ब्लाउज जॉर्जेट मटेरियल से बना है, जो पहनने पर आरामदायक एहसास दे सकता है। रेगुलर फिट में आने वाले इस ब्लाउज की लंबाई छोटी है, जिसे आप साड़ी के साथ आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें पीछे की तरफ हुक और काज दिए गए हैं। वहीं, यह रेडीमेड ब्लाउज सुंदर चिकनकारी कढ़ाई के साथ आता है। सफेद रंग में आने वाले इस ब्लाउज में 32, 34, 36 और 38 तक का साइज मिल जाएगा। यह ब्लाउज सफेद के अलावा गुलाबी, काला, बैंगनी, पीला और लाल रंग में भी मिल सकता है। इसमें ट्रेंडी पफ स्टाइल वाली आस्तीनें दी गई हैं, जो आपको त्योहारों पर आकर्षक दिखा सकती हैं।

    01
  • Vihu Fashion Women's Sweetheart Neck Sleeveless Blouse

    स्टैंडर्ड लंबाई और रेगुलर फिट में आने वाले इस ब्लाउज को भी आप त्योहारों पर साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह ब्लाउज फैंटम सिल्क से बना है और इसमें अंदर की तरफ मुलायम अस्तर भी लगा हुआ है। इसका आकर्षक स्वीटहार्ट नेकस्टाइल मिलता है, जो आपको सुंदर और ट्रेंडी दिखा सकता है। इसमें 32 से लेकर 38 तक के साइज आपको मिल जाएंगें। वहीं, यह साड़ी ब्लाउज लाल, क्रीम, काला, गोल्ड, हरा, स्लेटी, नेवी ब्लू, गुलाबी, सिल्वर और गहरे आसमानी जैसे रंगों में मिल सकता है। इस ब्लाउज पर सिक्वेन के साथ सुंदर एंब्राइडरी का काम भी किया गया है। यह रेडीमेड ब्लाउज स्लीवलेस स्टाइल में आता है और इसमें हुक और काज भी दिए गए हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • OOMPH! Jacquard Purple Readymade Blouse for Women

    ट्रेंडी मगर पारंपरिक दिखने के लिए आप त्योहारों पर इस तरह का ब्लाउज साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह ब्लाउज प्रीमियम क्वालिटी के फैब्रिक और मुलायम अस्तर के साथ बनाया गया है। इसमें स्टाइलिश वी-आकार का गला मिलता है। वहीं, इस ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन की बात करें, तो इसमें गोल्डन रंग के धागों से सुंदर फूलों के आकार वाली कढ़ाई की गई है। यह ब्लाउज आधी आस्तीनों के साथ आता है, जिनके ऊपर भी ज़री का काम मिलता है। इस ब्लाउज में आपको बैंगनी, हरा, कॉफी ब्राउन, मजेंटा और सैफायर ब्लू जैसे रंगों का विकल्प मिल जाएगा। इसमें पीछे की तरफ हुक और काज के साथ ही लटकन वाली डोरियां भी दी गई हैं।

    03
  • Studio Shringaar Polyester Women's Pink Printed Saree Blouse

    इस ब्लाउज में आपको आरामदायक रेगुलर फिट मिलता है। इस ब्लाउज को पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है और साथ ही आरामदायक एहसास के लिए इसमें कॉटन का अस्तर भी लगा हुआ है। यह ब्लाउज कोहनी तक की लंबाई वाली आस्तीनों के साथ आता है। इसमें ट्रेंडी बोट नेकस्टाइल मिलता है। इसके अलावा यह एक ब्लाउज हुक और काज वाले बैक डिजाइन के साथ आता है। इस ब्लाउज पर सुंदर फ्लोरल प्रिंट मिलता है, जो त्योहारों पर पहनने पर काफी अच्छा लग सकता है। यह ब्लाउज आपको 34 से लेकर 50 तक के साइज में मिल सकता है, जिसे आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। इस ब्लाउज का रंग गुलाबी है।

    04
  • Madhu Fashion Womens Sleeveless Stitched Saree Blouse

    यह एक रेडीमेड ब्लाउज है, जिसमें आपको 32 से लेकर 42 तक विभिन्न साइज के विकल्प मिल जाएंगें। इस ब्लाउज में सफेद के साथ ही हरा, पीला, लाल, नीला, गुलाबी, काला और गोल्डन जैसे कई रंग भी मिल सकते हैं। यह ब्लाउज पॉली रॉ सिल्क से बना है, जो कि हल्का और आरामदायक साबित हो सकता है। इसमें ट्रेंडी स्लीवलेस स्टाइल मिलता है, जो आपको त्योहारों पर मॉडर्न दिखा सकता है। इसका गला गोल आकार का है और इसमें पीछे की तरफ डोरियां भी दी गई हैं। छोटी लंबाई में आने वाले इस ब्लाउज में आपको पीछे की तरफ हुक और काज लगे हुए मिलते हैं। इसका सॉलिड पैटर्न इसे प्रिंटेड साड़ियों के साथ पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • इस फेस्टिव सीजन में ब्लाउज के कौन से रंग ट्रेंड में हैं?
    इस फेस्टिव सीजन में लाल, हरा, सुनहरा और रानी रंग के ब्लाउज ट्रेंड में हैं। इन रंग के ब्लाउज आपको त्योहारों पर आकर्षक दिखा सकते हैं।
  • फेस्टिव सीजन के लिए ब्लाउज के किस तरह के डिजाइन लोकप्रिय हैं?
    फेस्टिव सीजन के लिए कढ़ाई वाले, प्रिंटेड और सॉलिड पैटर्न वाले ब्लाउज डिजाइन लोकप्रिय हैं। इन्हें आप अलग-अलग प्रकार की साड़ियों के साथ पहन सकते हैं।
  • मैं अपने फेस्टिव ब्लाउज को कैसे एक्सेसराइज कर सकती हूं?
    आप अपने फेस्टिव ब्लाउज को झुमके, हार और चूड़ियों के साथ एक्सेसराइज कर सकती हैं। यह त्योहारों के लिए बेहद खूबसूरत हो सकता है।