दुपट्टे के साथ आने वाले ये 7 कुर्ता सेट्स आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद!

शादी हो या त्योहार या हो घर में पूजा-पाठ दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स आपको दिखाएंगे सबसे अलग व खास। 7 विकल्पों के साथ जानिए उनकी खासियतें।

दुपट्टे के साथ आने वाले ये 7 कुर्ता सेट्स आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद!
दुपट्टे के साथ आने वाले 7 स्टाइलिश कुर्ता सेट्स

दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स आरामदायक और आकर्षक आउटफिट माने जाते हैं। फिर चाहे कोई सामान्य कार्यक्रम हो या खास, ऑफिस जाना हो या कॉलेज और कहीं घूमने जाना हो या यात्रा करनी हो, इन्हें आसानी से अलग-अलग अवसरों व जगहों पर ज्यादातर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि Kurta Sets कई तरह की शैलियों में आते हैं जिनके साथ आपको दुपट्टा भी मिलता है? इतना ही नहीं इनमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों, डिजाइन, रंगों और गले के पैटर्न वाले विकल्प मिल जाएंगे इसी कड़ी में आपकी स्टाइल स्ट्रीट को बेहतर बनाने के लिए यहां कुछ इसी तरह के ट्रेंडी दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स आपको देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप अवसरों पर पहनकर हर बार कुछ अलग लग सकती हैं। तो आने वाले त्याहारों के लिए आप भी इन्हें अपनी पसंद व बजट के हिसाब से चुन सकती हैं।

दुपट्टे के साथ आने वाले किस तरह के कुर्ता सेट्स कर रहे हैं ट्रेंड?

  • स्ट्रेट फिट, वाले सेट सामान्य अवसरों के लिए काफी अच्छे विकल्प होते हैं। इनमें एक सीधा कुर्ता होता है जिसके दोनों तरफ कट दिया होता है। इनके साथ पहनने के लिए पैंट, प्लाजो या चूड़ीदार पैजामा होता है और दुपट्टा इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। ये सूट आपको अलग-अलग रंगों के साथ-साथ कॉटन, रेयॉन, सिल्क, जॉर्जेट और ऑर्गैंजा जैसे कपड़ों के विकल्प मिल जाएंगे। भारी डिजाइन वाले विकल्प खास अवसरों और थोड़े साधारण डिजाइन वाले विकल्प रोजाना पहनने के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं।
  • अगर बात की जाए अनारकली कुर्ता सेट्स की तो इन्हें खास अवसरों के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनका कुर्ता आमतौर पर थोड़ी भारी डिजाइन वाला होता है और इनमें भारी कढ़ाई या काम किया होता है। वैसे तो इन्हें शादी और त्योहारों पर पहनने के लिए काफी पसंद किया जाता है लेकिन इनमें आजकल रोजाना या किसी औपचारिक अवसर पर पहनने के लिए थोड़े हल्के विकल्प भी मिलते हैं।
  • सामान्य से लेकर भारी डिजाइन में आने वाले A-Line सूट को भी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। इनमें भी आपको दुपट्टे के साथ आने वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस तरह के कुर्ता सेट पहनने में आरामदायक और दिखने में सुंदर होते हैं। इनमें भी आपको कॉटन, रेयॉन और जॉर्जेट जैसे कपड़ों के विकल्प मिल जाएंगे।
  • इसके अलावा नायरा कट, आलिया कट और शरारा कुर्ता सेट्स भी अलग-अलग अवसरों पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Naixa Women's Purple Rayon Embroidered Straight Kurta with Rayon Pant and Silk Blend Laced Dupatta Set

    रेयॉन मटेरियल से बना यह कुर्ता सेट स्ट्रेट फिटिंग वाला है, जिसके साथ आपको पैंट और दुपट्टा भी मिलेगा। इसमें आपको लाइट पर्पल कलर का पैंट व कुर्ता मिलेगा और इसके दुपट्टे का रंग डार्क पर्पल है, जो इसमें कॉन्ट्रासट जोड़ रहा है। इस सूट के V-Neck कुर्ते की आस्तीन 3/4 लंबी है और इसके गले पर भारी काम किया गया है। कुर्ते, पैंट और दुपट्टा तीनों पर ही भारी काम वाली लेस लगी है, जो इसे देखने में और अधिक आकर्षक बना रही है। वहीं, इसके दुपट्टे पर धारियां भी बनी हैं। रेगुलर फिटिंग वाला यह कुर्ता सेट पिंक और स्काय ब्लू कलर के विकल्प में भी आपको मिल जाएगा।

    01
  • Arayna Women's Pure Cotton Block Printed Ethnic Wear Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta

    100% कॉटन मटेरियल से बना यह कुर्ता सेट आपको पूरा दिन आरामदायक और शानदार महसूस करा सकता है। ब्लॉक प्रिंट के साथ आने वाले इस सेट में आपको फ्रॉक स्टाइल वाला कुर्ता, प्लाजो और दुपट्टा मिलेगा। इसके कुर्ते का गला वी आकार वाला है और आस्तीन 3/4 लंबी है। थोड़ी ढीली फिटिंग वाले इस कुर्ते की लंबाई काफ तक की है। कुर्ते पर जो प्रिंट किया गया है वही प्रिंट इसके प्लाजो और दुपट्टा पर भी देखने को मिल रहा है। इस कुर्ता सेट को आप आसानी से ऑफिस या कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। इसमें आपको ऑलिव-व्हाइट और ब्लैक-व्हाइट जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • ANNI DESIGNER Women's Rayon Blend Straight Solid Kurta with Pant & Dupatta

    पैंट, दुपट्टा और कुर्ते का यह सेट ऑफिस या कॉलेज पहनकर जाने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सॉलिड प्रिंट वाले इस कुर्ता सेट में जान डालने का काम कर रहा है इसका प्रिंटेड दुपट्टा। रेयॉन ब्लेंड मटेरियल से बने इस कुर्ता सेट की फिटिंग सामान्य है और इसमें आपको साइज के भी अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। इसके Black Kurta का गला वी है और आस्तीन 3/4 लेंथ की हैं। काफ तक की लेंथ वाले इस कुर्ते के साथ मिलने वाला पैंट भी काला ही है।

    03
  • GoSriKi Women's Cotton Blend Embroidered Straight Kurta with Pant & Dupatta

    ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह कुर्ता सेट किसी शादी या त्योहार में पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे 90% रेयॉन और 10% कॉटन मटेरियल से बनाया गया है। स्ट्रेट फिट वाले इस कुर्ता सेट में आपको पैंट और दुपट्टा मिलेगा, जिनके साथ आप हर अवसर पर काफी आकर्षक लग सकती हैं। नाज़ुक धागों का काम क्लासिक स्ट्रेट-कट कुर्ते में जान डाल रहा है, जो त्योहारों पर काफी अच्छा भी लगता है। इसके कुर्ते की लंबाई काफ तक की है जिसमें 3/4 लेंथ की आस्तीन और गोल गला दिया गया है। इसका आरामदायक फिट लगभग हर तरह की महिलाओं पर जच सकता है।

    04
  • BIBA Women Cotton Printed Fitted Salwar Kurta Dupatta

    अनारकली कुर्ता और चूड़ीदार पैजामे के साथ आने वाला यह कुर्ता सेट मशहूर ब्रांड बीबा का है जिसके साथ आपको दुपट्टा भी मिलेगा। पूरी तरह से कॉटन मटेरियल से बने इस सूट की डिजाइन भले ही बहुत भारी न हो पर यह पहनने के बाद आपको शाही लुक दे सकता है। पूरी लंबाई वाला इसका कुर्ता गोल गले के साथ आता है और इसकी आस्तीन 3/4 लेंथ की हैं। सामान्य फिटिंग वाले इस Biba सूट सेट का कुर्ता प्रिंटेड है और इसके दुपट्टे पर आपको टैसल के साथ कुर्ते जैसा ही प्रिंट मिल जाएगा। इसमें आपको ऑफ व्हाइट और पाउडर ब्लू दो रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

    05
  • Rajnandini Women's Rayon Embroidered Kurta Set with Dupatta

    यह कुछ-कुछ आलिया कट स्टाइल वाला कुर्ता सेट है जिसके साथ आपको दुपट्टा भी मिलेगा। मरून रंग का यह सेट रेयॉन मटेरियल से बना है जिसकी फिटिंग सामान्य है। अगर हम बात करें कुर्ते की तो इसका गला गोल है और लंबाई काफ तक की है। इसके कुर्ती की आस्तीन 3/4 लेंथ की है और उनपर पतली बॉर्डर दी गई है। सॉलिड प्रिंट वाले इस कुर्ते के गले पर भारी काम किया गया है, लेकिन पैंट बिल्कुल सिंपल डिजाइन वाली है। इस सूट के दुपट्टे पर पतली बॉर्डर दी गई है।

    06
  • Naixa Women's Mustard BSY Viscose Embroidered Straight Kurta with BSY Viscose Pant and Silk Blend Embroidered Laced Dupatta Set

    मस्टर्ड रंग में आने वाला यह स्ट्रेट फिट कुर्ता सेट किसी भी त्योहार या हल्दी के कार्यक्रम में आपको सबसे अलग दिखा सकता है। विस्कॉस मटेरियल से बने इस सेट की Boat Neck कुर्ती काफ तक लंबी है और इसकी आस्तीन 3/4 हैं। भारी डिजाइन वाली इस कुर्ती के गले पर गुलाबी और गोल्डेन रंग का काम देखने मिल जाएगा। पूरे सेट में जान डालने का काम कर रहा है इसका गुलाबी बांधनी प्रिंट वाला दुपट्टा, जिसपर पतली गोल्डेन बॉर्डर दी गई है। इस सूट में आपको सफेद रंग का भी विकल्प मिल जाएगा।

    07

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किस मटेरियल से बने दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स शादियों के लिए अच्छे होते हैं?
    शादियों के लिए, शिफॉन, सिल्क ब्लेंड, या जॉर्जेट जैसे मटेरियल से बने दुपट्टे वाले कुर्ता सेट अच्छे होते हैं। ये मटेरियल शादियों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि वे सुंदर और आकर्षक दिखते हैं, और अलग-अलग तरह के डिज़ाइन और रंगों में मिल जाते हैं।
  • ऑफिस में दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट को कैसे स्टाइल किया जा सकता है?
    ऑफिस के लिए दुपट्टे के साथ कुर्ता सेट को स्टाइल करने के लिए, हल्के रंग और प्रिंट चुनें, सीधे कट और साफ लाइनों पर ध्यान दें, और अधिक पेशेवर लुक के लिए लेयरिंग पर विचार करें। पतले पेंडेंट, साधारण बालियां या घड़ी जैसी नाजुक ऐक्सेसरीज भी पहनी जा सकती हैं।
  • किस तरह के फुटवियर दुपट्टे के साथ आने वाले कुर्ता सेट्स के साथ अच्छे लगते हैं?
    दुपट्टे के साथ कुर्ता सेट के लिए अवसर और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर, अलग-अलग फुटवियर पहने जा सकते हैं। जूती, मोजड़ी और कोल्हापुरी जैसे विकल्प एक पारंपरिक स्पर्श जोड़ते हैं, जबकि हील्स, वेजेज या स्नीकर्स भी एक आधुनिक फ्यूजन लुक दे सकते हैं।