साड़ी हो या लहंगा, Ruffle Blouse के ट्रेंडी Designs के साथ पाएं रॉयल टच!

साड़ी या लहंगा के साथ पहनने के लिए रफल ब्लाउज के ट्रेंडी डिजाइन पर डालें नजर यहां, जो आपको फैशनेबल और आकर्षक बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

साड़ी हो या लहंगा, Ruffle Blouse के ट्रेंडी Designs के साथ पाएं रॉयल टच!
Ruffle Blouse के ट्रेंडी Designs

भारतीय पारंपरिक ड्रेस जैसे कि लहंगा और साड़ी की खूबसूरती तभी पूरी होती है जब उसे एक शानदार ब्लाउज डिजाइन के साथ स्टाइल किया जाए। पारंपरिक लुक में आधुनिक ट्विस्ट लाने के लिए आजकल रफल ब्लाउज डिजाइन का चलन जोरों पर है। रफल यानी झालरदार कपड़े की लेयर्स जो ब्लाउज को एक नया, ड्रामैटिक और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। चाहे बात हो किसी त्योहार की, शादी की या किसी खास मौके की, रफल ब्लाउज को साड़ी और लहंगे के साथ पहनकर आप भीड़ में अलग नजर आ सकती हैं। यह न केवल आपके पहनावे में नयापन लाता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास और स्टाइल को भी एक नया रूप दे सकता है। अलग-अलग नेकलाइन, स्लीव और कट के साथ रफल डिजाइंस हर बॉडी टाइप और फैशन टेस्ट को सूट कर सकती हैं। आज आपको स्टाइल वॉल्ट में Ruffle Blouse के कई सारे ट्रेंडी Designs देखने को मिल सकते हैं जिनको आप अपनी साड़ी या लहंगा के साथ पहनकर किसी भी शादी या पार्टी में एक खूबसूरत लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप इसे चूड़ियों तथा झुमकों के साथ कैरी करेंगी तो यह आपकी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने में भी आपकी मदद कर सकता हैं। वहीं अगर शाम की कैजुअल पार्टी के लिए आकर्षक लुक चाहती हैं तो इसे साड़ी के साथ पतली चेन, बोल्ड लिपस्टिक और हाई हील्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है जो आपको महफ़िल की जान बनाने में मदद कर सकती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Women's Shipali Net Work Ruffle Sleeves Readymade Saree Blouse

    गुलाबी रंग में आने वाला यह रफल डिजाइन वाला ब्लाउज साड़ी के साथ पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह फैंटम सिल्क का बना हुआ है जोकि काफी आरामदायक और स्टाइलिश दिख सकता है। इसके ऊपर नेट का फैब्रिक लगा हुआ है जो इसे आकर्षक लुक दे रहा है। गोल गले डिजाइन के साथ बना यह Blouse Design सॉलिड पैटर्न के साथ आता है जिसे आप किसी भी पार्टी-फंक्शन, शादी या त्योहार में पहन सकती हैं। इसके ब्लाउज के बैक में हुक क्लोजर लगा हुआ है और साथ ही डोरी डिजाइन काफी मनमोहक लुक देता है। इसमें गुलाबी के अलावा आपको लाल, सफेद, काला, ग्रे, ग्रीन आदि रंग भी मिल जाएंगे जिनको आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार चुन सकती हैं।

    01
  • Readymade Ruffle Sleeves Designer Padded Blouse

    रफल स्लीव के साथ आने वाला यह ब्लाउज स्लिम फिट के साथ आता है जिसे आप साड़ी से लेकर लहंगा तक के साथ पेयर कर सकती हैं और पा सकती हैं एक स्टाइलिश लुक। यह जोर्जेट फैब्रिक से बना हुआ है जोकि हवादार और आरामदायक होता है और इसे पूरे दिन पहने रहने पर भी ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा। इसके बैक में डीप U shaped डिजाइन बना हुआ है जिसमें बांधने के लिए डोरी लगी है जो पारंपरिक लुक में भी मॉडर्न ट्विस्ट ला सकता है। इसमें क्लोजर टाइप हुक है जिसकी मदद से आसानी से इसे पहना जा सकता है। मरून रंग में आने वाले इस ब्लाउज डिजाइन को आप गोल्डन रंग की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं क्योंकि इसमें गोल्डन स्टोन के वर्क किए गए हैं जो इस रंग की साड़ी के साथ मैच कर सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • RENE Women's Cotton Floral Ruffle Sleeve Blouse

    फ्लोरल प्रिंट के साथ बना यह ब्लाउज रेगुलर फिट में आता है जिसमें आपको कई सारे साइज मिल जाएंगे जिसको आप अपनी साइज के अनुसार चुन सकती हैं। आप इसे आराम से कैजुअल डे आउट से लेकर ऑफिस की पार्टी में भी अपनी हल्की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं जो आपको सबसे हटके दिखने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें चौकोर नेक डिजाइन बना हुआ जिसके चलते अगर आप इसके साथ पतली सोने या सिल्वर की चेन पहनती हैं तो आपको एक परफेक्ट लुक मिल सकता है। इसके स्लीव पर आपको Ruffle स्टाइल मिल सकता है जो इसे एक ट्रेंडी लुक दे रहा है और साथ में इसके फ्रंट में क्लोजर के लिए हुक लगा हुआ है और यह कॉटन का बना हुआ है जो आपको काफी आरामदायक रख सकता है।

    03
  • V Neck Orgenza Three Layer Ruffle Sleeve Frill Readymade Saree Blouse

    ऑर्गेंजा फैब्रिक में बना यह ब्लाउज वाइन रंग के अलावा काला, गाजरी, गोल्डन, मरून, पिस्ता जैसे कई सारे आकर्षक रंगों में मिल सकता है जिसको आप अपनी साड़ी या लहंगा के अनुसार चुन सकती हैं और इसे त्योहार से लेकर शादी तक के अवसर पर कैरी कर सकती हैं। V Neck डिजाइन में बने इस Blouse पर तीन लेयर के झालर लगे हुए हैं जो काफी आकर्षक लुक दे सकता हैं। वहीं, इसका डीप बैक डिजाइन आपको बोल्ड दिखाने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके क्लोजर की बात करूं तो बैक में ही हुक और डोरी लगे हुए हैं जिनकी मदद से आसानी से इसे पहना जा सकता है। इसमें पैड लगे हुए हैं जो सही आकार देने में एकदम परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।

    04
  • Net Work Ruffle Sleeves Readymade Saree Blouse

    फ्री साइज में आने वाला यह ब्लाउज हर बॉडी टाइप पर आसानी से सूट कर सकता है और आपको पार्टी में सबसे हटके दिखाने में मदद कर सकता है। हरे रंग में आने वाले इस Net के Blouse को आप ब्लैक साड़ी के साथ पार्टी में कैरी कर सकती हैं जो आपको बोल्ड लुक दे सकता है। इसकी खासियत है कि यह रेडीमेड है जिससे सिलवाने का भी कोई झंझट नहीं होगा और आराम से पहन सकते हैं। इसमें फ्रंट में बटन लगे हुए हैं और साथ ही इसके स्लीव पर रफल डिजाइन बना हुआ है। इसपर बने स्टोन वर्क इसकी खूबसूरती को निखारने में मदद करती है। आप इसके साथ पर्ल ईयररिंग्स पहन सकती हैं जो आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती है और साथ ही, आपके खास अवसर को और भी खास बनाने में मदद कर सकती है।

    05

रफल ब्लाउज कितने प्रकार के होते हैं?

रफल ब्लाउज आजकल कई स्टाइल और डिजाइन में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद, बॉडी टाइप और अवसर के अनुसार चुन सकती हैं। यहां रफल ब्लाउज के कुछ प्रमुख प्रकार दिए गए हैं:

  • ऑफ-शोल्डर रफल ब्लाउज - यह ब्लाउज दोनों कंधों से नीचे होता है और कंधों के चारों ओर रफल्स बनी होती हैं। यह एक बोल्ड और ग्लैमरस लुक दे सकता है, जो खासतौर पर पार्टी या वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकते हैं।
  • वन-शोल्डर रफल ब्लाउज- इस डिजाइन में एक कंधे पर रफल डिजाइन होती है और दूसरा कंधा खुला रहता है। यह लुक मॉडर्न और स्टाइलिश है, जो लहंगे और फ्लोई साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लग सकता है।
  • रफल स्लीव्स ब्लाउज- इस ब्लाउज की खासियत इसकी फुल या हाफ स्लीव्स पर लगे रफल्स होते हैं। यह बहुत फेमिनिन और एलिगेंट लुक देता है, खासकर सिल्क या नेट की साड़ी के साथ।
  • हाई नेक रफल ब्लाउज - इसमें गर्दन के पास Ruffle होती हैं जो Blouse को एक रॉयल और ग्रेसफुल टच दे सकती हैं। इसे आप सादे लहंगे या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
  • फ्रंट ओपन रफल ब्लाउज - इस ब्लाउज में सामने की ओर बटन या हुक होते हैं और उसके साथ फ्रंट पैनल में रफल डिटेलिंग होती है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बेहतरीन मेल बन सकता है।
  • पेपलम स्टाइल रफल ब्लाउज - कमर से थोड़ी नीचे तक फैला हुआ यह ब्लाउज रफल्स के साथ पेपलम लुक देता है। यह वेस्ट लाइन को हाइलाइट करता है और लहंगे के साथ खासकर बहुत सुंदर लग सकता है।
  • बैक रफल ब्लाउज - इसमें पीछे की तरफ यानी ब्लाउज के बैक पर रफल्स होती हैं, जिससे बैक प्रोफाइल स्टाइलिश दिखता है। बैकलेस या डीप बैक डिजाइन के साथ यह और आकर्षक लग सकता है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • लहंगे के साथ किस प्रकार का रफल ब्लाउज अच्छा लग सकता है?
    लहंगे के साथ स्टेटमेंट रफल ब्लाउज सबसे अच्छा लग सकता है, जो आपके लुक में एलिगेंट और ग्लैमर जोड़ सकता है। इसके अलावा आप वन-शोल्डर रफल ब्लाउज भी पहन सकती हैं।
  • क्या रफल ब्लाउज को ऑफिस में पहना जा सकता है?
    हां, एक साधारण रफल डिटेलिंग वाला ब्लाउज ऑफिस में पहना जा सकता है, लेकिन यह ध्यान रखें कि यह बहुत अधिक शो-ऑफ वाला न हो।
  • साड़ी के साथ रफल ब्लाउज पहनने के लिए सबसे अच्छा अवसर क्या हो सकता है?
    अगर आप साड़ी के साथ रफल ब्लाउज पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए बढ़िया अवसर शादी, पार्टी और त्योहार जैसे विशेष अवसर एकदम सही साबित हो सकते हैं।