2026 में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये Washing Machine कपड़ों की धुलाई के लिए हो सकती हैं ऊर्जा कुशल पसंद!

2026 में अगर आप तलाश कर रहे हैं एक शानदार क्वालिटी की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन की तो यहां बताए गए विकल्प आ सकते हैं आपके काम। Fully Automatic संचालन वाले फ्रंट व टॉप लोड मॉडल्स आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आपके लिए हो सकते हैं स्मार्ट पसंद। यहां देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्पों को और जानिए क्यों ये आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद।

2026 में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये Washing Machine कपड़ों की धुलाई के लिए हो सकती हैं ऊर्जा कुशल पसंद!
2026 में मिलने वाली 5 स्टार एनर्जी रेटिंग की वॉशिंग मशीन2026 में मिलने वाली 5 स्टार एनर्जी रेटिंग की वॉशिंग मशीन

अगर आप अपने लिए एक 5 स्टार रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं तो 2026 में यह आपके लिए एक ऊर्जा कुशल पसंद साबित हो सकती हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस ये वॉशिंग मशीन बिजली व पानी की बचत करने का काम कर सकती हैं और साथ ही इनमें आपको कई सारी स्मार्ट सुविधाएं भी देखने मिल सकती हैं। ये Washing Machines फुली ऑटोमैटिक संचालन से लैस होती हैं और इनमें टॉप व फ्रंट लोड दोनों तरह के मॉडल देखने मिल सकते हैं। फिर चाहे आपका परिवार छोटा हो या बड़ा, ये मॉडल अलग-अलग क्षमता से लैस होने के कारण कम से लेकर ज्यादा मात्रा में कपडों को अच्छी तरह से धो व सुखा सकती हैं। 2026 में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन के लिए Haier, Bosch, Samsung, LG और IFB जैसे ब्रांड्स को भरोसेमंद कहा जा सकता है। शानदार टेक्नोलॉजी और लंबी वॉरंटी की वजह से ये आपके लिए एक सही निवेश हो सकती हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

    यह 6 किलोग्राम क्षमता वाली हायर ब्रांड की वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। फुली ऑटोमैटिक संचालन वाली यह वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकती है जिनके घर में पानी का प्रेशर कम रहता है, क्योंकि इसकी नियर जीरो प्रेशर सुविधा टब को जल्दी भरने का काम कर सकती है। इसका Oceanus Wave ड्रम कपड़ों को धोते समय पानी की लहर समान बनाता है, जिससे शानदार धुलाई सुनिश्चित हो सकती है। इसमें लगी 780 RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में धोने व सुखाने का काम कर सकती है, जिससे जल्दी वाले दिनों में भी आपके कपड़ों की बढ़िया सफाई सुनिश्चित होगी। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए आपको वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। Haier की इस Top Load वॉशिंग मशीन में लगा मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोओं व रेशों को आसानी से इक्ट्ठा कर सकता है। वहीं, इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहा सकता है। मीडियम साइज के परिवार के लिए यह मशीन सही पसंद हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • विशेषता- ओशियन्स वेव ड्रम
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शोर स्तर- 62 Decibels

    खूबियां

    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा के कारण बिजली कटौती के बाद यह पुरानी सेटिंग पर चालू हो सकती है।
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रख जा सकता है।
    • इसमें एक सामान्य लोड को करीब 40 मिनट में धोया व सुखाया जा सकता है।
    • यह वॉशिंग मशीन दागों पर सख्त और कपड़ों पर नाजुक तरह से काम करेगी। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा है।
    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • Bosch 8 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    बड़े परिवारों के लिए यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है, क्योंकि इसकी 8 किलोग्राम की दमदार क्षमता ज्यादा कपड़ों को भी एक बार में धोने का काम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस Bosch वॉशिंग मशीन में क्विक15/30, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, फ्रेशेनअप, शर्ट्स, जींस/डार्क वॉश और स्पोर्ट्सवियर समेत 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसी के साथ 1400 RPM वाली इसकी मोटर कपड़ों से काफी अच्छी तरह से पानी को निकाल सकती है जिस वजह से उन्हें हाथ से निचोड़ने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपको कपड़ों को गर्म पानी में धोना होता है तो इसके लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर की सुविधा मिल जाएगी। यह एक AI टेक्नोलॉजी वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो अपनी ऐक्टिव वॉटर+ सुविधा के साथ कपड़ों पर जमा डिटर्जेंट के अवशेष को अच्छी तरह से हटाने का काम कर सकती है। अगर आप मशीन में धोए जाने के बाद कपड़ों को इस्त्री करने से बचना चाहते हैं को ऐंटी-रिंकल सुविधा सिलवटों को 50% तक कम करने में भी मदद कर सकती है। इसी के साथ ऐंटी-टैंगल सुविधा कपड़ों को धुलाई के दौरान आपस में उलझने से बचाएगी, जिससे उनकी क्वालिटी भी बनी रह सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • विशेषता- चाइल्ड लॉक
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • कंट्रोल- टच
    • ऑपरेशन- फुली ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खूबियां

    • इसके सॉफ्टकेयर पैडल ड्रम कपड़ों को कोमलता के साथ धोने में मदद कर सकते हैं।
    • ऐंटी वाइब्रेशन पैनल शोर स्तर व कंपन को कम करने का काम करेंगे।
    • ऐंटी बैक्टेरिया स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों को हाईजीनिक बनाने का काम कर सकती है।
    • रीलोड सुविधा के साथ बीच साइकिल में कपड़े ऐड किए जा सकते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसपर आसानी से डेंट पड़ने की शिकायत की है।
    • इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को परेशानी हुई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आपके परिवार में 3-4 लोग हैं तो यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक स्मार्ट पसंद हो सकती है। 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ इसकी 700RPM वाली मोटर कपड़ों को धोने व सुखाने के समय को कम कर सकती है। यह Samsung Washing Machine उन घरों के लिए एक सही पसंद हो सकती है जिन्हें कपड़े कम समय में लेकिन अच्छी तरह से धोने होते हैं। इसमें आपको क्विक वॉश, बेडिंग, डेलिकेट्स, ईको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जींस, नॉर्मल, रिंज+स्पिन और डिले एंड जैसे वॉश प्रोग्राम देखने मिल सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन ईको बबल टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो 73% तक कम ऊर्जा और 19% तक कम पानी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को धो सकती है। इसी के साथ बबल स्टॉर्म सुविधा डिटर्जेंट को कपड़ों में 2.5x तेजी से समाने का काम करती है और उनकी 20% तक ज्यादा देखभाल भी करती है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने का काम कर सकती है। अगर आपके घर में बिजली की समस्या है तो ऑटो रीस्टार्ट सुविधा पावर सप्लाई वापस आने पर इसे पुरानी सेटिंग पर ही चालू करती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Samsung
    • कलर- लैवेंडर ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • विशेषता- 5 वॉटर लेवल
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- टच
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM

    खूबियां

    • यह हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धो सकती है।
    • इसका ड्रम काफी टिकाऊ क्वालिटी का है जिसपर आसानी से खरोंच नहीं पड़ेगी।
    • मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोओं को इकट्ठा कर सकता है।
    • रैट मेश प्रोटेक्शन मोटर को चूहों से बचाकर रख सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के हिसाब से इसकी पानी की खपत ज्यादा है।
    • इसकी वॉशिंग परफॉर्मेंस से कुछ अमेजन यूजर्स ना खुश हैं।
    03
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1200RPM की मोटर से लैस है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर और डेलिकेट जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को सुखाया जा सकता है। इसका हाई क्वालिटी ड्रम इसे टिकाऊ बनाता है। इस LG वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील लिफ्टर वॉशिंग मशीन के अंदर वाले हिस्से को साफ रख सकता है, तो आपको टब के आसानी से गंदा होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसकी इन्वर्टर ड्राइव टेक्नोलॉजी कम शोर और बेहतर ऊर्जा कुशलता के साथ बेहतरीन धुलाई दे सकती है, जिस वजह से यह उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकती है जो एक ऊर्जा कुशल विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे और व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन के रस्टफ्री व टिकाऊ क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टीमल ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • विशेषता- AI DD
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 14

    खूबियां

    • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड लॉक के साथ उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
    • बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है।
    • 6 मोशन डाइरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने में मदद कर सकती है।
    • इसकी बॉडी शॉकप्रूफ क्वालिटी वाली है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    • इसका वाइब्रेशन लेवल कुछ लोगों को ज्यादा लगा है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    04
  • IFB 10 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में आपको डेली, हेवी, डेलिकेट्स, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, ऐंटी-बैक, वुलेन्स, बेडशीट्स, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय ओन्ली और वॉश ओन्ली जैसे वॉश प्रोग्राम मिल सकते हैं। 10 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB वॉशिंग मशीन संयुक्त परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकती है। अगर आपके घर में पानी का दबाव कम है तो जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी टब को कम समय में भरने का काम कर सकते हैं। इसी के साथ अगर किसी दिन कपड़े धोने का समय नहीं है तो डिले वॉश के साथ इसे जरूरत के हिसाब से ऑपरेट किया जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन 48 घंटे तक पुराने दागों को हटाने का काम कर सकती है। वहीं, बारिश या उमस वाले मौसम में आप इसके पावर ड्राय का इस्तेमाल करके कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा सकते हैं। इसकी 6th सेंस टेक्नोलॉजी AI का इस्तेमाल करके कपड़ों के वजन और प्रकार को समझते हुए धुलाई के समय को सेट कर सकती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो इस चाइल्ड लॉक वाली वॉशिंग मशीन के कंट्रोल पैनल व डोर को बंद करके उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 62W x 100H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 10 किलोग्राम
    • विशेषता- इन-बिल्ट हीटर
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 12
    • फिनिश- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ऐक्टिव मिक्स सुविधा डिटर्जेंट को अच्छी तरह से काम करने में मदद कर सकता है।
    • 720RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने में मदद कर सकती है।
    • यह 50 पुराने दागों को आसानी से हटा सकती है।
    • इन-बिल्ट हीटर के साथ कपड़ों को गर्म पानी में भी धोया जा सकता है। 

    कमी

    • इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को परेशानी हुई है।
    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें से ज्यादा शोर आने की शिकायत की है।
    05

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन के अलग-अलग मॉडल्स को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

प्रकार

क्षमता

खासियत

Haier

(HWM60-AE)

टॉप लोड

6 किलोग्राम

ओशियन्स वेव ड्रम

Bosch

(WAJ28260IN)

फ्रंट लोड

8 किलोग्राम

ऐंटी स्टेन

Samsung

(WA70BG4441YYTL)

टॉप लोड

7 किलोग्राम

ईको बबल

LG

(FHP1209Z5M)

फ्रंट लोड

9 किलोग्राम

डाइरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी

IFB

(TL S4RBS 10.0 Kg Aqua)

टॉप लोड

10 किलोग्राम

हेक्सा ब्लूम इंपेल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 2026 में किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन सही हो सकती हैं?
    आपको Haier, Bosch, Samsung, LG और IFB जैसे ब्रांड्स के पास 2026 में बढ़िया क्वालिटी की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं। इन सभी ब्रांड के पास आपको अलग-अलग क्षमता वाले फुली ऑटोमैटिक फ्रंट व टॉप लोड मॉडल देखने मिल सकते हैं, जो ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकते हैं।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन भरोसेमंद क्यों होती हैं?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीनें इसलिए भरोसेमंद और बेहतर होती हैं क्योंकि वे कम बिजली और पानी की खपत में लगातार उच्च प्रदर्शन दे सकती हैं। ये मशीनें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बेहतर मोटर, और टिकाऊ ड्रम के साथ आती हैं, जो कपड़ों की सुरक्षा के साथ-साथ लंबे समय तक चलने का काम कर सकती हैं।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन 2026 में किस कीमत रेंज में मिल सकती हैं?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन की कीमत ब्रांड, प्रकार, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि इनकी शुरूआती कीमत करीब ₹20,000 होती है और ₹50,000+ तक की रेंज में जा सकती है।