आजकल महिलाओं के बीच 3-इन-1 टाइप के मेकअप प्रोडक्ट्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट हो रहा है, इनमें आपको एक ही पैक में 3 अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स देखने मिलेंगे जो मल्टीपर्पस होने के साथ-साथ समय की भी बचत करेंगे। इन Makeup Products को एक आकर्षक लुक के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें आपको लिप-चिक-आई टिंट, फाउंडेशन-कंसलीर-पाउडर, ब्रॉन्जर-ब्लश-हाईलाइटर जैसे प्रोडक्ट्स का कॉम्बिनेशन मिल सकता है। वहीं, यात्रा के दौरान भी ये प्रोडक्ट्स जगह की भी काफी बचत करने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि आपको अपनी मेकअप किट में काफी सारा सामान रखने की आवश्यकता नहीं होगी और कुछ ही चीजों के साथ आप आसानी से मेकअप कर सकेंगी। तो आइए अब नजर डालते हैं कुछ बेहतरीन 3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स के विकल्पों पर; जो आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं।
आपका बैग हल्का करने के लिए 3-इन-1 Makeup Products: समय और जगह दोनों बचाएं!
अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेने की क्या है जरूरत जब 3-इन-1 Makeup प्रोडक्ट्स के साथ एक ही पैक के साथ हो सकते हैं कई काम। बड़े ब्रांड्स के पास हैं हाई क्वालिटी विकल्प जो आपके चेहरे को दे सकते हैं सबसे आकर्षक लुक। डालिए एक नजर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
SUGAR Cosmetics Contour De Force Face Palette for Makeup
भारतीय ब्रांड SUGAR Cosmetics का यह 3-इन-1 पैलेट आपके लिए एक मल्टीपर्पस प्रोडक्ट हो सकता है। इसमें आपको हाईलाइटर, ब्रॉन्जर और ब्लश मिलेगा, जो आपके पूरे लुक में जान डाल सकता है। ‘सटल समिट’, ‘विविड विक्टरी’ और ‘फीअर्स फ्लीट’ जैसे शेड्स के विकल्पों में आने वाला यह पैलेट पाउडर फॉर्म में आता है और हाई क्वालिटी मटेरियल से बना है। यह चमकदार पैलेट बोल्ड शेड्स से लैस है जो आपको पार्टी या शादी के लिए काफी अच्छा मेकअप करने में मदद कर सकता है। इसमें आपको वुडी वॉन्डर, (ब्रॉन्जर), गोल्ड ग्लोरी (हाईलाइटर) औक पिंक पिनैकल (बल्श) मिल जाएंगे। इस शानदार पैलेट में को शेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बिना किसी नुकसान के आसानी से ब्लेंड हो जाएगा। इसकी खासियत है यह चेहरे से झड़ेगा नहीं और साथ ही लगाने के बाद भारीपन महसूस नहीं कराएगा।
किस तरह के मेकअप के साथ करेगा सूट- यह 3-इन-1 पैलेट पार्टी या शादी के मेकअप के लिए उपोयगी हो सकता है।
मेकअप, स्किनकेयर व हेयरकेयर के तमाम प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
01FACESCANADA All Day Hydra Matte Foundation|3-In-1 Foundation + Moisturizer Cream + Spf 30
यह एक 3-इन-1 फाउंडेशन है जिसे आप मॉइश्चराइजर व सनस्क्रीन की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 10 अलग-अलग शेड्स के विकल्पों में आने वाला यह FACESCANDA मैट फाउंडेशन आपके चेहर को एकसमान रंगत देने का काम करेगा। हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स से बना यह मेकअप प्रोडक्ट हाई कवरेज फाउंडेशन, चेहरे को नमी देने वाले मॉइश्चराइजर और SPF30 के गुणों से युक्त सनस्क्रीन तीनों की तरह काम कर सकता है। इसकी खासियत है कि इसे लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा। यह ऑइल-फ्री होने की वजह से चेहरे को शानदार टेक्श्चर देगा और आसानी से ब्लेंड होते हुए चेहरे के दाग-धब्बों को भी छिपा सकता है। इसमें मौजूद ऐलोवेरा और विटामिन सी के गुण चेहरे को पोषण देने का काम करेंगे, साथ ही नमी को 24 घंटों तक बनाकर रख सकेंगे।
किस तरह के मेकअप के साथ करेगा सूट- इसे आप रोजाना का मेअकप करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
02INSIGHT 3-in-1 Primer | Matte Finish
INSIGHT का यह 3-इन-1 प्राइमर एक मल्टीपर्पस प्रोडक्ट हो सकता है। जेल फॉर्म में आने वाला यह प्रोडक्ट लगभग हर तरह की स्किन पर सूट कर सकता है। इसकी खासियत है कि लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा। यह आपके चेहरे को प्राइम, प्रोटेक्ट और मॉइश्चराइज कर सकता है। अपने टिकने वाले फॉर्मुला की वजह से यह आपके मेकअप को भी लंबे समय तक टिकाए रख सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह चेहरे पर मोजूद रोम छिद्रो को धुंधला कर देगा और वॉटरप्रूफ होने की वजह सेयह पानी के असर से भी आसानी से खराब नहीं होगा।
किस तरह के मेकअप के साथ करेगा सूट- इसे आप किसी खास अवसर पर मेकअप करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
गैजेट, ऐप्लाइंसेज, फैशन व अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलेंगे योर पिक्स पर
03MARS All I Need Makeup And Eyeshadow Powder Kit
3 अलग-अलग शेड्स के कॉम्बिनेशन में आने वाला यह आईशैडो पैलेट ब्लश और ब्रॉन्जर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। MARS का यह पैलेट पाउडर फॉर्म में आता है जो काफी ज्यादा पिग्मेंटेड भी है। यह ऑल-इन-वन पैलेट आपको तरह-तरह के मेकअप लुक्स लेने में मदद करेगी। इसमें आपको ऐसे शेड्स मिल जाएंगे जो भारतीय स्किनटोन के लिए एकदम सही हो सकते हैं। इसमें दिया गया हाईलाइटर चेहरे को चमक दे सकता है और ब्रॉन्जर एक प्राकृतिक लुक दे सकता है। इस पैलेट में दिए गए तरह-तरह के शेड्स अलग-अलग अवसरों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। यह आसानी से आपकी त्वचा में मिल जाएंगे और एक सही फिनिश देने का काम करेंगे।
किस तरह के मेकअप के साथ करेगा सूट- यह हर तरह के मेकअप को सही फिनिश देने के लिए काम कर सकता है।
04RENEE Glam Stack Creme Lip & Cheek Tint
इस 3-इन-1 लिप ऐंड चीक टिंट को आप ब्लश, आई टिंट और लिप टिंट तीनों की तरह इस्तेमाल कर सकेंगी। RENEE का यह 3-इन-1 प्रोडक्ट आपको पिंक और न्यूड दो शेड्स के विकल्पों में मिल जाएगा। यह गहरी रंगत देते हुए एक शानदार फिनिश देगा। क्रीम फॉर्म में आने वाला यह प्रोडक्ट इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आसानी से आप यात्रा पर लेकर जा सकेंगी। इसकी खासियत है कि यह त्वचा को हाईड्रेट करेगा। इसमें मौजूद शिया बटर और कोकोआ बटर के गुण त्वचा को पोषण देने का काम करेंगे।
किस तरह के मेकअप के साथ करेगा सूट- रोजाना ऑफिस, कॉलेज या कहीं बाहर जाते समय इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी मेकअप प्रोडक्ट्स के बीच का अंतर
आपने तरह-तरह के 3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स तो देख लिए अब इन सभी के बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व प्रोडक्ट |
फॉर्म |
पैकेजिंग |
3-इन-1 खूबी |
|
SUGAR Cosmetics Contour De Force Face Palette for Makeup |
पाउडर |
पैलेट |
ब्रॉन्जर+हाईलाइटर+ब्लश |
|
FACESCANADA All Day Hydra Matte Foundation |
क्रीम |
ट्यूब |
फाउंडेशन+मॉइश्चराइजर+SPF30 |
|
MARS All I Need Makeup And Eyeshadow Powder Kit |
पाउडर |
पैलेट |
ब्लशर+आईशैडो+ब्रॉन्जर |
|
INSIGHT 3-in-1 Primer |
जेल |
ट्यूब |
प्राइम+प्रोटेक्ट+मॉइश्चराइज |
|
RENEE Glam Stack Creme Lip & Cheek Tint |
क्रीम |
कॉम्पैक्ट |
लिप टिंट+आई टिंट+ब्लश |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- 3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स सही पसंद क्यों होते हैं?3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स समय, पैसा और जगह बचाने के कारण सही पसंद होते हैं। ये कॉम्पैक्ट, ट्रैवल-फ्रेंडली होते हुए एक साथ तीन काम; जैसे लिपस्टिक, ब्लश और आईशैडो की तरह काम सर सकते हैं। ये शुरुआती लोगों के लिए भी उपयोग में बहुत आसान होते हैं।
- क्या यात्रा पर लेकर जाने के लिए 3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स काम के के होते हैं?हां, यात्रा के लिए 3-in-1 या मल्टी-पर्पज मेकअप प्रोडक्ट्स बेहद काम के और सुविधाजनक होते हैं। ये बैग में कम जगह घेरते हैं, सामान का वजन कम करते हैं और मेकअप रूटीन को सरल बनाकर समय बचाते हैं। उदाहरण के लिए, लिप-एंड-चीक टिंट, आईशैडो-ब्लश-हाइलाइटर पैलेट, और एसपीएफ (SPF) के साथ टिंटेड मॉइस्चराइज़र जैसे प्रोडक्ट सबसे अच्छे माने जाते हैं।
- 3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स को किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है?3-इन-1 मेकअप प्रोडक्ट्स समय बचाने वाले और सुविधाजनक होते हैं। इन्हें आप गालों पर ब्लश, पलकों पर आईशैडो और होठों पर लिपस्टिक के रूप में एक ही शेड से इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें उंगलियों से या स्पंज की मदद से थपथपाकर ब्लेंड करना सबसे अच्छा होता है।
You May Also Like