AI टेक्नोलॉजी से लैस फ्रंट लोड Washing Machine हो सकती हैं कपड़ों की धुलाई का स्मार्ट समाधान!

अगर आपको तलाश है एक एडवांस क्वालिटी की Front Load वॉशिंग मशीन की तो AI टेक्नोलॉजी से लैस मॉडल्स हो सकते हैं सही पसंद। कपड़ों की असरदार धुलाई के साथ-साथ ऊर्जा की बचत करने में भी हो सकती हैं मददगार। मिलेंगे अलग-अलग तकह के वॉश प्रोग्राम और हीटर जैसी सुविधाएं। यहां देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्प।

AI टेक्नोलॉजी से लैस फ्रंट लोड Washing Machine हो सकती हैं कपड़ों की धुलाई का स्मार्ट समाधान!
AI पावर से लैस Front Load Washing Machine

एक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी को भी बनाए रखने में भी मददगार हो सकती है। इसी कड़ी में आजकल AI टेक्नोलॉजी से लैस मॉडल्स भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये वॉशिंग मशीन ये ऑटोमैटिक तरह से लोड क्षमता, कपड़ों के प्रकार और अन्य चीजों को समझते हुए वॉश साइकिल को सेट करने का काम कर सकती है। अपने एडवांस सेंसर का इस्तेमाल करते हुए Front Load वॉशिंग मशीन पानी की मात्रा, टेंप्रेचर और ड्रम मोशन को भी सेट करने का काम कर सकती हैं। यह सुविधा आपके कपड़ों को खराब होने से बचा सकती है और साथ ही ऊर्जा कुशल तरह से भी काम कर सकती हैं और पानी की भी काफी बचत कर सकती हैं। इसी के साथ इन Washing Machine में आपको अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम, स्टीम वॉश, इन-बिल्ट हीटर सुविधा मिल सकती हैं। वहीं, इनके कई मॉडल्स wifi कनेक्टिविटी से भी लैस होते हैं जिस वजह से इन्हें आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसी के साथ इन्हें एक बेहतर और अधिक टिकाऊ निवेश कहा जा सकता है जो समय, पैसा और आपके पसंदीदा कपड़ों की क्वालिटी को बचाने में मदद कर सकती हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स की कुछ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर जो AI टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी AI डायनैमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी अपने इंटेलिजेंट सेंसर्स का इस्तेमाल करते हुए ड्रम के मूवमेंट और वाइब्रेश को कम कर सकती है, जिससे आपको शांत संचालन का अनुभव हो सकता है। इसके बड़े साइज के ड्रम में आसानी से ज्यादा मात्रा में भी कपड़े धोए जा सकते हैं और साथ ही यह कपड़ों की देखबाल करने में भी मदद करेगा। इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह Haier की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है इसकी प्यूरीस्टीम हाईजीन वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को रिफ्रेश रख सकती है, सिलवटों को कम करती है और किटाणुओं को 99% तक कम करने का काम कर सकती है। इसका ऐंटी-बैक्टेरियल ट्रीटमेंट यह सुनिश्चित करता है कि कपड़े पूरी तरह से साफ हो सके और साथ ही हाईजीनिक बना रह सके। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें आपको कॉटन, बेबी केयर, स्पोर्ट्सवियर, क्विक15, ड्यूवेट समेत कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- व्हाइट
    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • विशेषता- रिफ्रेश
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- फुली ऑटोमैटिक
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

    खूबियां

    • इसका लेजर सीमलेस ड्रम कपड़ों की क्वालिटी को बनाए रख सकता है और उन्हें फटने से बचाता है।
    • इसकी ड्यूअल स्प्रे टेक्नोलॉजी नॉजल को अपने आप साफ करती है और हर धूलाई के बाद ड्रम भी साफ बना रहता है।
    • इसके स्मार्ट कंट्रोल पैनल की मदद से इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है। 
    01
  • Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti-Wrinkle, Anti-Tangle, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    1200 RPM की तेज स्पीड वाली मोटर से लैस यह वॉशिंग मशीन बॉश ब्रांड की है जो बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकती है। 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को शानदार तरह से धोने व सुखाने का काम कर सकती है। इसमें दी गई AI ऐक्टिव वॉटर+ एक एडवांस टेक्नोलॉजी है जो कपड़ों पर जमा हुए डिटर्जेंट और लिंट को हटाते हुए कपड़ों उन्हें धो सकती है। इसके सॉफ्टकेयर पैडल कपड़ों को नाजुक तरह से धो सकते हैं, ताकि वे आसानी से फटे नहीं। इसमें लगा ऐंटी वाइब्रेशन पैनल शोर स्तर व कंपन को कम करता है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए क्विक 15/30 मिनट, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, फ्रेशन अप, शर्ट्स, जींस/डार्क वॉश और स्पोर्ट्सवियर समेत कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी ऐंटी बैक्टेरिया स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों को 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर धो सकती है, ताकि उनपर कोई किटाणु जमा न रह जाएं। इस Bosch Washing Machine में दिया गया रीलोड फंक्शन बीच साइकिल में कपड़ों को मशीन में डालने की सुविधा देता है। ऐंटी टैंगल सुविधा के कारण कपड़े धुलते समय आपस में उलझेंगे नहीं, जिससे उनकी क्वालिटी आसानी से खराब नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • विशेषता- चाइल्ड लॉक
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • शोर स्तर- 54 Decibels
    • कलर- सिल्वर

    खूबियां

    • डेलिकेट/सिल्क साइकिल के साथ नाजुक कपड़ों को अच्छी तरह धोया जा सकता है।
    • जरूरत पड़ने पर स्पिन स्पीड को आसानी से कम भी किया जा सकता है।
    • ऐंटी रिंकल सुविधा कपड़ों को सिकुड़ने से बचाएगी। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 7 kg, 5 Star, AI Control, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    AI टेक्नोलॉजी से लैस यह फ्रंट लोड 7 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में आपको wifi कनेक्टिविटी मिलेगी, जिस वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 1200 RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में धो व सुखा सकती है। यह उन घरों के लिए एक अच्छी पसंद हो सकती हैं जहां कपड़ों को कम समय में लेकिन अच्छी तरह से धोने की मांग होती है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 21 (15 क्विक वॉश, हाईजीन स्टीम, ड्रम क्लीन, ऐक्टिववियर, बेबी केयर, बेडिंग, क्लाऊडी डे, कलर्स, कॉटन आदि) वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कारण यह काफी ऊर्जा कुशल प्रदर्शन दे सकती है। इसका AI कंट्रोल पैनल अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ऊर्जा की बचत करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने का काम कर सकता है। इस Samsung Washing Machine का ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है, जिसकी सतह पर आपको डायमंड के आकार वाले गड्ढे देखने मिलेंगे। यह सतह कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम कर सकती है। वहीं, ईको बबल टेक्नोलॉजी के कारण यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 70% तक ऊर्जा की बचत, 45% तक कपड़ों की देखभाल और 24% तक डिटर्जेंट के असर को बढ़ाने में मदद कर सकती है। हाईजीन स्टीम टेक्नोलॉजी के कारण कपड़ों से 99% तक बैक्टेरिया को हटाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • विशेषता- क्विक वॉश
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- स्टेनलेस स्टील
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शोर स्तर- 60 Decibels
    • डिस्प्ले- LED

    खूबियां

    • इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन और रस्टप्रूफ बॉडी दी गई है जो टिकाऊपन को बढ़ाएंगे।
    • ड्रम क्लीन सुविधा वॉश टब को साफ करने में मदद करेगी।
    • इन-बिल्ट हीटर के साथ कपड़ों को हाइजीनिक तरह से धोया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी मजबूती को लेकर शिकायत की है।
    03
  • IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    3-4 लोगों के परिवार के लिए डिजाइन की गई यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है। इस AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मीशन की खासियत है कि यह अपने न्यूरल नेटवर्क-बेस्ड ऐल्गोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों के प्रकार और लोड वेट को समझते हुए पानी के लेवल, वॉश ऐक्शन और साइकिल ड्यूरेशन को सेट करता है। यह टेक्नोलॉजी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ कर सकती है और उन्हें खराब होने से भी बचा सकती है। 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह Front Load वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है और 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को आसानी से सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें आपको मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, MYIFB, ऐक्स्प्रेस 15’, सिंथेटिक, क्रेडल वॉश और टब क्लीन समेत 10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम क्रीसेंट मून डिजाइन वाला है, जो पानी का एक कुशन बनाता है, जिससे कपड़ों को नुकसान नहीं होता है। वहीं, 9 Swirl टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करने में मदद करती है। 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश का इस्तेमाल करके उन कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके साफ किया जा सकता है जो कम पहने गए हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • विशेषता- ऑटो लोड सेंसिंग
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- सिल्वर
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डिस्प्ले-LED

    खूबियां

    • ऐक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड पानी को ट्रीट करके कपड़ों को धोती है।
    • ऑटो टब क्लीन हर 40 साइकिल के बाद टब को अपने आप साफ करता है।
    • वॉर्म सोक जिद्दी गंदगी और दागों को ढीला करके कपड़ों की पूरी तरह धुलाई करता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ क्वालिटी नहीं लगी हैं। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1200RPM की मोटर से लैस है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर और डेलिकेट जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को सुखाया जा सकता है। इसका हाई क्वालिटी ड्रम इसे टिकाऊ बनाता है है। इस LG 9 KG वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील लिफ्टर वॉशिंग मशीन के अंदर वाले हिस्से को साफ रख सकता है। इसकी इन्वर्टर ड्राइव टेक्नोलॉजी कम शोर और बेहतर ऊर्जा कुशलता के साथ बेहतरीन धुलाई दे सकती है। वहीं, 6 मोशन ड्राइव हर प्रकार के कपड़े के लिए कस्टमाइज धुलाई प्रदान करती हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं, स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों पर मौजूद 99.9% तक ऐलर्जी पैदा करने वाले किटाणुओं को हटा सकती है। इस वॉशिंग मशीन का रस्टफ्री व टिकाऊ क्वालिटी के स्टेनलेस स्टीमल ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और हाईजीन ड्रम क्लीन के साथ इसके अंदर का हिस्सा साफ बना रह सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • खासियत- AI DD, फैब्रिक केयर, ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक
    • फिनिश- मैट
    • कंट्रोल- टच
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश साइकिल- 14

    खूबियां

    • स्टीम टेक्नोलॉजी भाप से 99.9% तक एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हटा सकती है।
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से स्मार्टफोन के साथ मशीन में आई दिक्कतों का पता लगाया जा सकता है।
    • चाइल्ड चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन से खुश नहीं हैं।
    05

अब समझिए इन सभी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

आपने Haier, Bosch, Samsung, IFB और LG जैसे ब्रांड्स की AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता

वॉश प्रोग्राम 

खासियत

Haier

(HW80-IM12929C)

8 किलोग्राम

15

AI DBT 

Bosch

(WAJ24266IN)

7 किलोग्राम

15

AI ऐक्टिव वॉटर प्लस

Samsung

(WW70T502NAN1TL)

7 किलोग्राम

20

Bespoke AI

IFB

(SERENA GXN 7012 CMS)

7 किलोग्राम

10+1*+10 ऐप प्रोग्राम

ऐक्वा एनर्जी डिवाइस

LG

(FHP1209Z5M)

9 किलोग्राम

14

AIDD टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन किन लोगों के लिए सही पसंद हो सकती है?
    AI पावर्ड फ्रंट लोड मशीन उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकती हैं जिनकी जीवनशैली थोड़ी व्यस्त होती हैं और कपड़ों की क्वालिटी को खराब नहीं करना चाहते हैं। यह टेक्नोलॉजी नाजुक कपड़ों की पहचान कर धुलाई को खुद एडजस्ट करती है, जिससे कपड़े खराब नहीं होते। साथ ही, यह बिजली, पानी और डिटर्जेंट की बचत करने का भी काम कर सकती हैं, जो इसे पर्यावरण और बजट के प्रति जागरूक परिवारों के लिए एक स्मार्ट निवेश बनाती है।
  • किन ब्रांड्स के पास अच्छी क्वालिटी की AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी?
    आपको Haier, Samsung, Bosch, LG और IFB जैसे ब्रांड्स के पास अच्छी क्वालिटी की AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। ये अपनी एडवांस्ड फैब्रिक केयर के लिए जाने जाते हैं। ये मशीनें डिटर्जेंट की सटीक मात्रा और कपड़ों के अनुसार ड्रम मूवमेंट खुद सेट करती हैं, जिससे मेहनत कम होती है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो लंबी वारंटी, बिजली की बचत और कपड़ों की नई जैसी चमक बनाए रखना चाहते हैं।
  • क्या AI पावर्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं?
    हां, AI पावर्ड फ्रंट लोड मशीनें बेहद ऊर्जा कुशल होती हैं। ये सेंसर की मदद से कपड़ों के वजन और गंदगी के स्तर को समझ लेती हैं, जिससे केवल जरूरत के अनुसार पानी और बिजली का उपयोग होता है। ये बिजली की खपत को 70% तक कम कर सकती हैं, जिससे यह पर्यावरण और आपके बिल दोनों के लिए फायदेमंद है।