Home Decoration के लिए कौन सी चीजें हैं जरूरी? विकल्प के साथ जानें
अपने बोरिंग से घर को नया लुक देने के लिए करनी है सजावट तो यहां दी जा रही होम डेकोरेशन की लिस्ट आ सकती है काम, जिसमें मिलेंगे आपको फोटो फ्रेम, पेंटिंग, शोपीस समेत कई सामानों की लिस्ट।
हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजा संवार कर रखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके भी आजमाते रहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहकर भी घर को वो लुक नहीं मिल पाता है, जिसकी कल्पना आपने की होती है। इसका कारण घर की सजावट में इस्तेमाल में होने वाली चीजें भी हो सकती हैं। कभी-कभी सही सजावटी सामान का चुनाव न करने से भी घर का लुक अच्छा होने के बजाय खराब दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप अपने घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है? यह नहीं समझ पा रहे हैं, तो आपकी परेशानी का हल यहां मिल सकता है। आज यहां साज-सज्जा के तहत कुछ Home Decor टिप्स की जानकारी दी जा रही है साथ ही कुछ सजावटी सामानों की लिस्ट भी दी जा रही है, जिनकी मदद से आप भी अपने घर को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।
घर की सजावट के लिए किन चीजों की होती है आवश्यकता?
फर्नीचर- अगर आप घर की सजावट के लिए फर्नीचर लेना चाहते हैं तो आपको सोफा, बेड, टेबल, कुर्सियां आदि की जरूरत पड़ सकती है। ये चीजें घर की सजावट के साथ ही उपयोगी भी हो सकती हैं।
सजावटी सामान- सजावटी सामानों की बात करें तो फ्लावर वास, मूर्तियां, शोपीस, इनडोर प्लांट्स आदि चीजें आपके घर को फ्रेश लुक दे सकती हैं।
फर्श सजावट- घर के फर्श की सजावट के लिए कालीन या फिर सुंदर प्रिंट वाले मैट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लाइटिंग- सुंदर लाइटिंग जैसे- टेबल लैंप, फ्लोर लैंप, सीलिंग लाइट की मदद से भी घर को आकर्षक रूप दिया जा सकता है।
दीवार की सजावट- दीवार की सजावट के बिना घर की सजावट अधूरी सी लगती है। ऐसे में आप दीवारों को सुंदर रूप देने के लिए पेंटिंग, फोटोग्राफी, वॉल आर्ट या वालपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पर्दे, सोफा कवर और बेडशीट- पर्दे, सोफा कवर और बेडशीट उपयोगी होने के साथ-साथ घर की सजावट में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Kraftlik Handicraft Set of 3 Ceramic Deer Family Showpiece
घर की सजावट के लिए आप इस शोपीस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्ड और एनिमल थीम पर बने ये शोपीस 3 के सेट में मिल रहे हैं। जिसमें से एक शोपीस लाल, दूसरा काला और तीसरा सफेद रंग का है। ये तीनों सोपीस मीडियम साइज में मिल रहे हैं। सॉलिड पैटर्न वाले ये सभी शोपीस हिरण के आकार में मिल रहे हैं। जिसमें बड़े हीरण की ऊंचाई 20.22 सेमी और चौड़ाई 10.12 सेमी, मध्यम हिरण की ऊंचाई 18.20 सेमी और चौड़ाई 8.10 सेमी वहीं छोटे हिरण की ऊंचाई 15.18 सेमी और चौड़ाई 68 सेमी है। ये सभी शोपीस हाई क्वालिटी के ग्लेज्ड सिरेमिक से बने हैं। इन्हें आप लीविंग रूम, बेडरूम या कहीं भी रख सकते हैं।
21 जून को कीमत: ₹1599
01
Antique Gold-Toned Ornate Aluminum Pair of Swan Candle Holder Showpiece
लिविंग रूम या फिर बेडरूम को सजाने के लिए आप इस हंसों की जोड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हंसों की ये जोड़ी एल्युमिनियम से बनी है। खास बात यह है कि इसमें कैंडल होल्डर बना हुआ है, जिसमें किसी फेस्टिवल या फिर रोमांटिक डिनर डेट प्लान करने के लिए आप कैंडल भी रख सकते हैं। देखभाल संबंधी निर्देश के बारे में बात करें तो इन्हें धोएं नहीं बल्कि गंदगी हटाने के लिए सूखे या गीले कपड़े का उपयोग करें। ये दोनों हंस गोल्ड टोन्ड कलर में मिल रहे हैं, जो कि बर्ड एंड एनिमल थीम पर बने हैं।
21 जून को कीमत: ₹1849
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
ARICK DECOR Pink 1 Pieces Artificial Plant With Pot
अपने आलीशान घर को रॉयल लुक देना चाहते हैं तो इस वॉल लैंप से अच्छी चॉइस और कुछ नहीं हो सकता। भगवान बुद्ध के चेहरे के आकार में बना यह लैंप दिखने में काफी आकर्षक है। यह वॉल लैंप लकड़ी का बना है, जो कि 1.5 amp एडाप्टर और स्क्रू के साथ मिल रहा है। इसे आप को घर पर खुद से असेंबल करना होगा। इस Wall Lamp की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 81.28 सेमी x 55.88 सेमी है। ब्राउन कलर का यह लैंप टेक्सचर्ड पैटर्न में मिल रहा है, जो कि आपके घर के किसी भी कोने की शोभा बढ़ा सकता है।
21 जून को कीमत: ₹7499
03
ARICK DECOR Pink 1 Pieces Artificial Plant With Pot
अपने घर को फूल पौधों की मदद से सजाना चाहते हैं तो आप इस फ्लावर प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लांट पॉट के साथ मिल रहा है, जिसे आप घर के किसी भी हिस्से में रख सकते हैं। यह आर्टिफिशियल प्लांट है, जिस वजह से इसकी रखरखाव के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह बोगनविलिया के फूलों वाला आर्टिफिशियल पौधा है, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 40 सेमी x 40 सेमी x 90 सेमी है। इसका पॉट प्लास्टिक बना हुआ है। वहीं पत्तियों को बनाने के लिए पॉलिएस्टर और फूलों को बनाने के लिए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप बालकनी, लिविंग रूम या फिर मेन एंट्रेंस पर रख सकते हैं।
21 जून को कीमत: ₹2999
04
999Store Set Of 3 Brown & Black Abstract Floral Leaf Panting Wall Art
घर की दीवारों की सजावट के लिए पेंटिंग सबसे उपयोगी चीज मानी जाती है। ऐसे में अगर अपने घर की दीवार को सजाना चाहते हैं तो इस पेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सेट में आपको 3 पेटिंग्स मिल रहे हैं, जिन्हें आप लिविंग रूम बेडरूम या फिर घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। इन कैनवास पेंटिंग का फ्रेम MDF और फाइबर मैटेरियल से बना है। इनकी लंबाई और चौड़ाई 12 x 18 सेमी है। इन पर जमी धूल को आप मात्र सूखे कपड़े से पोंछ कर साफ कर सकते हैं।
21 जून को कीमत: ₹1199
05
छोटे घर को बड़ा दिखाने के लिए कैसे करें उसकी सजावट
अगर घर छोटा हो तो उसे सजाने के लिए काफी सोच विचार करना पड़ता है। फर्नीचर से लेकर शोपीस तक के लिए काफी सोचना पडता है, क्योंकि छोटे घर के लिए ज्यादा बड़ी चीज का चुनाव कर लेने से घर में जगह की कमी तो होती ही है, साथ ही घर का लुक भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप आपको अपने छोटे घर को बेहतरीन लुक देने के लिए कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने होंगे। इसके लिए सबसे पहले आप अपने छोटे से अनावश्यक चीजों को हटा दें। साथ ही ध्यान रखें कि घर की दीवार हो, फर्नीचर या फिर पर्दे हमेशा हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें क्योंकि ज्यादा गहरे रंग से घर भरा-भरा सा दिखता है। अपने छोटे से घर में आप हमेशा मल्टी फंक्शनल फर्नीचर का ही इस्तेमाल करें। वहीं सजावटी सामान जैसे शोपीस, प्लांट, किताबें या अन्य चीजें रखने के लिए अलग से शेल्फ लगवाने के बजाय आप घर की खिड़कियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
घर को सजाने के लिए किस तरह के पर्दे सही होते हैं?
यदि आप सिर्फ घर की सजावट के लिए पर्दा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए सुंदर प्रिंट और आकर्षक कलर वाले पर्दे सही हो सकते हैं। वहीं अगर सूरज की तेज रोशनी को रोकने के लिए पर्दे की तलाश है तो आप मोटे और पारदर्शी कपड़े वाले पर्दे का चुनाव कर सकते हैं।
घर को सजाने के लिए 500 रुपये से कम कीमत में कौन-कौन से सामान मिल सकते हैं?
शोपीस, फूलदान, पेंटिंग, फोटो फ्रेम, स्टैच्यू, प्लांट्स और लाइट्स जैसी कई चीजें आपको कम कीमत में आराम से मिल जाएंगी।
घर की दीवारों को सजाने के लिए क्या किया जा सकता है?
दीवारों को सजाने के लिए आप पेंटिंग, फोटो फ्रेम, हैंगिंग लाइट्स, वॉल हैंगिंग शेल्फ और आर्टवर्क जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या घर की सजावट के लिए एलईडी लाइट्स अच्छी हो सकती हैं?
जी हां, आजकल बाजार में अलग-अलग कलर और डिजाइन वाली एलईडी लाइट मिलने लगी हैं, जो घर की सजावट के लिए सही हो सकती हैं।