लिविंग रूम के लिए अच्छे कालीन कौन से हैं? घर की सजावट को निखारने के लिए आप भी जानिए

घर की सजावट को देना है आलीशान रूप तो जानिए किस तरह के कार्पेट आ सकते हैं आपके काम। यहां देखिए कुछ ऐसे विकल्पों को जो बजट में फिट होते हुए घर की कायापलट करने में कर सकते हैं मदद।

लिविंग रूम के लिए अच्छे कालीन कौन से हैं? घर की सजावट को निखारने के लिए आप भी जानिए
living room के लिए कालीन

लिविंग रूम किसी भी घर का एक सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, जहां पर दोस्तों से लेकर घर आए मेहमानों के साथ हम समय बिताते हैं। ऐसे में लिविंग रूम को सजाने के लिए कालीन को हमेशा से ही पसंद किया जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि किस तरह का कार्पेट लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छा हो सकता है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। वैसे तो आपको कार्पेट के प्रकार के विकल्प आसानी से देखने को मिल जाते हैं; लेकिन नायलॉन, पॉलिएस्टर और ऊन के साथ तैयार किए गए कालीन काफी ज्यादा लोकप्रिय माने जाते हैं। नायलॉन के साथ तैयार किए गए कार्पेट लंबे समय तक साथ देने के अलावा काफी मुलायम भी रहते हैं और इनमें दाग भी आसानी से नहीं निकलते हैं। वहीं, बात अगर पॉलिएस्टर के कालीन की करें तो ये किफायती कीमत रमें आने के साथ कई सारे डिजाइन में आसानी से मिल जाते हैं, जिसके तहत आपको इनका चुनाव करते वक्त ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं,  ऊन वाले कालीन की करें तो ये ठंड के मौसम के लिए सबसे बढ़िया माने जाते हैं। यह टिकाऊ होने के साथ काफी आरामदायक भी रहते हैं। तो आइए अब देखते हैं ऐसी कुछ कालीनों के विकल्पों को जो लिविंग रूम को सजाने में काफी मददगार हो सकते हैं। 

घर की सजावट से जुड़ी अन्य जानकारी ले लिए करिए साज-सज्जा का रुख

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Peepul Tree Handmade Olive Green Ethnic Motifs Cotton Carpet

    हरे और क्रीम रंग के शेड में आने वाला यह कालीन आपके लिविंग रूम को एक बढ़िया लुक दे सकता है। इसमें सिपंल और ट्रेंडी डिजाइन दिया गया है, जो साज-सज्जा की दुनिया में काफी लोकप्रिय रहता है। कॉटन के फैब्रिक से बना यह कालीन साफ करने में भी आसान रहता है। बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया यह कार्पेट काफी टिकाऊ रहता है। ट्रेडिशनल लुक देने वाला यह कालीन मॉर्डन स्टाइल वाले लिविंग रूम के लिए उपयुक्त रहता है। इसमें आपको मंडाना ब्लॉक प्रिंटेड पैटर्न देखने को मिल जाएगा। Floor Carpet के इस ऑप्शन में आपको नेवी ब्लू से लेकर ब्राउन, रस्ट, टील और क्रीम जैसे विकल्प भी मिल जाते हैं, जिनका चुनाव आप अपने कमरे की दीवार के रंग के अनुसार कर सकते हैं।

    • 20 जून 2025 को कीमत: ₹1999

    कहां बिछाएं?

    यह कार्पेट 3 फीट चौड़ाई में और 5 फीट लंबाई में है, जिसे आप चाहें तो लिविंग रूम के साइड में लगा सकते हैं, या फिर अगर आपके कमरे में कोई टेबल रखी है तो आप वहां पर भी इस कालीन को बिछा सकते हैं।

    01
  • Sparrow world Orange Bohemian Anti-Skid Carpet

    आपके लिविंग रूम के रौनक को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए ये कालीन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें ऑरेज रंग दिया गया है, जो गर्मी के मौसम में घर के लुक को बढ़ाने का काम करता है। Carpet For Floor में 100 प्रतिशत पॉलिएस्टर का फैब्रिक देखने को मिल रहा है। गंदे होने पर आप इस कालीन को मशीन में भी आसानी से साफ कर सकते हैं। एंटी स्किड यानी न फिसलने की खासियत के साथ आने वाला यह कार्पेट आपको रेगुलर टाइप में मिल रहा है। इसमें दिया गया बोहेमियन पैटर्न इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देता है। पॉलिएस्टर से बने होने के चलते ये कालीन जल्दी खराब नहीं होता है। डिजिटल प्रिंट के साथ आने वाले इस कालीन में नॉन-फेडिंग डाई का प्रयोग किया गया है, जिसका अर्थ है कि इसके प्रिंट का रंग नहीं उड़ता है।

    • 20 जून 2025 को कीमत: ₹2199

    कहां बिछाएं?

    1.21 मीटर की लंबाई और 1.82 मीटर की चौड़ाई के साथ आने वाले इस कालीन को आप सोफे सेट के बीच में रखी कॉफी टेबल के नीचे बिछा सकते हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Welspun Brown & Beige Abstract Printed Anti-Skid Carpet

    अगर आपके लिविंग रूम की दीवार का रंग डार्क है या फिर क्रीम शेड है, तो आप ब्राउन और बेज कलर में आने वाले इस कार्पेट का चुनाव कर सकते हैं। रेगुलर टाइप में आने वाला यह कार्पेट लिविंग रूम में एक मॉर्डन टच जोड़ सकता है। इस Stylish Carpet में पॉलिएस्टर के फैब्रिक का प्रयोग किया गया है, जो इसे लंबे समय तक के इस्तेमाल के लिए टिकाऊ बनाता है। हफ्ते में एक बार वैक्यूम क्लीनर की मदद से आप इस कालीन को साफ कर सकते हैं। एंटी-स्किड खासियत के साथ आने वाला यह फ्लोर कार्पेट एब्स्ट्रेक्ट पैटर्न में देखने को मिल जाता है। हर 6 महीने के अंदर आप इस कार्पेट को 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं। रेक्टेंगल शेप में आने वाले इस कालीन में अगर कोई दाग लग जाता है, तो आप इसे बाहर साफ करवा सकते हैं।

    • 20 जून 2025 को कीमत: ₹1709

    कहां बिछाएं?

    6 फीट की लंबाई और 4 फीट तक की चौड़ाई के साथ आने वाले इस कालीन को आप कॉफी टेबल के नीचे बिछा कर लिविंग रूम के लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं।

    03
  • BLANC9 Cream & Red Floral Printed Cotton Carpet

    इस सीजन में फ्लोरल प्रिंट काफी ज्यादा डिमांड में है, ऐसे में क्रीम और लाल रंग के साथ आने वाले इस कालीन पर भी कई रंगो का फूलों की डिजाइन दिया गया है, जो इसे आपके लिविंग रूम में बिछाने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। अगर आपके कमरे में काफी सारे रंग है जैसे कि सोफे का रंग कुछ और है व दीवार के रंग भी खिले-खिले हैं, तो आप इसका चुनाव कर सकते हैं। ये लिविंग रूम की सजावट को आसानी से बदल सकता है। इसमें कॉटन के फैब्रिक के साथ रेगुलर स्टाइल दिया गया है। बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया यह कालीन बिना खराब हुए लंबे समय तक आसानी से आपका साथ दे सकता है। इसे साफ करने के लिए आप मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • 20 जून 2025 को कीमत: ₹1113

    कहां बिछाएं?

    बड़े फ्लोरल प्रिंट पैटर्न में आने वाले इस कार्पेट को आप सोफे के पास बिछा सकते हैं। इसके ऊपर टेबल न रखें। 

    04
  • Peepul Tree Handmade Mustard Yellow Ethnic Motifs Cotton Carpet

    अगर आप अपने लिविंग रूम को और बेहतर करना चाहते हैं, तो पीले रंग का यह कार्पेट आपके लिए हो सकता है। इसेकॉटन के फैब्रिक का इस्तेमाल करके बनाया गया। इसके साथ ही इसपर मंडाना आर्ट प्रिंटेड पैटर्न देखने को मिलता है, जिसे सोफे के सामने बिछाया जा सकता है। पारंपरिक शैली के साथ आने वाले इस कालीन को आप आधुनिक शैली वाले लिविंग रूम के लिए चुन सकते हैं। यह लंबे समय तक आपका साथ दे सकता है।  

    • 20 जून 2025 को कीमत: ₹2875

    कहां बिछाएं?

    4 फीट चौड़ा और 6 फीट लंबे इस कार्पेट को लिविंग रूम के किसी भी कोने में बिछाया जा सकता है। और अगर आपका कमरे का साइज छोटा है और उसमें ज्यादा जगह नहीं है तो आप इस कार्पेट को कॉफी टेबल के नीचे रख सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • लिविंग रूम के लिए सबसे टिकाऊ कालीन कौन सा है?
    ऊन और नायलॉन के फैब्रिक का इस्तेमाल करके तैयार किए गए कार्पेट लिविंग रूम के लिए सबसे टिकाऊ माने जाते हैं।
  • क्या गहरे रंग के कालीन लिविंग रूम को छोटा दिखाते हैं?
    हाँ, गहरे रंग के कालीन कमरे को छोटा दिखा सकते हैं, जबकि हल्के रंग इसे बड़ा दिखाते हैं। ऐसे में कालीन के रंग का चुनाव अपने कमरे के साइज के अनुसार करें।
  • क्या लिविंग रूम के लिए एंटी-एलर्जी कालीन उपलब्ध हैं?
    हाँ, कुछ सिंथेटिक कालीन और प्राकृतिक फाइबर कालीन एंटी-एलर्जी विकल्प हो सकते हैं। इनका चुनाव आप अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से कर सकते हैं।
  • कालीन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    लिविंग रूम के लिए कार्पेट का चुनाव करते वक्त कमरे के साइज, कालीन के मटेरियल के अलावा आपको उसके रंग, पैटर्न और मोटाई इन सारी चीजों पर गौर करना चाहिए। इसके साथ ही बजट और कालीन के टिकाऊपन पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।