Wedding फंक्शन के लिए कौन-सी Lipstick रहेगी सही? यहां देखें विकल्प
शादी में जाने के लिए चाहिए एक बेहतरीन मेकअप लुक, तो ये 5 लिपस्टिक शेड्स कर सकते हैं आपकी मदद। यहां देखिए वेडिंग पार्टी के लिए कौन-सी लिपस्टिक हो सकती है अच्छी?
शादी के लिए बेस्ट Lipstick Shades: कैसे चुनें सही रंग?
शादी का मौका हो और अच्छा मेकअप ना किया जाए, यह तो महिलाओं के खिलाफ बात हो जाएगी। शादी जैसी बड़ी पार्टी में शामिल होने के लिए कपड़ों और फुटवियर के साथ ही मेकअप का अच्छा दिखना भी बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि, शादी में जाने के लिए जब महिलाएं तैयार होती हैं, तो उन्हें काफी वक्त लगता है। हांलाकी, अगर आप हर बार इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि शादी के लिए कौन-से शेड की लिपस्टिक अच्छी हो सकती है? तो यहां पर इसी से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जिसके बिना आपका कोई भी मेकअप अधूरा लग सकता है। फिच चाहें सामान्य दिनों वाला मेकअप हो या फिर शादी के लिए, एक सही शेड की लिपस्टिक आपके हर लुक में चार चांद लगा सकती है। इसी कारण से, शादी जैसे मौके के लिए भी सही शेड वाली लिपस्टिक को चुनना बेहद जरूरी है। आप अपनी ब्यूटी बास्केट में यहां बताई जा रहीं कुछ खास शेड की लिपस्टिक शामिल कर सकती हैं, जो कि आपके शादी वाले मेकअप को बेहतरीन बना सकती हैं।
शादी के लिए लिपस्टिक के लोकप्रिय शेड कौन से हैं?
शादी जैसे खास मौके के लिए आप अलग-अलग शेड की लिपस्टिक चुन सकती हैं। हालांकी, इसके लिए आपको अपनी त्वचा के रंग, शादी के समय और अपने पूरे लुक को ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों का ख्याल रखते हुए आप अपने लिए एक सही शेड वाली लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं-
दिन की शादी के लिए- अगर आप किसी दिन के समय की शादी में जा रही हैं, तो आपको नेचुरल लुक के लिए कुछ हल्के शेड्स का चुनाव करना चाहिए। आप अपने डे लुक को पूरा करने के लिए हल्के गुलाबी, पीच या कोरल रंग वाले लिपस्टिक शेड्स का चुनाव कर सकती हैं।
रात की शादी के लिए- रात के समय एक ग्रांड वेडिंग फंक्शन में जाना है और अपना लुक बेहतरीन बनाना है, तो आप एक ड्रमैटिक और रॉयल मेकअप कर सकती हैं। आपके इस लुक के लिए गहरे शेड्स जैसे बरगंडी, बेर या गहरा लाल अच्छा साबित हो सकता है।
सांवली त्वचा के लिए- जिन महिलाओं की त्वचा सांवली हैं, वो अपने लिए रिच लाल, ब्राउन, कोरल, टेराकोटा, बेरी और प्लम जैसे शेड वाली लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। इस तरह के शेड सांवली त्वचा को एक खिला हुआ रूप और रंगत देते हैं, जिससे आपका मेकअप काफी अच्छा लग सकता है।
गोरी त्वचा के लिए- गोरी त्वचा वाली महिलाएं शादी वाले लुक को पूरा करने के लिए पीची पिंक, सॉफ्ट कोरल, शाइनी बेरी और न्यूड शेड वाली लिपस्टिक अपने लिए चुन सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड आपकी त्वचा पर खिलकर आ सकते हैं और आपको एक शानदार लुक दे सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Lakm Forever Matte Liquid Lip Colour
लैकमे ब्रांड का यह लिप कलर न्यूड पिंक शेड में आता है, जिसे आप एक क्लासी वेडिंग लुक के लिए लगा सकती हैं। गहरे मैट कलर में आने वाली इस लिपस्टिक में होंठों पर 16 घंटे तक टिका रहने वाला लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला मिलता है, जिसकी वजह से आपको बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसमें गहरा पिग्मेंटेड फॉर्मुला दिया गया है, जो कि होंठ पर एकबार लगने के बाद इधर-ऊधर नहीं फैलता है। यह Lakmé लिप कलर काफी हल्के और आरामदायक टेक्सचर के साथ आता है, जिस वजह से इसे लगाने के बाद आपको होंठों पर भारीपन महसूस नहीं होगा। इसका स्पेशल डिजाइन वाला ब्रश आसानी से लिपस्टिक लगाने में मदद करता है और एक ही ग्लाइड में अच्छा रंग देता है। यह एक ट्रान्सफप्रूफ Lip Colour है, जो कि दूसरी सतहों पर ट्रान्सफर नहीं होती है। वहीं इसका स्मजप्रूफ फॉर्मुला इसे होंठों से बाहर फैलने से रोकता है।
01
SUGAR POP Ultrastay Transferproof Lipstick
शुगर पॉप ब्रांड की इस लिपस्टिक का मैट फिनिश आपको शादी फंक्शन में एक शानदार लुक दे सकता है। इसमें वॉटरप्रूफ और किस-प्रूफ फॉर्मुला मिलता है, जिस वजह से यह पानी से खराब नहीं होती है और लंबे समय तक टिकी रह सकती है। यह Sugar Pop लिपस्टिक क्रेयॉन फॉर्म में आती है, जिसकी वजह से इसे आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, इस लिपस्टिक में जोजोबा ऑयल के गुण मिलते हैं, जो कि होंठों को सूखने से बचाता है और एक आरामदायक एहसास देता है। यह लिपस्टिक आपको एक ही स्वाइप में फुल कवरेज दे सकती है। 03 कोरल डिलाइड शेड में आने वाली यह Lipstick लॉन्ग लास्टिंग और ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मुला के साथ आती है, जिस वजह से आपको शादी फंक्शन में बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस शुगर पॉप लिपस्टिक में आपको करीब 15 वाइबरेंट शेड्स मिल सकते हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Maybelline New York Matte Lipstick
यह मैबेलीन न्यू यॉर्क ब्रांड की लिपस्टिक है, जो क्रीम फॉर्म और मैट फिनिश में आती है। इसका 691 रिच रूबी शेड आपके वेडिंग लुक के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इसमें मिलने वाला बोल्ड और गहरा रंग आपके होंठों को एक खूबसूरत लुक दे सकता है। वहीं, इस Maybelline New York लिपस्टिक का लॉन्ग लास्टिंग और ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मुला इसे लंबे समय तक होंठों पर टिकाए रखने में मदद करता है। इसका स्मूद मैट फिनिश आपके होंठों को भारीपन महसूस कराए बिना ही काफी अच्छा लुक दे सकता है। यह लिपस्टिक शिआ बटर के गुणों के साथ आती है, जो कि होंठों को पोषण देते हुए ड्राय होने से बचाता है। पैराबीन फ्री मटेरियल के साथ बनाई गई यह Matte Lipstick आपके होंठों को कैमिकल से होने वाले नुकसान से भी सुरक्षित रख सकती है। यह लिपस्टिक करीब 12 घंटों तक आपके होंठों पर टिकी रह सकती है।
लवचाइल्ड मसाबा ब्रांड की यह लिपस्टिक बुलेट फॉर्म में आती है, जिसकी वजह से इसे बेहद आसानी से लगाया जा सकता है। इस लिपस्टिक का रस्टिक ऑरेंज शेड इसे दिन से लेकर रात तक की शादी में लगाने के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें होंठों को मुलायम रखने वाला सिल्की स्मूद फॉर्मुला मिलता है। वहीं, यह लिपस्टिक क्रीम फॉर्म में आती है। यह लॉन्ग लास्टिंग होने के साथ ही ट्रान्सफरप्रूफ भी है, जो इसे लंबे समय तक टिकाकर रखता है। इसका मीडियम कवरेज आपके होंठों को अच्छा लुक दे सकता है और साथ ही यह Branded Lipstick एक ग्लाइड में अच्छा रंग दे सकती है। मैट फिनिश वाली इस लिपस्टिक को आप 24 घंटे आरामदायक तरीके से लगाकर रख सकती हैं। इसमें विटामिन-ई, जोजोबा ऑयल और कोकोआ बटर के गुण मिलते हैं, जो कि होंठों को पोषण देने का काम करते हैं।
04
Swiss Beauty Hd Matte Pigmented Smudge Proof Lipstick
इस स्विस ब्यूटी लिपस्टिक में बेहतरीन पिग्मेंटेड फॉर्मुला और गहरा रंग मिलता है, जो आपके होंठों को देखने में आकर्षक बना सकता है। यह लिपस्टिक क्रीमी फॉर्म में आती है, जिससे आपके होंठों को पूरी कवरेज मिलती है और लगाने पर आरामदायक भी रहती है। HD मैट फिनिश के साथ आने वाली यह लिपस्टिक आपके होंठों को सूखने से भी बचाती है। इसका डायनमाइट बैरी शेड शादी जैसे मौके पर लगाने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस Swiss Beauty Lipstick हाइड्रेटिंग फॉर्मुलेशन आपके होंठों को नमी देते हुए सूखने से बचाता है। यह लिपस्टिक आपको करीब 30 शेड में मिल सकती है। आरामदायक और लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला के साथ आने वाली यह लिपस्टिक आपके होंठों पर लंबे समय तक टिकी रह सकती है और किसी तरह का भारीपन भी महसूस नहीं होने देती है।
05
शादी के लिए मैट या फिर ग्लॉसी किस तरह की लिपस्टिक रहेगी सही?
शादी के लिए मैट या फिर ग्लॉसी लिपस्टिक में से किसी एक को चुनना है, तो आपके मैट लिपस्टिक के पक्ष में होना चाहिए। शादी का फंक्शन लंबे समय तक चलता है और वहां ढ़ेर सारी फोटो व वीडियो भी ली जाती हैं, जिस वजह से मैट लिपस्टिक आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हालांकी, आप चाहें तो ग्लॉसी लिपस्टिक भी लगा सकती हैं, मगर यह मैट मुकाबले होंठों पर कम टिकाऊ होती है। अगर, मैट व ग्लॉसी लिपस्टिक के कुछ खास फायदों के बारे में बात करें, तो वे कुछ इस प्रकार से हो सकते हैं-
मैट लिपस्टिक
ग्लॉसी लिपस्टिक
मैट लिपस्टिक होंठों पर ज्यादा लंबे समय तक टिकी रहती है।
होंठों को सूखने से बचाते हुए उन्हें मॉइश्चराइज करती है।
मैट लिपस्टिक के होंठों से बाहर फैलने की संभावना कम होती है।
ग्लॉसी लिपस्टिक होंठों को आकर्षक और भरा हुआ दिखाती है।
मैट लिपस्टिक होंठों पर एक बेहतर और वेलवेटी फिनिश देती है।
ग्लॉसी लिपस्टिक आपको एक यंग और फ्रेश लुक देती है।
बोल्ड और एलिगेंट लुक के लिए मैट लिपस्टिक अच्छी रहती है।
ग्लॉसी लिपस्टिक शाइनी मेकअप लुक के लिए अच्छी रहती है।
कुल मिलाकर, शादी जैसे खास मौके के लिए मैट लिपस्टिक ज्यादा अच्छी रहती है क्योंकि यह टिकाऊ, स्मज प्रूफ, और दिखने में सुंदर होती है। वहीं, अगर आपको होंठों को मॉइस्चराइज करने की भी जरूरत है, तो आप मैट लिपस्टिक के ऊपर ग्लॉस लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको एक एलिगेंट लुक और नरम होंठ दोनों एकसाथ मिल सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
शादी के लिए अच्छी लिपस्टिक कैसे चुनें?
आप अपनी त्वचा के रंग, शादी की थीम और अपनी पसंद के अनुसार एक सही लिपस्टिक चुन सकती हैं। लंबे समय तक टिकने वाली और आरामदायक लिपस्टिक का चुनाव करें, ताकी वह घंटों तक होंठों पर टिकी रहे और आपको भारीपन भी महसूस ना हो।
शादी के लिए किस रंग की लिपस्टिक सबसे अच्छी होती है?
लाल, गुलाबी और न्यूड रंग वाली लिपस्टिक शादी के लिए लोकप्रिय विकल्प हो सकती हैं। इसके अलावा आप पीच, बेरी, ऑरेंज जैसे शेड वाली लिपस्टिक का चुनाव भी कर सकती हैं।
क्या मैट लिपस्टिक शादी के लिए अच्छी है?
मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिकती है और एक क्लासिक लुक देती है। हालांकि, यह होंठों को सूखा बना सकती है, इसलिए मॉइस्चराइजिंग लिप बाम का उपयोग किया जा सकता है।
शादी के दिन लिपस्टिक को लंबे समय तक कैसे टिकाएं?
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें और लिप बाम लगाएं। लिप लाइनर का उपयोग करें और लिपस्टिक की दो परतें लगाएं। हर परत के बाद टिशू पेपर से दबाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकी रह सकती है।