मेअकप न भी किया हो तो एक अच्छा सा लिपस्टिक शेड आपके चेहरे की रंगत को बदलकर लुक में जान डाल सकता है। फिर चाहे ऑफिस जाना हो या कॉलेज, किसी शादी में जाना हो या डेट नाइट पर और चाहे कोई त्योहार हो या पार्टी; लिपस्टिक लड़कियों के मेकअप का जरूरी हिस्सा हमेशा से रही है। लेकिन सवाल उठता है कि कौनसे Shades Of Lipstick सही रहते हैं और अपने लिए एक सही लिपस्टिक के शेड का चयन कैसे करें? चिंता की बात नहीं है, क्योंकि हम आपको बड़े ब्रांड्स के लिपस्टिक के 10 शेड्स के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर अलग-अलग तरह के कपड़ों के साथ लगाया जा सकता है। ये लिपस्टिक आपके ब्यूटी बास्केट का जरूरी हिस्सा बन सकती हैं और हर जगह आपके पूरे लुक को ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।
मैट या ग्लॉसी: लड़कियों के लिए किस तरह के लिपस्टिक शेड्स बेहतर होते हैं?
जब बात आती है मैट और ग्लॉसी दोनों तरह के लिपस्टिक शेड्स के बीच चुनाव करने की तो यह पूरी तरह से आपकी पसंद और मेकअप पर निर्भर करता है। मैट शेड्स अधिक सौम्य, आधुनिक लुक देते हैं और लंबे समय तक होठों पर टिके रहते हैं। अगर आपको ऑफिस, कॉलेज, या किसी फॉर्मल ईवेंट पर जाना है तो अलग-अलग Lipstick के Matt Shades सही विकल्प हो सकते हैं। वहीं, ग्लॉसी शेड्स ज्यादा चमकीले व आकर्षक होते हैं और इनसे होठों को बढ़िया वॉल्यूम मिलती है। इनके साथ होठ आसानी से सूखेंगे नहीं और खास अवसरों पर लगाने के लिए इन्हें चुना जा सकता है।
किन ब्रांड्स के पास मिलेंगे किफायती रेंज में बढ़िया लिपस्टिक शेड्स?
अगर आपको अपने लिए आकर्षक लिपस्टिक शेडेस की तलाश है और बजट भी कम है तो बड़े ब्रांड्स के पास एक-से-बढ़कर एक विकल्प मिल जाएंगे। भारत में मिलने वाले बेस्ट Brands Of Lipstick की लिस्ट में Lakme, Maybelline, नायका, स्विस ब्यूटी, L’Oreal Paris, मार्स, Faces Canada, मामाअर्थ, SUGAR Cosmetics, लव चाइल्ड मसाबा, बायोटिक, INSIGHT, रेवलॉन, कलरबार और RENEE जैसे ब्रांड्स को शामिल किया जा सकता है। इनके पास मैट, ग्लॉस, लिक्विड और क्रेयॉन हर तरह के लिपस्टिक के विकल्प मिल जाएंगे।
Top Ten Products
LAKM Forever Matte Liquid Lip, 16Hr Lipstick
कॉस्मैटिक्स की मशहूर ब्रांड लैकमे की यह लिपस्टिक मैट फॉर्मुला वाली है जो आपके होठों पर करीब 16 घंटे तक टिकी रह सकती है। यह लिपस्टिक हर तरह की स्किन टोन वाली लड़कियों को सूट करेगी और लंबे समय तक होठों पर टिकी रहेगी। लाइटवेट टेक्श्चर वाली इस लिपस्टिक को लगाने के बाद आपके होंठों पर भारीपन महसूस नहीं होगा। यह Lipstick Of LAKMÉ ब्रश ऐप्लिटकेटर के साथ आती है जो एकबार में ही आपके होठों को बढ़िया रंग देगी। कोरल कैंडी शेड वाली इस लिपस्टिक में कुल 16 रंग आपको मिल जाएंगे।
01
Maybelline New York SuperStay Vinyl Ink Lipstick
लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला वाली यह लिपस्टिक मेबीलीन न्यू यॉर्क ब्रांड की है, जो होठों पर करीब 16 घंटे तक टिकी रहेगी। अल्ट्रा ग्लॉसी फॉर्मुला के साथ बनाई गई इस लिपस्टिक को लगाने के बाद आपके होठ सूखेंगे नहीं और इसे लगाने के बाद आप असहज महसूस नहीं करेंगी। ऐरो के आकार वाले ऐप्लिकेटर के साथ आने वाली Maybelline की यह Lipstick Brush एक बार में होठों को सही रंग देगी। इसमें आपको विटामिन ई और एलोवेरा के गुण मिल जाएंगे। Unrivaled के साथ-साथ इसमें आपको 15 अन्य शेड्स मिल जाएंगे।
02
LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick
वेल्वेट मैट फॉर्मुला वाली यह लिपस्टिक लॉरियाल पैरिस ब्रांड की है, जो एक स्ट्रोक में ही आपके होठों को गहरा रंग दे सकती है। यह लिपस्टिक करीब 16 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रह सकती है और यह आसानी से फैलेगी भी नहीं। L’Oreal ब्रांड की इस लिपस्टिक में आपको रोज़ हीट, क्रश अलर्ट, फर्स्ट मूव, वर्थ इट और वर्थ इट मीडियम जैसे शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। इसमें मौजूद हायलरॉनिक ऐसिड होठों को हायड्रेट करेगा और आपको सहज महसूस कराएगा।
03
MARS Creamy Matte Long Lasting Lipstick for Women
बुलेट फॉर्म वाली यह लिपस्टिक मार्स ब्रांड की है जिसकी फिनिश वेल्वेटी है और इसे लगाने के बाद होठों पर भारीपन नहीं महसूस होगा। क्रीमी-मैट फॉर्मुला वाली यह लिपस्टिक आपके होठों को एक आकर्षक लुक देगी और इसे रोजाना लगाने के लिहाज से चुना जा सकता है। लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मुला वाली यह MARS ब्रांड लिपस्टिक होठों को सूखने से बचाएगी और इसे हर स्किन टोन वाली लड़कियां इस्तेमाल कर सकती है। इस डेली यूज लिपस्टिक का हायड्रेटिंग लॉक इन मॉइश्चर फॉर्मुला होठों को आकर्षक रंग देगा और उन्हें खराब होने से भी बचाएगा। इस लिपस्टिक में आपको 24 अलग-अलग शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे।
04
FACES CANADA Comfy Matte Wow Liquid Lipstick
यह लिपस्टिक फेसेज कैनेडा ब्रांड की है जो लिक्विड फॉर्मुला के साथ बनाई गई है। एक स्वाइप में ही यह लिपस्टिक आपके होठों को बढ़िया रंग देगी। लगाने के बाद इसे सूखने में करीब 10-15 मिनट का समय लगेगा, जिसके बाद यह ट्रासंफरप्रूफ बन जाएगी। लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला वाली यह Lipstick LIquid होठों पर करीब 10-12 घंटे तक टिकी रह सकती है। यह आपके होठों को आसानी से सूखने या फटने नहीं देगी और इसमें आपको 10 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे।
05
Mamaearth Moisture Matte Longstay Mini Lipstick
करीब 12 घंटे तक आपके होठों पर टिके रहने वाली यह लिपस्टिक भारतीय ब्रांड मामाअर्थ की है। मैट फॉर्मुला के साथ तैयार की गई इस लिपस्टिक का वेल्वेट फॉर्मुला आपके होठों को एक आकर्षक लुक देने के साथ-साथ उसे हायड्रेट भी करेगी। एवाकाडो ऑइल और विटामिन ई के गुणों के साथ बनाई गई इस लिपस्टिक के साथ होठ करीब 8 घंटे तक हायड्रेट रह सकते हैं। इसे बनाने के लिए किसी भी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है और यह डर्मेटोलॉजकली टेस्टेड भी है। यह Lipstick From Mamaearth आसानी से फैलेगी नहीं और इसमें आपको रास्पबेरी स्कार्लेट समेत 6 विकल्प मिल जाएंगे।
06
LoveChild Masaba Full Pocket Lipstick
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्रांड की यह लिपस्टिक बुलेट फॉर्म में आती है, जिसे कोको बटर, जोजोबा ऑइल और विटामिन ई के गुणों से बनाया गया है। खासकर भारतीय लड़कियों की स्किनटोन को ध्यान में रखकर बनाई गई इस लिपस्टिक में आपको पिंक न्यूड, ब्राउन, मॉव, न्यूड, रस्टिक ब्राउन और वाइन रेड के शेड्स मिल जाएंगे, जिन्हें अलग-अलग ओकेजन के हिसाब से चुना जा सकता है। LoveChild की यह लिपस्टिक होठों की नमी को बनाए रखेगी और पूरा दिन टिकी रहेगी। मैट फिनिश वाली इस लिपस्टिक के साथ आपका हर मेकअप लुक पूरा हो सकता है।
07
SUGAR Cosmetics Matte Attack Lipstick for Women
एडवांस फॉर्मुला के साथ तैयार की गई यह लिपस्टिक शुगर कॉस्मैटिक्स ब्रांड की है, जिसे आप रोजाना लगाने के लिहाज से चुन सकती हैं। क्रीमी मैट फॉर्मुला वाली इस लिपस्टिक के साथ एकबार में ही होठों को आकर्षक रंग मिलेगा और इसमें मौजूद जोजोबा ऑइल के गुण होठों को खराब होने से बचाएंगे। यह एक वॉटरप्रूफ लिपस्टिक है, जिस वजह से इसपर काफी हद तक पानी का असर नहीं होगा और यह आसानी से फैलेगी भी नहीं। यह SUGAR की Vegan Lipstick है जिसे बिना किसी खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल कर बनाया गया है। बुलेट फॉर्म वाली इस लिपस्टिक में आपको करीब 15 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे।
08
Swiss Beauty Hold Me Matte Liquid Lipstick
ब्रश ऐप्लिकेटर और लिक्विड फॉर्मुला के साथ आने वाली यह लिपस्टिक स्विस ब्यूटी ब्रांड की है, जो ट्रांसफरप्रूफ फॉर्मुला वाली है। इस लिपस्टिक की खासियत है कि यह आसानी से फैलेगी नहीं और करीब 12 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रह सकती है। ऐप्रिकॉट आइल के गुणों के साथ बनाई गई इस लिपस्टिक के साथ आपके होठ आसानी से सूखेंगे नहीं। इस Swiss Beauty Brand’s लिपस्टिक में आपको 30 अलग-अलग शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे, जिनमें न्यूड और बोल्ड दोनों शामिल हैं।
09
Nykaa Matte To Last Lipstick
विटामिन ई के गुणों के साथ बनाई गई नायका ब्रांड की यह लिपस्टिक लिक्विड फॉर्म में आती है, जिसे ब्रश की मदद से आसानी से लगाया जा सकता है। फुल कवरेज वाली इस लिपस्टिक में आपको मधु, काशी-19, सुंदरी-26 और न्यूड जैसे अलग-अलग शेड्स मिल जाएंगे। रोजाना लगाने के लिहाज से यह लिपस्टिक लड़कियों के लिए सही पसंद हो सकती है। इस Lipstick In Matt Shade को बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल कर बनाया गया है और यह होठों को सूखने से भी बचाएगी।
10
रोजाना लगाने के लिहाज से लड़कियों को किस तरह के लिपस्टिक शेड्स चुनने चाहिए?
अगर आपको रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाना होता है और एक सही लिपस्टिक शेड का चुनाव नहीं कर पा रही हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। रोजाना इस्तेमाल, खासकर दिन के समय में लगाने के लिहाज से न्यूड शेड्स वाली लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए। न्यूड शेड्स में आपको लाल, ब्राउन, और गुलाबी रंगों के हल्के विकल्प मिल जाएंगे। Nude Shades In Lipstick के साथ होठों को एक प्राकृतिक लुक मिलेगा और ये लंबे समय तक टिकी भी रहेंगी। वहीं, अगर आपको किसी दिन के कार्यक्रम या ईवेंट पर जाना हो तो इस तरह की लिपस्टिक सही पसंद हो सकती हैं। हर स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए न्यूड लिपस्टिक में अलग-अलग शेड्स उपलब्ध हैं। ये आपको ब्रश, बुलेट और क्रेयॉन तीनों तरह के फॉर्म में मिल जाएंगी। वहीं, इनमें मैट और क्रीम दोनों तरह की लिपस्टिक आती हैं।
खास अवसरों पर किस तरह के शेड्स वाली लिपस्टिक लड़कियों के लिए बढ़िया रहेंगी?
खास अवसर मतलब कोई शादी, पार्टी, त्योहार, डेट नाइट या ऐसे कार्यक्रम जिसमें हर कोई एक अलग लुक चाहता है। ऐसे अवसरों पर लगाने के लिए लड़कियों के लिए थोड़े गहरे रंग वाली लिपस्टिक सही पसंद हो सकती हैं। इन लिपस्टिक के साथ आपको ग्लैमरस और साधारण दोनों तरह का लुक मिल सकता है। इनमें आपको लाल, गुलाबी, ब्राउन और अन्य रंगों के सिंपल से लेकर Bold Shades के विकल्प मिल जाएंगे। वहीं, ये शेड्स मैट, जेल और चमकीले तीनों तरह के फॉर्मुला के साथ आते हैं। इनमें भी आपको ब्रश, बुलेट और क्रेयॉन तीनों तरह के फॉर्म वॉले विकल्प मिल जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
देखिए Facial Kits के बेहतरीन विकल्प, जो घर पर ही दे सकती हैं सैलॉन जैसी ग्लोइंग स्किन
गर्मी के मौसम में काम आएंगे ये 5 Body Spray, देखिए बेहतरीन खुशबू वाले विकल्प
Working Women के काम आ सकते हैं ये जरूरी Makeup Products, यहां देखें विकल्प
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।