Lakme या Maybelline: कौन-सी ब्रांड की Lipstick है बेहतर? जानें यहां

क्या आप भी काफी दिनों से जानना चाह रही हैं कि Lakme और Maybelline दोनों में से किसकी लिपस्टिक बढ़िया होती है, तो यहां आपको विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Lakme Vs Maybelline Lipstick जानें कौन है बेहतर
Lakme Vs Maybelline Lipstick जानें कौन है बेहतर

जब बात आती है खूबसूरती और मेकअप की, तो लिपस्टिक का नाम सबसे पहले आता है जो लगभग हर महिला की जरूरत बन गई है। चाहे ऑफिस जाना हो या शादी-पार्टी में शामिल होना हो, सही लिपस्टिक शेड आपके लुक को एकदम परफेक्ट बना सकता है। इस मामले में Lakme और Maybelline दो ऐसे ब्रांड हैं जिनके Lipstick प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। लेकिन सवाल ये है, इन दोनों में से कौन सा ब्रांड आपके लिए बेहतर हो सकते हैं? आपको बता दें, एक ओर जहां लैकमे भारत का घरेलू और भरोसेमंद ब्रांड है और इसकी लिपस्टिक्स खासतौर पर भारतीय महिलाओं की त्वचा टोन को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। तो वहीं, मेबलिन एक ग्लोबल ब्रांड है, और इसकी लिपस्टिक खासतौर पर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली युवतियों के लिए बढ़िया मानी जाती है। खैर, इन दोनों ब्रांड्स के अपनी-अपनी अलग खासियत है जिसे आप अपने हिसाब से ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं। 

लैकमे और मेबेलिन न्यू यॉर्क ब्रांड की लिपस्टिक के बीच में जानें अंतर 

लैकमे और मेबेलिन न्यू यॉर्क ब्रांड दोनों ही मेकअप की दुनिया में काफी लोकप्रिय ब्रांड्स हैं, लेकिन इनकी लिपस्टिक में कुछ प्रमुख अंतर हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं; 

  • ब्रांड की पहचान: लैकमे एक भारतीय ब्रांड है, जो खासतौर पर भारतीय महिलाओं की स्किन टोन और जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाता है। वहीं मेबलिन एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जो ट्रेंडी और ग्लोबल स्टाइल को फॉलो करता है।
  • शेड्स और फिनिश: आपको बता दें, लैकमे के पास नैचुरल और सटल शेड्स की अच्छी रेंज है जो ऑफिस और डेली यूज के लिए परफेक्ट हो सकती हैं। तो वहीं, मेबलिन बोल्ड और वाइब्रेंट शेड्स में आगे है, जो पार्टी या इवेंट लुक के लिए ज्यादा सही माने गए हैं।
  • लॉन्ग लास्टिंग: अगर बात करें लंबे समय टिकने वाली लिपस्टिक की तो, Maybelline की लिपस्टिक, खासकर इसकी सुपर स्टे मैट इंक सीरीज, बहुत ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है जो लगभग 12 से 16 घंटे तक आपकी होंठों की खूबसूरती को बनाए रख सकता है। साथ ही,  Lakme की लिपस्टिक भी अच्छी रहती है लेकिन इसकी टिकाऊ क्षमता थोड़ी कम हो सकती है।
  • कीमत और उपलब्धता: लैकमे की लिपस्टिक्स आमतौर पर किफायती होती हैं और कहीं पर भी आसानी से मिल जाती हैं। मेबलिन की लिपस्टिक्स थोड़ी महंगी हो सकती हैं लेकिन क्वालिटी में मजबूत होती हैं।

Loading...

Top Three Products

  • Loading...

    LAKM 9 To 5 Weightless Matte Lip & Cheek Color|| Rosy Plum

    Loading...

    लिक्विड फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक काफी लाइटवेट फार्मूला के साथ आती है जो 8 घंटे तक आपकी होंठों पर आराम से टिके हुए रह सकती हैं। साथ ही, Lakme की यह Lipstick एक ही स्वाइप में आपको फूल कवरेज दे सकती है। इसकी खासियत है कि यह रोज़ी प्लम शेड्स में आती है जिससे आप इसे ब्लश के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं और साथ ही, कभी-कभी इसे आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लंबे देर तक टिकने वाली यह लिपस्टिक हर स्किन टोन पर जंच सकती हैं और आपको एक आकर्षक निखार प्रदान कर सकती है। यह मैट फिनिश के साथ आपको एक प्राकृतिक सुंदरता दे सकती है। साथ ही, स्मज प्रूफ होने की वजह से यह बिना फैले पूरे दिन आपकी होंठों पर टिकी हुई रह सकती है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Lakme Powerplay Priming Matte Lipstick

    Loading...

    लैक्मे 9 टू 5 प्राइमर मैट लिपस्टिक आपको एक गहरा मैट और लंबे समय तक टिकने वाला फिनिश देती है। यह 14 घंटे तक टिकी हुई रह सकती है और स्मज प्रूफ की वजह से बिना फैले आपकी निखार को बरकरार रख सकती है। अब आपको इस लिपस्टिक को लगाने के बाद बार-बार टच-अप करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसकी खासियत है कि यह लिपस्टिक 2X प्राइमर के साथ तैयार की गई है, जो आपके होंठों पर किसी भी असमान पैच या रूखेपन को कम कर सकता है और साथ ही, इस लिपस्टिक की मदद से आपको मुलायम मैट फिनिश भी मिल सकती है। इसे एक बार लगाने से ही आपको गहरा रंग मिल सकता है। साथ ही, यह होंठों पर आसानी से और तेजी से लग सकती है। आपको बता दें, आप इसे लगाकर बिना टचअप के लंबे समय तक टिकने वाला लुक प्राप्त कर सकती हैं। यह आपको 35 चटक और आकर्षक मैट शेड्स में मिल सकते हैं, जिसे आप अपनी स्किन टोन के अनुसार चुन सकती हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Maybelline New York Superstay Vinyl Ink Liquid High-Glossy Lipstick

    Loading...

    16 घंटे तक बिना फैले आपकी होंठों की खूबसूरती को बनाए रखने में ये लिपस्टिक मददगार साबित हो सकती है। आपको बता दें, Maybelline की यह लिपस्टिक हाई ग्लॉसी फिनिश के साथ आती है जिसमें एलोवेरा और विटामिन E मौजूद है जो आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने और फटे होंठों को ठीक करने में मदद कर सकती है। यह डेक ही स्वाइप में आपको फूल कवरेज दे सकती है और साथ ही इसे लगाने के बाद होंठों पर कोई भारीपन भी महसूस नहीं होगा। लिक्विड फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक ट्रांसफर प्रूफ है जिससे पूरे दिन आप भले ही कुछ भी खाएं यह खराब नहीं होगी और साथ ही इसको आप एरो ऐप्लकैटर की मदद से आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। 4.2ml के साथ आने वाली इस लिपस्टिक को आप अपने पर्स में आराम से रख कर, कहीं भी ले जा सकती हैं। 

    03

    Loading...

एक नजर निष्कर्ष पर 

काफी लंबे समय से आप भी लिपस्टिक लेने के बारे में सोच रही हैं और इस दुविधा में फंसी हैं कि लैकमे की लिपस्टिक लें या फिर मेबलिन की, तो आपको बता दूं, अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, स्किन-फ्रेंडली और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सॉफ्ट शेड्स वाली लिपस्टिक चाहती हैं, तो Lakme आपके लिए बेहतर हो सकती है। इसमें आपको कई सारे शेड्स मिल सकते हैं जो सस्ते में मिल जाएंगे और रोजाना अलग-अलग शेड्स लगाया जा सकता है, साथ ही, इसमें लाइटवेट फॉर्मूला भी आपको मिल जाएगा। लेकिन वहीं अगर आप लॉन्ग-लास्टिंग, ट्रेंडी और इंटरनेशनल फिनिश वाली लिपस्टिक चाहती हैं, तो Maybelline की Lipstick को ट्राई कर सकती हैं। यह अपने 16 घंटों तक टिके रहने के लिए जानी जाती है और ग्लोसी से लेकर डीप मैट तक की रेंज में मिल सकती है। अंत में यही कहा जा सकता है कि, दोनों ब्रांड्स की अपनी खासियतें हैं, बाकि यह आपकी पसंद, आपकी जरूरत, बजट और स्टाइल पर निर्भर करता है कि आप किस ब्रांड का चुनाव कर सकती हैं। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Faq's

  • लैकमे और मेबेलिन में से कौन-सा ब्रांड भारतीय त्वचा के लिए बेहतर माना जाता है?
    +
    वैसे देखा जाए तो, दोनों ही ब्रांड भारतीय त्वचा के लिए उपयुक्त लिपस्टिक शेड्स प्रदान करते हैं, लेकिन लैकमे को अक्सर भारतीय बाजार के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है।
  • कौन सा ब्रांड लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक प्रदान करता है?
    +
    दोनों ब्रांड लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक प्रदान करते हैं, लेकिन Maybelline की सुपरस्टे मैट शेड्स लंबे देर टिकने के लिए ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है।
  • क्या लैकमे में मेबेलिन की तुलना में अधिक नेचुरल चीजें पाई जाती हैं?
    +
    ऐसा जरूरी नहीं है। दोनों ब्रांड विभिन्न प्रकार की सामग्री का उपयोग करते हैं और नेचुरल चीजों का उपयोग भी लगभग बराबर ही होता है।