HP या फिर Brother घर के लिए कौन सा प्रिंटर है बढ़िया? यहां जानें

HP और Brother प्रिंटर में से कौन हो सकता है घर के लिए अच्छा? यहां देखिए इसी से जुड़ी जानकारी, जो मदद करेगी एक सही विकल्प के चुनाव में। कुछ अच्छे विकल्पों के साथ ही यहां देख सकते हैं इनकी खूबियों और कमी को भी।

HP या फिर Brother घर के लिए कौन सा प्रिंटर है बढ़िया? यहां जानें
HP या फिर Brother कौन सा प्रिंटर है बढ़िया

एचपी और ब्रदर दोनों ही जाने-माने ब्रांड हैं, लेकिन जब बात आती है दोनों में से किसी एक ब्रांड की प्रिंटर को चुनने की, तो हर कोई उलझन में पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए प्रिंटर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर दोनों ब्रांड के प्रिंटर की तुलना की गई है, साथ ही इनमें मिलने वाले फीचर्स और उनकी खूबियों के बारे में भी बताया गया है, जिसकी मदद सेआपको इनके बारे में जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा, यहां पर दोनों ही ब्रांड के कुछ बढ़िया मॉडल के बारे में भी बताया गया है, जिनकी मदद से आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना आसान हो सकता है।

एचपी और ब्रदर ब्रांड की मॉडल की तुलना

ब्रांड/मॉडल

HP DESKJET

HP Smart Tank 589 All-in-One

Brother/ DCP-L2640DW

Brother/  DCP-T820DW

कनेक्टिविटी

USB 2.0, Wi-Fi

USB 2.0, Wi-Fi

ईथरनेट, यूएसबी, वाई-फाई

USB

प्रिंटर स्पीड

प्रिंटिंग गति (रंगीन) 5.5 ppm, प्रिंट गति मोनोक्रोम 8.5 ppm

प्रिंट रंगीन गति 24 ppm, प्रिंट गति मोनोक्रोम 30 ppm

प्रिंट गति मोनोक्रोम 34 ppm

प्रिंट रंगीन गति 26 ppm, प्रिंट गति मोनोक्रोम 17 ppm

खास फीचर्स

ऑटो डॉक्यूमेंट फीडर

लो ऑन इंक सेंसर

लेज़र प्रिंटर

ऑटो-डुपल

कीमत

₹6,999

₹12,999

₹23,999

₹20,299

ऊपर बताई गई कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं। ऐसे में हम पाठकों से वर्तमान कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं। इसके साथ आप नीचे चारों विकल्पों के बारे में विस्तार से देख सकते हैं-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • HP Smart Tank 589 All-in-One WiFi Colour Printer

    HP ब्रांड का यह प्रिंटर WiFi और USB कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से अलग-अलग उपकरणों से जोड़ सकते हैं। इस प्रिंटर में काले रंग से प्रिंट करने के लिए 30 ppm तक गति मिलती है, तो वहीं रंग-बिरंगे रंग से प्रिंट करने के लिए 24 ppm गति तक मिलती है। यह प्रिंटर A4, B5, A6, DL आकार के पेपर को सपोर्ट करता है। यह आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे आप HP के स्मार्ट ऐप से जोड़ कर इस्तेमाल में ले सकते हैं। यह प्रिंट तो करता ही है, साथ ही कॉपी और स्कैन करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे आकार में आने वाला यह प्रिंटर लो ऑन इंक सेंसर के साथ आता है, जो आपको बताता है कि प्रिंटर से इंक खत्म होने वाला है, जिसे आप आसानी से दोबारा भर सकते हैं। इसमें मिलने वाले बटन कंट्रोल पैनल के जरिए इसे आसानी से चलाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रिंटिंग तकनीक- इंकजेट
    • मॉडल का नाम- HP Smart Tank 589 All-in-One
    • स्कैनर प्रकार - ‎फ्लैटबेड
    • रिज़ॉल्यूशन - 1200 x 1200
    • नियंत्रण - ‎टच

    खूबियां

    • इसमें स्मार्ट बटन दिया गया है, जिसकी मदद से इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है। 
    • इसमें स्मार्ट एडवांस्ड सॉल्यूशन फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यह किताब के अलावा एक साथ कई चीजों को स्कैन कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना है कि इस प्रिंटर की गति काफी धीमी है।
    01
  • Brother DCP-L2640DW New Launch Auto Duplex Laser Printers

    Brother ब्रांड का यह प्रिंटर एक लेजर प्रिंटर है जो प्रिंट के अलावा कॉपी और स्कैन भी कर सकता है। यह LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसपर आप इसके पीचर्स को देख सकते हैं। इस प्रिंटर में 256 MB तक की मेमोरी मिलती है। यह A4, B5, A5, B6 जैसे आकार वाले कागज को सपोर्ट करता है। यह प्रिंटर 470 W पावर वाट क्षमता के साथ आता है जिसे आप घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेपर को एकसाथ दो तरफा प्रिंट कर सकता है। यह एक प्रकार का ऑटोमेटिक ड्यूप्लेक्स प्रिंटिंग है जिसकी गति 34 PPM है। इसमें ADF दिया गया है जिसकी मदद से यह खुद से पेपर को बाहर निकाल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्कैनर प्रकार ‎- फ्लैटबेड
    • इनपुट शीट क्षमता - ‎300
    • ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट रिज़ॉल्यूशन - ‎1200 x 1200
    • मॉडल का नाम - DCP-L2640DW
    • प्रिंटर आउटपुट - मोनोक्रोम

    खूबियां

    • यह प्रिंटर 1 मिनट में 34 पेज को प्रिंट करने में सक्षम हो सकता है।
    • इसमें 2 इन 1 आइडी क़ॉपी बटन दिया गया है जिसकी मदद से यह उसे एक ही बार में दोनों तरफ से प्रिंट कर सकता है।
    • इसमें ऑटो डबल प्रिंट की सुविधा दी गई है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना है कि इस प्रिंटर की गति काफी धीमी है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HP Ink Advantage 4278 WiFi Colour Printer

    अगर आप अपने घर के लिए प्रिंटर की तलाश कर रहे हैं, तो एचपी ब्रांड का यह मॉडल सही हो सकता है। इसमें प्रिंट के अलावा स्कैन और कॉपी करने के भी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें USB और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है, जिनकी मदद से इसे दूसरे उपकरणों से जोड़ सकते हैं। इसमें इंकजेट तकनीक मिलती है, जो काले और सफेद के साथ रंग-बिरंगे प्रिंट भी कर सकती है। इसे HP के स्मार्ट ऐप से जोड़कर इसके फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले इनपुट ट्रे में 60 पेपर रखे जा सकते हैं, वहीं आउटपुट ट्रे में एकसाथ 25 पेपर इकट्ठे हो सकते हैं। इसके अलावा, इसके डॉक्यूमेंट फीडर की क्षमता 35 पेज रखने की है। इसमें आसान कंट्रोल पैनल भी दिया गया है जो बटन के साथ आता है जिसकी मदद से इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स  

    • मॉडल का नाम - HP DESKJET
    • रंगीन प्रिंट गति - 5.5 ppm
    • स्कैनर प्रकार- ‎फ्लैटबेड
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज़
    • नियंत्रण - ‎ऐप

    खूबियां

    • यह प्रिंटर 8.5 PPM की गति से काले और सफेद रंग का प्रिंट निकालता है। 
    • इसमें ‎4800 x 1200 dpi रिजॉल्यूशन के साथ रंगीन प्रिंट होते हैं।
    • इसमें अच्छी गुणवत्ता की एचपी इंक कार्ट्रिज मिलती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना है कि प्रिंटर में इंक रखने की क्षमता कम है।
    03
  • Brother Ink Tank DCP-T820DW WIFI Auto Duplex Color

    Brother ब्रांड का यह प्रिंटर काले रंग में आता है, जिसे आप घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्रकार का इंकटैंक प्रिंटर है, जो प्रिंट, स्कैन और कॉपी करने में सक्षम है। इसमें WIFI और USB कनेक्टिविटी दी गई है, जिसकी मदद से इसे दूसरे उपकरणों से जोड़ा जा सकता है। इसमें रिफिल इंक बॉटल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से आप आसानी से प्रिंटर में स्याही को भर सकते हैं। इसमें काले और सफेद रंग से प्रिंटिंग की गति 30ppm है, तो वहीं रंगीन प्रिंट करना हो तो इसकी गति 26 ppm हो सकती है। इसमें मिलने वाले पेपर ट्रे में 150 पेपर रखने की क्षमता है। इसके अलावा, इसमें 128 MB मेमोरी दी गई है। इसमें कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसमें बटन लगाए गए हैं, जिसकी मदद से इसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • विशेषता - ऑटो-डुप्लेक्स
    • मॉडल का नाम - DCP-T820DW
    • बिजली की खपत - ‎3 वाट
    • डिस्प्ले प्रकार - ‎एलसीडी
    • डिवाइस ‎- स्मार्टफ़ोन

    खूबियां

    • इसमें रंगीन प्रिंट का रिज़ॉल्यूशन ‎1200 × 6000 dip दिया गया है जिससे यह अच्छी गुणवत्ता के साथ प्रिंट करता है।
    • यह प्रिंटर B5, A5, B6, A6 आकार के पेपर को स्टोर्ट कर सकता है।
    • इसमें ऑटो डबल प्रिंट दिया गया है जो खुद से पेपर के दोनों तरफ आासनी से प्रिंट कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर का कहना है कि इस प्रिंटर की गती सही से काम नहीं कर रही है।
    04

निष्कर्ष

एचपी और ब्रदर प्रिंटर में से किसी एक को अच्छा कहना मुश्किल होगा। हालांकी, आप अपनी जरूरत, बजट और काम के अनुसार दोनों में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। दोनों के ही पास आपको किफायती से लेकर मंहगी कीमतों में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें। इसके अलावा दोनों ब्रांड्स के पास स्मार्ट फीचर्स के साथ आने वाले प्रिंटर्स भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर, प्रिंटर के लिए दोनों में से किसी भी ब्रांड विकल्प को चुनना सही हो सकता है। मगर इनका अनुभव और कार्य कुशलता हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है, जिसे आप अपने अनुसार तय कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • एचपी और ब्रदर प्रिंटर में से कौन सा सबसे किफायती है?
    एचपी और ब्रदर दोनों ही जाने-माने ब्रांड हैं। हालांकि, इन दोनों में से कौन-सा सस्ता है, यह प्रिंटर के मॉडल और उपयोग पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर ब्रदर प्रिंटर की कीमत एचपी से थोड़ी कम हो सकती है।
  • क्या एचपी प्रिंटर ब्रदर प्रिंटर से बेहतर तस्वीरें छापते हैं?
    बता दें कि एचपी प्रिंटर आमतौर पर फोटो प्रिंटिंग के लिए बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इनमें प्रिंट का रिज़ॉल्यूशन अच्छा होता है। हालांकि, यह आपकी पसंद पर भी आधारित होता है।
  • एचपी और ब्रदर प्रिंटर की वारंटी में क्या अंतर है?
    एचपी और ब्रदर ब्रांड के प्रिंटर की वारंटी मॉडल के अनुसार अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर दोनों कंपनियां एक वर्ष तक की वारंटी देती हैं।