ड्रायर के साथ आने वाली कम क्षमता की Washing Machine: छोटे पैकेट में दमदार प्रदर्शन!

अकेले रहने वाले लोगों, बैचलर्स या कपल्स के काफी काम आ सकती हैं ये कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन, जिनमें रहेगा ड्रायर भी। Haier, LG और Samsung जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे हाई क्वालिटी मॉडल्स जो कपड़ों को धोने व सुखाने में होंगे मददगार। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

ड्रायर के साथ आने वाली कम क्षमता की Washing Machine: छोटे पैकेट में दमदार प्रदर्शन!
टॉप ब्रांड्स की कम क्षमता वाली Washing Machine With Dryer

छोटे परिवार, बैचलर्स या कपल्स के लिए बड़े ब्रांड्स के पास हाई क्वालिटी कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन देखने मिलेगी, जिनमें ड्रायर भी होगा। ये आमतौर पर 6 से 7 किलोग्राम तक होती है। कम क्षमता वाली Washing Machine की श्रेणी में सैमसंग, LG, Haier, आईएफबी और Whirlpool जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय हैं। एलजी और सैमसंग अपनी आधुनिक इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के लिए सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। वहीं, IFB अपनी बेहतरीन वॉश क्वालिटी और हार्ड-वॉटर ट्रीटमेंट के लिए मशहूर है, जबकि Haier कम बजट में स्लिम डिज़ाइन और एंटी-बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी के बेहतरीन विकल्प देती है। व्हर्लपूल अपनी 6th Sense टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों की अच्छी सफाई और आसान उपयोग सुनिश्चित करता है। ये ब्रांड छोटे परिवारों के लिए टिकाऊ और किफायती समाधान प्रदान करते हैं। तो आइए नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड की कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर, जिनमें ड्रायर भी होगा।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Loading...

    Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

    Loading...

    6 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको Oceanus वेव ड्रम मिल जाएगा, जो पानी की तेज लहरें बनाता है, जिससे कपड़े गहराई से साफ होते हैं, गंदगी हटती है और कपड़ों की क्वालिटी भी खराब नहीं होती। इस Haier वॉशिंग मशीन के ड्यूअल मैजिक फिल्टर लिंट और रोएं को पकड़ लेते हैं, जिससे आपके कपड़े साफ रहते हैं और टब भी ताजा व स्वच्छ बना रहता है। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं। वहीं, इसमें दी गई नियर जीरो प्रेशर सुविधा पानी के कम दाबव के बावजूद, टब को जल्दी भरने में मदद करेगी। इस वॉशिंग मशीन का पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम सुविधा और टिकाऊपन प्रदान करता है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकती है। इसकी 780RPM वाली मोटर तेज स्पीड से धुलाई और सुखाने की प्रक्रिया को तेज करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • विशेषता- बैलेंस क्लीन पल्सेटर
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • मॉडल- ‎HWM60-AE
    • मोटर स्पीड- ‎700 RPM
    • शोर स्तर- 60db

    खूबियां

    • बिजली जाने पर ऑटो रीस्टार्ट मशीन को पुरानी सेटिंग पर चालू करेगा
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को खराब होने से बचाएगी
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी फंक्शनिंग को लेकर शिकायत की है
    01

    Loading...

  • Loading...

    LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    यह एलजी ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है,जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह वॉशिंग मळीन ऊर्जा कुशल व शांत संचालन सुनिश्चित करती है। इसमें कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से धोने-सुखाने के लिए इसमें 740 RPM की मोटर लगी है। आपके हर तरह के कपड़ों को धोने के लिए इस वॉशिंग मशीन में नॉर्मल, क्विक वॉश, स्ट्रॉन्ग, जेंटल और स्ट्रॉन्ग समेत 8 वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इस LG Washing Machine का टर्बोड्रम सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बनाता है और उलटी दिशा में घूमने वाले ड्रम और पल्सेटर की तेज़ पानी की धारा के माध्यम से सबसे जिद्दी गंदगी को हटाता है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा से लैस है, जो मशीन में आई खराबियों का पता लगाने में आपकी मदद करेगी। वहीं, अगर मशीन चलते वक्त बिजली कटौती हो जाए तो आपूर्ती वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर ही स्टार्ट होगी। वहीं, चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है और रैट मेश मोटर को चूहों से सुरक्षित रखेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 88.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 87 किलोग्राम
    • विशेषता- LED डिस्प्ले
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • मॉडल- ‎T70VBMB1Z
    • मोटर- 740 RPM
    • शोर स्तर- 50db

    खूबियां

    • टब क्लीन मशीन के ड्रम के अंदरूनी हिस्से को साफ करने का एक विशेष फंक्शन है
    • फजी लॉजिक की मदद से धुलाई भार का पता लगाकर सबसे उपयुक्त स्थिति का चयन किया जा सकता है
    • स्टील बॉडी की वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी
    • लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोओं को अलग करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका वॉश टाइम ज्यादा लगा


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरण, गैजेट व लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के लिए करिए योर पिक्स का रुख

    02

    Loading...

  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Loading...

    Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    यह सैमसंग की 7 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको क्विक वॉश, बेडिंग, डेलिकेट्स, ईको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जींस, नॉर्मल और रिंज+स्पिन जैसे 9 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी 700RPM वाली हाई स्पीड मोटर की वजह कपड़े जल्दी धुलते और सूखते हैं। अपनी तेज स्पीड और दक्षता के कारण, यह व्यस्त घरों या उन लोगों के लिए एकदम सही है जो कपड़े धोने का काम जल्दी और प्रभावी ढंग से निपटाना चाहते हैं। इस Samsung वॉशिंग मशीन की खासियत है कि इसकी डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कम शोर और बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ लंबे समय तक चलने वाले दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी। इसमें दी गई डीआईटी युक्त इकोबबल सुविधा की वजह से कपड़े 73% कम ऊर्जा और 19% कम पानी का उपयोग करके वास्तव में साफ हो सकते हैं। वहीं, बबलस्टॉर्म डिटर्जेंट को कपड़े में 2.5 गुना तेजी से प्रवेश करने में मदद करता है और कपड़े की 20% बेहतर देखभाल करता है। सैमसंग की इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन का सॉफ्ट क्लोजिंग डोर सुरक्षित, धीरे और चुपचाप बंद होता है; क्योंकि एक डैम्पर स्वचालित रूप से इसकी स्पीड को कम कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- लैवेंडर ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • विशेषता- इन्वर्टर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- टच
    • मोटर स्पीड- 700 RPM

    खूबियां

    • ड्यूअल स्टॉर्म पानी की धारा का एक भंवर बनाता है जो अधिक प्रभावी ढंग से सफाई करता है
    • ईको टब क्लीन महंगे डिटर्जेंट का उपयोग किए बिना ड्रम में जमा गंदगी को हटा सकता है
    • इसकी रस्टप्रूफ बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
    • इसके डायमंड ड्रम में कपड़े नाजुक तरह से साफ होते हैं

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह पानी की ज्यादा खपत करती है
    03

    Loading...

  • Loading...

    IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Loading...

    यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आईएफबी ब्रांड की है, जिसकी क्षमता 6 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह वॉशिंग मशीन न्यूर्ल नेटवर्क बेस्ड एलगोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए फैब्रिक के प्रकार व वजन को समझ लेती है, उसके बाद वॉश ड्यूरेशन, पानी के लेवल व वॉश ऐक्शन को सेट करती है। 1000 RPM की मोटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े अच्छी तरह साफ होने के साथ-साथ जल्दी सूखेंगे भी। बल्की, क्रैडल वॉश, एक्सप्रेस 15, वुल, स्पिन/ड्राय व रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी केयर, रीफ्रेश और माय आईएफबी जैसे 10 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने वाली IFB की यह Washing Machine हर प्रकार के कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करेगी। इनोवेटिव डिजाइन वाले स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की खास बात यह है कि, इसमें पानी की एक कुशन जैसी बन जाती है जो कपड़ों को खराब होने से बचाती है। कलर प्रोटेक्शन फीचर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री के कलर को खराब होने से बचाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • कलर- ग्रे
    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • विशेषता- ऑटो लोड सेंसिंग
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मोटर स्पीड- 1000 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

    खूबियां

    • एक्वा एनर्जी फीचर हार्ड क्वालिटी वाले पानी को ट्रीट करने के बाद कपड़ों को साफ करता है
    • सेल्फ डायग्नॉसिस मशीन में आई परेशानियों का पता लगाने में मदद करेगा
    • 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी कपड़ों से धूल व मिट्टी को साफ करती है
    • 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश कपड़ों को बिना पानी का इस्तेमाल किए साफ करती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसका डिस्प्ले खराब होने की शिकायत की है
    04

    Loading...

  • Loading...

    Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine with In-Built Heater

    Loading...

    यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 6th सेंस टेक्नोलॉजी से लैस यह वॉशिंग मशीन कपड़ों और फैब्रिक के प्रकार, और भार को भांपकर ड्रम की स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से सेट कर लेती है, जिससे आपको सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें कॉटन, ऊनी, नाजुक कपड़ों आदि के लिए अलग-अलग मोड भी दिए गए हैं। सिल्क के कपड़े, कंबल, जींस आदि धोने के लिए यह एक सही वाशिंग मशीन हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह एकमात्र वाशिंग मशीन है जो प्रयोगशाला परीक्षण के आधार पर 100 तक जिद्दी दाग ​​हटाने का दावा करती है। ग्रेवी, हेयर डाई, बारबेक्यू सॉस, स्याही, सूप, तेल के दाग जैसे 48 घंटे पुराने दाग भी इस मशीन से आसानी से हटाए जा सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में फ्रेश केयर+ टेक्नोलॉजी है, जो वॉश साइकिल पूरी होने के बाद 6 घंटे तक कपड़ों को भाप देती रहती है और घुमाती रहती है। इस तरह, अगर आप समय पर कपड़े निकालना भूल भी जाएं, तब भी उनमें बदबू नहीं आती। वहीं, पानी के दबाव से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, व्हर्लपूल ZPF टेक्नोलॉजी पेश करता है। यह सुनिश्चित करता है कि वॉश टब 50% तेज़ी से भर जाए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 64W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • विशेषता- ऑटो रीस्टार्ट
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • सालाना ऊर्जा खपत- 0.04 Kilowatt Hours
    • मॉडल- ‎33046
    • कंट्रोल- पुश बटन

    खूबियां

    • 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है
    • बड़े ड्रम की वजह से इसमें ज्यादा कपड़े धोए जा सकते हैं
    • अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हैं
    05

    Loading...

अब जानिए इन सभी कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

मोटर स्पीड

वॉश प्रोग्राम

विशेषता

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine

780 RPM

8

ओशनस वेव ड्रम

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

740 RPM

8

ऑटो रीस्टार्ट

Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

700 RPM

9

ईको बबल

IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine

1000 RPM

10+1

स्टीम रिफ्रेश

Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine

1200 RPM

15

इन-बिल्ट हीटर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी वाली कम क्षमता की ड्रायर वॉशिंग मशीन मिलेगी?
    +
    कम क्षमता की ड्रायर वॉशिंग मशीन में बेहतरीन क्वालिटी के लिए LG और Samsung सबसे आगे हैं, जो AI और इको-बबल तकनीक से 100% सुखाने की सुविधा देते हैं। IFB अपनी कॉम्पैक्ट श्रेणी में 3-इन-1 (धोना, सुखाना, रिफ्रेश) समाधान देता है। Haier और Whirlpool बजट-अनुकूल और टिकाऊ विकल्पों के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • कम क्षमता वाली ड्रायर वॉशिंग मशीन किन लोगों के लिए सही होती है?
    +
    कम क्षमता वाली (6-7kg) ड्रायर वॉशिंग मशीने अकेले रहने वाले बैचलर्स, कपल्स या 2-3 सदस्यों वाले छोटे परिवारों के लिए बेहतरीन हैं। यह उन लोगों के लिए भी आदर्श है जिनके पास फ्लैट में कपड़े सुखाने की जगह कम है या जो नम/बारिश वाले इलाकों में रहते हैं।
  • कम क्षमता वाली ड्रायर वॉशिंग मशीन किस बजट में मिल सकती हैं?
    +
    कम क्षमता वाली ड्रायर वॉशिंग मशीनें आमतौर पर ₹35,000 से ₹55,000 के बीच मिल सकती हैं। LG और Samsung के बेसिक मॉडल ₹45,000 के आसपास शुरू होते हैं, जबकि IFB और Bosch जैसे ब्रांड्स के प्रीमियम फीचर्स वाले मॉडल ₹50,000 से ऊपर जा सकते हैं।