रात की पार्टी में अगर आप आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो आप सीमित चीजों का इस्तेमाल करके ही मनचाहा लुक पा सकती हैं। सही बेस के लिए आपको अच्छे प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर की जरूरत होगी। उसके बाद आंखों को सुंदर दिखाने के लिए आप अलग-अलग रंग के आईशैडो, लाइनर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनके साथ आप मनचाहा आई मेकअप कर सकती हैं और पार्टी के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं। अपने होठों को आकर्षक दिखाने के लिए आप अलग-अलग रंग की लिपस्टिक, लाइनर और ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने मेकअप और कपड़ों के हिसाब से सही लिपस्टिक रंग का चुनाव कर सकती हैं। अपने पार्टी मेकअप को पूरा करने के लिए सही ब्लश और हाइलाइटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मदद से आप साधारण से लेकर बोल्ड हर तरह का मेकअप लुक ले सकती हैं। यहां पर कुछ मेकअप प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो रात की पार्टी के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
मेकअप से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ब्यूटी बास्केट पर भी जा सकती हैं।