Amazon पर मिलने वाले LG ब्रांड के बढ़िया 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प किचन के लिए हो सकते है सही

क्या आप अपने घर के लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर लेने के बारे सोच रहे हैं तो यहां पर अमेजन पर मिलने वाले 5 बेहतरीन डबल डोर एलजी ब्रांड के रेफ्रिजरेटर के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें आप अपनी जरुरत के अनुसार चुन सकते हैं।

Amazon पर मिलने वाले LG ब्रांड के बढ़िया 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प किचन के लिए हो सकते है सही
टॉप 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर

अगर बात हो LG ब्रांड के डबल डोर फ्रिज लेने की, तो ये बड़े और छोटे, दोनों परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकते है क्योंकि इनमें आपको ज्यादा जगह तो मिलती ही है, साथ ही इनमें आपको इनवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कूलिंग लोड के हिसाब से बिजली की खपत को कम या ज्यादा कर सकता है साथ ही फ्रिज कम शोर भी करता है। बता दें कि यहां पर 5 बेहतरिन LG ब्रांड के डबल डोर फ्रिज के मॉडल के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें अमजोन पर काफी अच्छा रेटिंग दिया गया है। ये सभी रेफ्रिजरेटर स्टाइलिश डिज़ाइन में बनाए गए हैं, जो किचन को मॉडर्न लुक देने में मदद कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने घर का हिस्सा बना सकते हैं। बता दें कि ये सभी फ्रीज अलग-अलग क्षमता के साथ आते हैं, जिन्हें आप अपने घर की जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।

 आपके लिए एलजी ब्रांड के कौन से मॉडल सही हो सकते हैं?

ब्रांड/ मॉडल

क्षमता

फैमिली मेंबर

LG/ मॉडल- GL-S412SPZX

380 लीटर

5 से अधीक फैमिली मेंबर



LG/ मॉडल- (GL-S342SDSX

322 लीटर

लगभग 5 मेंबर

LG/ मॉडल- GL-S312SPZX

272 लीटर



3 से लेकर 4 मेंबर के लिए उपयुक्त हो सकता है।

LG/ मॉडल- GL-I292RPZX

242  लीटर

2 से लेकर 3 फैमिली मेंबर के लिए सही हो सकता है।

LG/ मॉडल-GL-N292DPZY

242 लीटर

2 से लेकर 3 फैमिली मेंबर के लिए सही हो सकता है।

ऐसी ही कुछ जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ़ एप्लायंसेस की मदद ले सकते हैं। साथ ही, नीचे दिए गए एलजी ब्रांड के कुछ बेहतरीन डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर एक नजर भी डाल सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 380 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    LG ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन मिलता है, जो फ्रिज में बर्फ बनने से रोक सकता है। 380 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस LG ब्रांड के रेफ्रिजरेटर फ्रेश फ़ूड को रखने की क्षमता 290 लीटर है, तो वहीं 90 लीटर में फ्रीजर क्षमता दी गई है। इस फ्रिज में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से ऊर्जा की बचत तो होती ही है, साथ ही कम आवाज में चल सकता है। बता दें कि यह फ्रिज कन्वर्टिबल मोड में आता है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुर बदल सकते हैं और जगह को उपयोग में ले सकते हैं। इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिसकी मदद से फ्रिज में होने वाली समस्याओं को जान सकते हैं, साथ ही यह आसानी से इन्वर्टर पर चल सकता है। इसमें मल्टी एयर फ्लो की सुविधा दी गई है, जो फ्रिज में चारों ओर हवा फैलाता है, जिससे फ्रिज सामान्य रूप से ठंडा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कॉन्फ़िगरेशन- फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
    • बीईई स्टार रेटिंग- 3 स्टार
    • मॉडल-GL-S412SPZX
    • वार्षिक ऊर्जा खपत-250 Kilowatt Hours Per Year
    • रंग-चमकदार स्टील

    खूबियां

    • इसमें एक्सप्रेस फ्रिज की सुविधा दी गई है, जो फ्रीजर को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकता है।
    • इसके शेल्फ कठोर ग्लास से बने हैं, जिस वजह से ये मजबूत हैं।
    • इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट दिया गया है, जिस वजह से इनमें कीटाणु नहीं जा पाते हैं और खाना सुरक्षित रह सकता है।

    कमी

    • कुछ यूजर का कहना है कि फ्रिज सही से ठंडा नहीं हो सकता है।
    01
  • LG 322 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    यह फ्रिज 5 से अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 322 लीटर क्षमता दी गई है। 3 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली LG ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर कम ऊर्जा की खपत कर सकती है। यहां तक कि इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी दी गई है, जो आपके खाने को बैक्टीरीया से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। इस रेफ्रिजरेटर में फ्रेश फूड रखने की कैपेसिटी 241 लीटर है, जबकि इसके फ्रीजर की क्षमता 81 लीटर है। यह डबल डोर फ्रिज कन्वर्टिबल फीचर्स के साथ आता है जिसकी मदद से इसके फ्रीजर को आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप फ्रिज में बदल सकते हैं। इसमें मल्टी एयर फ्लो भी दिया है, जिसकी मदद से हर कोने में ठंडी हवा पहुंच सकती है। इस फ्रिज में ओवर हीट प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो कि इस फ्रिज को ज्यादा गर्म होने से रोकता है, ऐसे में यह लंबे समय तक काम कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • कलर - डैज़ल स्टील
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • वाट क्षमता- ‎90 वाट
    • शेल्फ का प्रकार -मज़बूत ग्लास

    खूबियां

    • इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दिया गया है जिस वजह से यह बीजली की खपत को कम कर सकता है। 
    • एंटी रेट बाइट दी गई है जिससे इसमें चुहा नहीं घुसता है।
    • इसके तापमान को नियंत्रण किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ यूजर का कहना है कि इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 272 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Compressor Double Door Refrigerator

    यह फ्रिज 272 लीटर की क्षमता में डिजाइन किया गया है, जिसके फ्रीजर की क्षमता 58 लीटर है, और ताजा खाद्य सामग्री रखने की क्षमता 214 लीटर है। यह फ्रिज 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फ्रिज में बर्फ जमने से रोकने के लिए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन दिया गया है, जो फ्रीज को खराब होने से भी बचा सकता है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर का उपयोग किया गया है, जो बिजली की खपत कम करने के साथ शोर भी काफी कम करता है। इसमें आपको एंटी रेट बाइट की सुविधा भी मिल जाती है, जो फ्रिज में चूहे को जाने से रोकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस फ्रिज को हम घर में लगे इनवर्टर से भी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - GL-S312SPZX
    • क्षमता - 272 लीटर
    • मॉडल - GL-S312SPZX
    • ऊर्जा स्टार - 3 स्टार
    • रंग - चमकदार स्टील

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाले शेल्फ मजबूत ग्लास से बने हैं।
    • ऑटो स्मार्ट कनेक्टर दिया गया है जो फ्रिज को आसानी से इनवर्ट से जोड़ सकता है।
    • इसमें आपके खाने लंबे समय कर सुरक्षीत रह सकते हैं।

    कमी

    • कुछ यूजर का कहना है कि इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। 
    03
  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    मल्टी एयर फ्लो फीचर्स के साथ आने वाला LG का यह फ्रिज खाने-पीने के सामान को काफी लंबे समय तक ताजा रख सकता है, क्योंकि यह ठंडी हवा को रेफ्रिजरेटर के कोने-कोने में पहुंचाता है। डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कैपेसिटी 242 लीटर है, जिसमें फ्रेश फूड की कैपेसिटी 179 लीटर और फ्रीजर की कैपेसिटी 63 लीटर मिलती है, जिसमें आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चीजों को रख सकते हैं। एलजी के फ्रिज को 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, यह बिजली की खपत काफी कम करता है। इस डबल डोर फ्रिज को घर में लगे इनवर्टर से भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर्स भी दिया गया है, जो फ्रिज में होने वाली किसी भी समस्या की पहचान करने में मदद कर सकता है। LG के फ्रिज में एंटी-बैक्टीरिया गैस्केट होता है, जो रेफ्रिजरेटर में बैक्टीरिया को जाने से रोक सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कॉन्फ़िगरेशन - पूर्ण आकार का फ्रीजर-ऑन-टॉपवॉटेज - 70 वॉट घंटा
    • शेल्फ प्रकार- ट्रिमलेस टेम्पर्ड ग्लास
    • मॉडल -GL-I292RPZX
    • ऊर्जा दक्षता- ‎3 स्टार

    खूबियां

    • एंटी रेट बाइट फिचर्स दिया गया है। 
    • लोअर शेल्फ में ज्यादा जगह है जिसमें आप अपनी जरुरत के सामान को रख सकते हैं।
    • साइलेंट ऑपरेट होता है जिसे आवाज नहीं आता है।

    कमी

    • कुछ यूजर का कहना है कि इसमें से काफी ज्यादा आवाज आता है।
    04
  • LG 242 L, 2 Star, Smart Inverter Compressor, Multi Air Flow

    एलजी के इस फ्रिज में स्मार्ट डायग्नोसिस मिलता है, जो एक प्रकार का सपोर्ट ऐप में उपलब्ध सुविधा है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से जोड़ के फ्रिज की समस्याओं की पहचान करके उसका हल कर सकते हैं। इसमें मल्टी एयर फ्लो है, जो हवा को चारों ओर फैलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, एक्सप्रेस फ्रीज का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसे खास तौर पर रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर में भोजन को तेजी से जमाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिस वजह से खाना स्वस्थ रह सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता 242 लीटर है, जिसमें फ्रेश फूड की कैपेसिटी 180 लीटर दी गई है तो वहीं फ्र3जर की क्षमता 62 लीटर है। यह छोटे परिवार के लिए पर्याप्त हो सकता है। इसे ऊर्जा स्टार 2 मिला है जो बीजली की खपत को कम कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल -GL-N292DPZY
    • शेल्फ की संख्या - 2
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎267Kilowatt Hours Per Year
    • दरवाज़े सामग्री- ‎स्टेनलेस स्टील
    • शेल्फ का प्रकार-‎मज़बूत ग्लास

    खूबियां

    • यह कम आवाज में चल सकता है।
    • इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर है, जिस वजह से ऊर्जा कम लगती है।
    • यह आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रक सकता है।

    कमी

    • कुछ यूजर का कहना है कि फ्रिज की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • डबल डोर एलजी रेफ्रिजरेटर की कीमत क्या है?
    अगर आप डबल डोर एलजी रेफ्रिजरेटर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो मॉडल और सुविधाओं के आधार पर कीमत अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹ 40,000 हो सकती है।
  • एलजी रेफ्रिजरेटर डबल डोर में कौन सी विशेषताएं उपलब्ध हैं?
    एलजी ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसी विशेषताएं दी गई हैं, जो इसे खास तो बनाती ही हैं, साथ ही इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • क्या एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल हैं?
    जी हां, एलजी ब्रांड के कई रेफ्रिजरेटर ऊर्जा दक्षता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जो काफी कम बिजली की खपत करते हैं।