लिपस्टिक किसी भी महिला के लिए मेकअप का एक अहम हिस्सा होती है। एक सही रंग वाली लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने के काम आ सकती है। वहीं, बिना मेकअप किए सिर्फ लिपस्टिक लगाकर भी आकर्षक लुक पाया जा सकता है। ऐसे में आप कुछ चुनिंदा लिपस्टिक रंग के बारे में यहां दी गई जानकारी पर नजर डाल सकती हैं, जो आजकल चलन में हैं और आपके अलग-अलग लुक के लिए काम आ सकते हैं। इनमें हल्के से लेकर गहरे और ग्लिटरी शेड्स भी शामिल हैं। इस सूची में आपको कुछ मशहूर कॉस्मैटिक ब्रांड जैसे कि- Lakme, Maybelline, SUGAR, Loreal और Swiss Beauty के विक्लप देखने को मिलेंगे। ये लिपस्टिक अपने आकर्षक रंग और बेहतर फिनिश के साथ आपके मेकअप को सुंदरता का स्पर्श दे सकती हैं।
मेकअप से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ब्यूटी बास्केट की लीजिए मदद
ट्रेंडिंग और लोकप्रिय लिपस्टिक शेड्स
इस साल आपके मेकअप और पूरे लुक को बेहतर बनाने के लिए लिपस्टिक के कई शेड्स चलन में हैं। इन्हें आप रोजाना, पार्टी और फॉर्मल ओकेजन के हिसाब से चुन सकती हैं। ये लिपस्टिक शेड्स आपके बोल्ड और क्लासी दोनों तरह के लुक के काम आ सकते हैं-
- कोरल पीच- इस तरह के लिपस्टिक शेड में कोरल और पीच दोनों का मिलाजुला रंग मिलता है। इस तरह के शेड वाली लिपस्टिक आपको एक यंग और नया लुक दे सकती है। वहीं, यह गर्मियों में लगाने के लिए अच्छा रहता है। कोरल शेड वाली लिपस्टिक अलग-अलग स्किन टोन पर लगाई जा सकती हैं।
- क्लासिक रेड- पार्टी लुक को पूरा करने के लिए इस शेड की लिपस्टिक हमेशा ही चलन में रहती है। क्लासिक रेड लिपस्टिक आपको बोल्ड और आत्मविश्वासी लुक देती है। आपके ग्लैमरस लुक के लिए भी यह शेड उपयुक्त है। यह शेड सांवली त्वचा पर एक गहरा एहसास देता है।
- डीप बेर्री- एक रिच और सुंदर लुक के लिए आजकल प्लम और डीप बेर्री शेड वाली लिपस्टिक काफी चलन में हैं। इन्हें शाम के कार्यक्रम से लेकर डिनर डेट तक पर लगा सकती हैं। इस तरह के शेड गोरी और सांवली दोनों तरह की त्वचा पर अच्छे लगते हैं।
- न्यूड पिंक- नेचुलर लुक के लिए यह शेड अच्छा है। इसे आप ऑफिस कॉलेज जैसी जगहों पर हल्के और सटल लुक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। Nude पिंक शेड गोरी त्वचा को निखारते हुए अच्छा लुक दे सकती है।
- ग्लिटरी लिपस्टिक- एक आकर्षक पार्टी लुक के लिए आजकल ग्लिटरी शेड वाली लिपस्टिक काफी चलन में हैं। रात के समय ज्यादा लाइटिंग वाले कार्यक्रमों में इन्हें लगा सकती हैं। इनमें अलग-अलग शेड मिलते हैं, जो हर स्किन टोन के लिए उपयुक्त रहेंगे। इस तरह की लिपस्टिक आपको बोल्ड और ग्लैमरस लुक देती हैं।