अपने घर की सजावट के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। घर सुंदर दिख सके इसके लिए लोग खिड़की, दरवाजे से लेकर बालकनी आदि की सजावट करते रहते हैं। आप भी छोटी-छोटी चीजों की सजावट करके अपने घर को नया लुक दे सकते हैं। आज हम आपको घर में रखे साइड टेबल की सजावट के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आप बेडरूम या लिविंग रूम में रखे साइड टेबल को नया और आकर्षक बना सकते हैं। इनकी मदद से न सिर्फ आपका टेबल देखने में आकर्षक लगेगा बल्कि पूरा घर भी सुंदर लगने लगेगा। यहां साइड टेबल सजाने के तरीकों के साथ ही कुछ सजावटी सामानों की लिस्ट मिल भी जाएगी। खास बात यह है कि ये सभी सामान ज्यादा महंगे भी नहीं हैं। यानी आप कम पैसे में ही अपने बोरिंग से टेबल को भी एकदम नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं। टेबल के अलावा घर के अन्य चीजों की सजावट लिए आप साज-सज्जा पर जा सकते हैं।
किन चीजों की मदद से सजाएं साइड टेबल?
ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन मार्केट में आपको साइड टेबल को सजाने के लिए आपको काफी सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं। साइड टेबल को सजाने के लिए फूलदान सबसे अच्छी पसंद हो सकता है। फूलदान में आप रोजाना ताजे फूल रख सकते हैं। हालांकि अगर रोजाना ताजे फूल नहीं मिल सकते तो आप आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फूलों पर कभी-कभार परफ्यूम डाल सकते हैं, जिससे कमरे में ताजगी बनी रहती है। वहीं अगर आप अपने बेडरूम में रखे साइड टेबल को सजाना चाहते हैं तो इस पर फोटो फ्रेम रख सकते हैं। यह आपके घर को सुंदर बनाने के साथ ही व्यक्तिगत स्पर्श देगा। इसके अलावा आप छोटे-छोटे शोपीस रखकर भी साइड टेबल की शोभा को बढ़ाया जा सकता है। वहीं आप एक आरामदायक और रोमांटिक माहौल बनाने के लिए सुगंधित मोमबत्तियों की भी मदद ले सकते हैं। मोमबत्तियां किसी त्योहार पर भी टेबल को सजाने के लिए अच्छी पसंद हो सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
TIED RIBBONS Multicolor Flowers with Mercury Glass Vase
अगर आपको ताजे-ताजे फूल काफी पसंद आते हैं तो आप इस फूलदान को ले सकते हैं। इस फूलदान को आप लिविंग रूम या फिर बेडरूम में रखे साइड टेबल पर रख सकते हैं। यह फूलदान सिर्फ टेबल ही नहीं बल्कि पूरे कमरे को आकर्षक बना सकता है। सिल्वर कलर का यह फूलदान ग्लास का बना हुआ है। इसे साथ 2 आर्टिफिशियल फ्लावर बंच भी दिए जा रहे हैं। आप चाहें तो आर्टिफिशियल फूलों की जगह इसमें ताजे फूल भी रख सकते हैं। इस ग्लास फूलदान का आकार लगभग 11 cm X 11 cm है। साथ ही इसके साथ मिलने वाले फ्लावर बंच की ऊंचाई -16 cm है।
01
BEHOMA Aluminium Pair of Swans for Good Luck and Love
अपने बेडरूम में रखे साइड टेबल को सजाने के लिए आप इस एल्युमीनियम से बने हंसों की जोड़ी को रख सकते हैं। हंसों की यह जोड़ी सौभाग्य और प्यार के लिए जानी जाती है। ये शो पीस कैंडल होल्डर के साथ मिल रहा है। इसमें आपको दो गोल्डन मेटल लविंग स्वान कपल शोपीस मिल रहे हैं, जिन्हें न सिर्फ बेडरूम के साइड टेबल बल्कि घर, कार्यालय, होटल या कॉफी शॉप में भी रखा जा सकता है। देखभाल संबंधी निर्देश के बारे में बात करें तो इन्हें धोएं नहीं बल्कि गंदगी हटाने के लिए सूखे या गीले सूती कपड़े का उपयोग करें।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
THE HOME TALK Cotton Placemats- Set of 2 | Side Table Mats
लिविंग रूम या फिर बेडरूम में रखे साइड टेबल को सजाने के लिए आप इस मैट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 15 इंच का गोल आकार वाला साइड टेबल है। मल्टी कलर वाला यह साइड टेबल आपके घर वाइब्रेंट लुक दे सकता है। इसका इस्तेमाल आप बेड-साइड टेबल, सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर भी कर सकते हैं। इसमें दो साइड टेबल मैट दिए जा रहे हैं, जो कि हाई क्वालिटी के कॉटन फैब्रिक से बने हुए हैं। कॉटन से बने होने के कारण ये मैट लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं और इनको मेंटेन करके रखना भी काफी आसान है।
03
Global Grabbers New 25 Centimetre Meditating Sitting Buddha Statue
लिविंग रूम में रखे साइड टेबल सजाने के लिए आप इस शोपीस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह महात्मा बुद्ध की प्रतिमा है। ध्यान मुद्रा में बैठी बुद्ध की इस प्रतिमा का आकार 25 सेंटीमीटर है। काले रंग की यह प्रतिमा हाई क्वालिटी के ग्रेड पॉलिरेसीन मैटेरियल से बनी है। इसी मुद्रा में बैठे बुद्ध की प्रतिमा आपको अलग-अलग कलर ऑप्शन में मिल जाएगी। इस स्टैच्यू को रंगने के लिए हाई क्वालिटी के रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी टिकाउ है और इसे जल्दी छूटने या खराब होने की चिंता नहीं रहती है। इस बुद्ध प्रतिमा का आकार 18.5 सेमी x 8 सेमी x 25 सेमी है।
04
SATYAM KRAFT 3 Pcs LED Tea Light Candles
फेस्टिवल, जन्मदिन या फिर किसी खास मौके पर अपने घर की साइड टेबल को सजाने के लिए आप इन मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी LED लाइट्स हैं। इनको सलाने से लौ नहीं निकलती है। साथ ही ये धुआं रहित हैं जिससे कमरे का माहौल भी आरामदायक बना रहता है। इसमें आपको 3 कैंडल का सेट मिल रहा है। अपने साइड टेबल की सजावट के अलावा ये कैंडल्स दिवाली, क्रिसमस, गृह प्रवेश, शादी, सालगिरह, जन्मदिन या त्यौहारों पर गिफ्ट करने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
05
साइड टेबल को सजाने के लिए कितना होना चाहिए बजट?
वैसे तो साइड टेबल को सजाने के लिए ज्यादा बजट की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि साइड टेबल का आकार काफी छोटा होता है। ऐसे में उसपर एक या दो अधिक सजावटी सामान रखने से उसका लुक खराब हो सकता है। साथ ही इस पर ज्यादा बड़ी चीजें भी न रखें। हालांकि अगर आपके घर में एक से अधिक साइड टेबल है और आप सबको सजाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको अपना एक बजट प्लान बना लेना चाहिए। जैसे अगर आप साइड टेबल की बेसिक सजावट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 200 से 500 रुपये खर्च करने पडेंगे। मध्यम स्तर की सजावट की सजावट के लिए आपको अपना बजट 500 से लेकर 1500 रुपये के बीच में रखना होगा। उच्च स्तर की सजावट के लिए आपका बजट 2000 या फिर उससे भी अधिक होना चाहिए।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
गोल आकार वाले टेबल को सजाने के लिए क्या करें?
सेंटरपीस, लैंप या कैंडल, डिनर प्लेट और नैपकिन, फूल या पौधे की मदद से गोल आकार वाले साइड टेबल को सजाया जा सकता है।
क्या साइड टेबल पर प्लांट्स रखे जा सकते हैं?
जी हां आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम में रखे साइड टेबल को सजाने के लिए प्लांट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिना पैसे खर्च किए साइड टेबल को कैसे सजाया जा सकता है?
अगर आप बिना पैसे खर्च किए साइज टेबल को सजाना चाहते हैं, तो घर में रखी चीजों की मदद ले सकते हैं। जैसे आप टेबल को पेंट कर सकते हैं, स्टोन या फिर मोतियों से भी सजा सकते हैं।
लकड़ी से बने साइड टेबल पर शो पीस कैसा लगेगा?
लकड़ी बने साइड टेबल को सजाने के लिए शो पीस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे साइज टेबल के अलावा आपका लिविंग रूम भी आकर्षक दिख सकता है।