कैसे कैरें स्मोकी आई मेकअप? आवश्यक उत्पाद के साथ जानें इसे पूरा करने का तरीका

पार्टी हो या कोई शादी, ऑफिस का कोई कार्यक्रम हो या कोई त्योहार स्मोकी आई मेकअप आपके हर लुक को बना सकता है आकर्षक, यहां जानें कैसे करें स्मोकी आई मेकअप और उसके लिए कुछ जरूरी प्रोडक्ट के बारें में-

कैसे कैरें स्मोकी आई मेकअप? आवश्यक उत्पाद के साथ जानें इसे पूरा करने का तरीका
स्मोकी आई मेकअप कैसे करें?

चेहरे के हर हिस्से को सजाने के लिए तरह-तरह से मेकअप किया जाता है, तो ऐसे में आंखें क्यों पीछें रह जाएं? इसी कड़ी में आजकल स्मोकी आई काफी पसंद की जाती हैं। यह एक तरह की मेकअप तकनीक है, जिसमें गहरे रंग के आईशैडो और आईलाइनर का इस्तेमाल करके थोड़ी बोल्ड लुक वाली आंखे तैयार की जाती हैं। इसमें गहरे रंग के 2-3 आईशैडो के रंगो को मिलाया जाता है और इसके साथ एक सौम्य और थोड़ा फैला हुआ लुक बनाया जाता है। आज हम आपको यहां पर स्मोकी आई मेकअप करने के सही तरीके के बारे में बताएंगे और कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

ब्यूटी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप ब्यूटी बास्केट पर भी जा सकती हैं। 

स्मोकी आई मेकअप करने का तरीका

  • सही प्राइमर लगाएं- स्मोकी आई के लिए सबसे पहले प्राइमर से शुरुआत करनी चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप आसानी से लगे और एक समान हो तो आई प्राइमर इसमें मदद कर सकता है। आईशैडो प्राइमर आंख के मेकअप को पूरे दिन धुंधला होने, फीका पड़ने या क्रीज़ होने से बचा सकता है। यह आंखों पर क चिकना, समतल आधार बनाता है, जिससे आईशैडो बेहतर तरीके से लगता है और ज्यादा अच्छा दिखाई देता है। कुछ प्राइमर ऐसे भी होते है जो 24 वॉटरप्रफ क्वालिटी वाले होते हैं और 24 घंटे तक आंखों पर मेकअप को टिकाने में मदद कर सकते हैं। 
  • सही रंग के आईशैडो का चुनाव करें- इसके बाद आपको अपने मेकअप लुक के हिसाब से सही रंगों वाले आईशैडो पैलेट का चुनाव करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले एक न्यूड रंग वाले बेस को लगाना होगा। यह स्टेप आपके द्वारा पहले लगाए गए आईशैडो प्राइमर को उसकी जगह पर सेट करती है और आईशैडो लुक के लिए एक सही बेस लेयर बनाती है जो आपके बाकी शैडो को बाकी शैडो के रंगों को सही तरह से मिलने में भी मदद करती हैं। बेस कलर लगाने के बाद आपको काले, नीले, भूरे, लाल या किसी गहरे रंग का चुनाव करना होगा जिससे पसंदीदा लुक मिल सके। इस रंग को आपको एक अच्छे ब्रश की मदद से आंखों पर फैलाना होगा। ये आपकी स्मोकी आई के मुख्य रंग की तरह का काम करेगा।
  • दूसरा रंग मिक्स करें- इसके बाद आपको किसी हल्के रंग को इस रंग में मिक्स करके एक शानदार लुक बनाना होगा। रंगों को मिक्स करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दोनों रंगों का असर आंखों को दिखे, और उन्हें सही आकार भी मिले। इसके बाद आपको एक चमकीले रंग के साथ आंखों को अधिक आकर्षक बना सकती हैं। 
  • आंखों की निचली लाइन को सेट करें- इसके बाद आपको आंखों की निचली लाइन को भी थोड़े मिलते जुलते रंगों के साथ सेट करना होगा। आप थोड़े पारंपरिक लुक के लिए चाहें तो भूरे, नीले या काले रंग के काजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आंखों को सही आकार तो मिलेगी ही साथ-साथ वे बड़ी और आकर्षक भी लगेंगी
  • आंखों को लाइन करें- आप मनचाहे आकार में आईलाइनर लगाकर उसे बढ़िया आकार दे सकती हैं। आईलाईनर आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाया जाता है, और इसे आप पतले, मोट, थोड़े नाटकीय या बोल्ड तरह से लगाकर मनचाहा लुक ले सकती हैं। 
  • मस्कारा के साथ लुक को फिनिश करें- अंत में आपको अपनी पलकों पर मस्कारा लगाना होगा जिससे उन्हें आकार और वॉल्यूम दोनों मिलते हैं। आप चाहें तो नकली पलकें लगा सकती हैं और एक कर्लर की मदद से उन्हें सही आकार दे सकती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Makeup Revolution Ultimate Eye Primer

    मेकअप रेवॉल्यूशन ब्रांड के इस आई प्राइमर का इस्तेमाल करके आप अपनी स्मोकी आई मेकअप की शुरूआत कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपका मेकअप आंखों पर लंबे समय तक टिका रह सकता है। इसकी खासियत है की यह आपकी आंखों को नमी देगा और फॉर्म क्रीम है। फुल कवरेज वाला यह Makeup Revolution का प्राइमर क्रीज फ्री उपयोग के लिए आंखों के ऊपर अच्छी परत बनाने का काम करेगा। वीगन तत्वों के साथ तैयार किए गए इस आई प्राइमर को बानने के लिए किसी भी खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

    01
  • MARS 12 Shades Dance of Joy Eyeshadow Palette

    12 आकर्षक रंगों के साथ आने वाला यह आईशैडो पैलेट MARS ब्रांड का है जिसकी मदद से आप तरह-तरह का स्मोकी आई लुक ले सकती हैं। इस पैलेट में आपको 6 चमकीले और 6 मैट शेड मिल जाएंगे। यह पैलेट शिमर और मैट फिनिश दोनों तरह के मेकअप लुक के लिए सही रहेगा। इसमें बोल्ड और सटल दोनों शेड्स हैं जो आपको दिन से रात तक बिना क्रीज़िंग या क्लंपिंग के शानदार लुक मिल सकता है। यह बहुत ज़्यादा पिगमेंटेड, सिल्की-टेक्सचर और अविश्वसनीय रूप से सॉफ्ट फ़ॉर्मूला के साथ तैयाक किया गया है। वहीं, इसकी कॉम्पैक्ट साइज़ की वजह से इसे कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। इसका फॉर्मूला ऐसा है कि इसे अपनी ज़रूरतों के हिसाब से मिलाया जा सकता है। आपके स्मोकी आई लुक के लिए यह पैलेट सही विकल्प हो सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Maybelline New York The 24K Nudes Eyeshadow Palette with Metallic Finish

    थोड़े चमकीले और बोल्ड स्मोकी आई मेकअप लुक के लिए मेबिलीन न्यू यॉर्क ब्रांड का यह पैलेट काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 12 शेड्स के साथ आने वाले इस पैलेट में चमकीले और आकर्षक रंग मिलेंगे जिनके सात आप अपने स्मोकी आई लुक को पूरा कर सकेंगी। इसमें 12 विशेषज्ञ रूप से तैयार किए गए शेड्स हैं जो डुओ, ट्रायो और क्वाड कलर कॉम्बिनेशन सहित कस्टम आई मेकअप लुक बनाने के लिए एकदम सही हो सकताहैं। वहीं इसमें एक डुअल एंडेड आईशैडो एप्लीकेटर भी मिलेगा। यह Maybelline पैलैट मेटैलिक फिनिश वाला है जिसका फॉर्म पाउडर है।

    03
  • LAKM Glossy Liquid Eyeconic Collection

    मशहूर ब्रांड लैकमे की यह किट आपके स्मोकी आई को पूरा करने में मदद कर सकती है। इसमें आपको आईलाइनर, मस्कारा और काजल का सेट मिलेगा। 24 घंटे को नो सम्ज फॉर्मुला के साथ आने वाले ये प्रोडक्ट्स आसानी से फैलेंगे नहीं और आसानी से पानी के असर भी खराब नहीं होंगे। यह LAKME मेकअप किट किसी अन्य सतह पर अपनी छाप नहीं छोड़ेगी। ग्लॉसी फिनिश वाले ये प्रोडक्ट्स लिक्वड फॉर्म में आते हैं और इनके साथ आप हर तरह के स्मोकई आई को आकर्षक बना सकती हैं।

    04
  • Prolixr Professional Eye Makeup Brush Set

    तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को लगाने के लिए आपको ब्रश की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए 6 का यह सेट काफी सही पसंद हो सकता है। यह 6 पीस प्रोफेशनल मेकअप ब्रश सेट आपको बेहतरीन मेकअप करने में मदद कर सकता है। इसके साथ आपको सभी ब्रश को एक जगह पर रखने के लिए एक खूबसूरत पाउच भी मिलेगा। ये ब्रश बेहतरीन क्वालिटी के सिंथेटिक फाइबर से बने हैं और इनकी ग्रिप भी मजबूत है, जिससे आपका मेकअप प्रोसेस आरामदायक व आसान हो सकता है। इन्हें आप आसानी से साफ भी कर सकेंगी। ये ब्रश पाउडर, लिक्विड और क्रीम प्रोडक्ट्स को एक साथ मिलाने में आसान बनाते हैं। ये आपको बिना किसी लकीर या उत्पाद को उठाए एक बेदाग फिनिश भी देंगे। चाहे कट क्रीज हो या स्मोकी आई, ये ब्रश आपको सबसे शानदार आई मेकअप लुक लेने में मदद करेंगे। 

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या स्मोकी आई मेकअप आकर्षक होता है?
    स्मोकी आईज़ अपनी बहुमुखी शैली और आकर्षण के कारण वर्षों से लोकप्रिय बनी हुई हैं। यह लुक एक बोल्ड और शानदार लुक दे सकती हैं, जिससे आंखों को निखारा जा सकता। इससे किसी भी मेकअप स्टाइल को गहराई मिल सकती है।
  • स्मोकी आईज़ के लिए नियम क्या हैं?
    पारंपरिक स्मोकी आई में तीन शेड्स के आईशैडो होते हैं, जिन्हें बाहरी कोने, पलक के बीच और भीतरी कोने पर लगाया जाता है, ताकि धीरे-धीरे स्मोकी प्रभाव पैदा हो। बाहरी कोना में लगा सबसे गहरे रंग के शैडो गहराई और आयाम पैदा करता है।
  • क्या स्मोकी आइज हर किसी को सूट करती हैं?
    हां, स्मोकी आई मेकअप को हर किसी के हिसाब से बदला जा सकता है। मुख्य बात यह है कि अलग-अलग आंखों के आकार, त्वचा के रंग और व्यक्तिगत शैलियों के हिसाब से रंगों का चटन किया जा सकता है। क्लासिक ब्लैक स्मोकी आई लोकप्रिय है, प्रयोग करने के लिए कई विविधताएं और रंग पैलेट हैं, जो इसे सभी को आकर्षक लुक मिल सकता है।
  • क्या स्मोकी आई करना मुश्किल होता है?
    स्मोकी आई मेकअप को मुश्किल और मास्टर करने में मुश्किल माना जाता है। लेकिन वास्तव में, स्मोकी आई मेकअप करना सीखना जितना आप सोचती हैं, उससे कहीं ज़्यादा आसान है। यह सिर्फ आपके आई मेकअप को और भी ज़्यादा गहरा बनाने के बारे में है ताकि एक बोल्ड लुक मिल सके।