₹5,000-₹10,000 के बीच मिलने वाले Soundbars देंगे क्लियर ऑडियो का अनुभव, Amazon पर देखिए बढ़िया विकल्प
यहां पर अमेजन पर मौजूद बढ़िया रेटिंग वाले Soundbars के बारे में जानकारी दी गई हैं जो ₹5000 से ₹10000 के बीच में मिल सकते हैं। ये दमदार आवाज तो प्रदान करते ही साथ ही इनमें आपको विभीन्न कनेंक्टिवीटी भी मिलती हैं जिनकी मदद से आप इन्हें आसानी से अलग-अलग डिवाइस से जोड़ सकते हैं।
क्या आप अपने घर के मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक शक्तिशाली साउंडबार की तलाश में हैं, लेकिन आपका बजट ₹5,000 से ₹10,000 के बीच है? तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर अमेजन पर मौजूद 5 अलग-अलग ब्रांड जैसे कि JBL, boAt, GOVO, ZEBRONICS और CrossBeats के बढ़िया मॉडल के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं। ये लगभग 160 से लेकर 650 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, इनमें 2.1 से लेकर 5.1 चैनल भी दिए गए हैं, जिसकी वजह से आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकता है। ये आपको न केवल क्रिस्टल क्लियर ऑडियो देंगे, बल्कि आपके पसंदीदा मूवी और संगीत के लिए एक शानदार बेस भी प्रदान करेंगे। ऐसे में देरी क्यों? नीचे अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar
JBL ब्रांड का यह साउंडबार 220 वॉट तक आवाज प्रदान करता है, जिससे आपको दमदार आवाज सुनने को मिल सकती है। इसमें वायरलेस सबवूफर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो फुल रेंज ड्राइवर भी मिलते हैं, जिसकी वजह से आपको साफ और हाई क्वालिटी के साथ आवाज सुनने को मिल सकती है। प्रीमियम काले रंग में आने वाले इस साउंडबार में वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, जैसे कि HDMI, USB, ARC, जिनकी मदद से आप आसानी से दूसरे डिवाइस जैसे कि टीवी, फोन, लैपटॉप से जोड़कर उसकी आवाज की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इसमें आवाज को कस्टमाइज़ करने की भी सुविधा मिलती है, जो आपके मूवी, न्यूज़ देखने के साथ गाना सुनने के अनुभव को शानदार कर सकता है। इसमें स्मार्ट स्टैंडबाय मोड दिया गया है, जिससे अगर यह 10 मिनट तक इनएक्टिव रहता है तो यह खुद से बंद हो जाता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - JBL
स्पीकर आउटपुट पावर - 220 वॉट
कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट
खूबियां
इसमें JBL के सिग्नेचर साउंड का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको स्पष्ट आवाज सुनने को मिल सकती है।
इसको आप टीवी के रिमोट से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेज़न यूज़रों का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला बेस कंट्रोल सही से काम नहीं कर रहा है।
01
Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D
यह साउंडबार टेबल टॉप माउंट के साथ आता है, जिससे इसे आप आसानी से घर में किसी भी टेबल या बॉक्स पर रख सकते हैं। इसमें पावरफुल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जो लगभग 160 वॉट तक आवाज प्रदान करता है। साथ ही इसमें 2.1 चैनल दिया गया है, जिससे आपको कमरे के किसी भी कोने से आवाज सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा इसमें वायर्ड सबवूफर भी लगाया गया है जो आवाज की गुणवत्ता को बेहतर करने में सक्षम है। इसमें मास्टर रिमोट की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें boAt Signature Sound का इस्तेमाल किया गया है जो Dolby Audio तकनीक के साथ आता है, जिससे आपको दमदार आवाज सुनने को मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - boAt
स्पीकर आउटपुट पावर - 160 वॉट
कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड - 2.1 चैनल
माउंटिंग टाइप - टेबलटॉप माउंट
खूबियां
इसमें EQS मोड दिया गया है, जो आपके मूवी देखने से लेकर गाना सुनने तक के अनुभव को बेहतर कर सकता है।
इसमें कई कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं जैसे कि ब्लूटूथ, HDMI, USB, जिनकी मदद से आप इसे कई स्मार्ट डिवाइस से आसानी से जोड़ सकते हैं।
कमी
कुछ अमेज़न यूज़रों का कहना यह है कि इसमें मिलने वाली कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
GOVO GOSURROUND 900 | 200W Soundbar
यह साउंडबार ऐसा है जिसे आप अपने फोन से लेकर लैपटॉप और टीवी से जोड़कर आवाज़ की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। यह लगभग 200 वॉट तक की ध्वनि प्रदान करता है, जिसमें 2.1 चैनल का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से घर बैठे होम थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। साथ ही, इसमें सबवूफर का भी इस्तेमाल किया गया है जो ध्वनि की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सक्षम है। इसमें मूवी, समाचार, संगीत और 3D जैसे 4 EQ मोड मिलते हैं जो फिल्म देखने से लेकर गाने सुनने तक के अनुभव को शानदार बना सकते हैं। यह डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर के साथ आता है जिससे प्रीमियम स्टीरियो साउंड की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, इसमें LED लाइट्स भी लगाई गई हैं जो पार्टी का मज़ा बढ़ा सकती हैं।
इसमें LED डिस्प्ले मिलता है जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को आसानी से देख सकते हैं।
इसमें वॉल माउंट की सुविधा दी गई है जो आसानी से कम जगह घेरते हुए फिट हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह सही से काम नहीं कर रहा है।
03
ZEBRONICS Juke BAR 6500, Dolby Soundbar, 200 Watts
अगर आप खुद के लिए बढ़िया साउंडबार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें LED डिस्प्ले मिलता है जिसमें आप इसके पावर आउटपुट को आसानी से देख सकते हैं। साथ ही इसमें वॉल माउंट की भी सुविधा मिलती है जिसकी मदद से आप आसानी से इसे कम जगह में भी फिट कर सकते हैं। इसमें बटन भी मिलते हैं जिनकी मदद से आप इसके वॉल्यूम को कम, ज्यादा करने के साथ ऑन और ऑफ भी कर सकते हैं। यह लगभग 200 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है जिसमें से 110 वॉट तक आवाज़ सबवूफर से आती है तो वहीं 90 वॉट तक आवाज़ साउंडबार से आती है। इसके अलावा इसमें Dolby Audio तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से आपको मूवी के हर एक डायलॉग से लेकर गाना साफ़ सुनाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ZEBRONICS
स्पीकर आउटपुट पावर - 200 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स - 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी - ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी
ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
खूबियां
इसमें रिमोट मिलता है जिसकी मदद से इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी मिलती है जिनकी मदद से आप आसानी से दूसरे डिवाइस से जोड़ सकते हैं।
कमी
कुछ अमेज़न यूज़रों का कहना यह है कि इसमें मिलने वाली कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
04
CrossBeats Blaze B1100 5.1 Dolby soundbar for Smart TV
5.1 चैनल के साथ आने वाले इस साउंडबार से आपको हर एक कोने से आवाज़ सुनने को मिल सकती है। साथ ही इसमें विभिन्न तरह की कनेक्टिविटी मिलती है, जिनकी मदद से आप आसानी से दूसरे डिवाइस से जोड़ सकते हैं। काले रंग में आने वाला यह साउंडबार रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी वजह से आप आसानी से इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। इसे आप आसानी से गेम, मूवी से लेकर म्यूजिक मोड में बदल सकते हैं। इसमें 3D सराउंड साउंड है, जो आवाज़ की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यह लगभग 625 W तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है, जिसकी वजह से दमदार आवाज़ सुनने को मिल सकती है। इसमें 6.4 सबवूफर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से आपका कमरा आवाज़ से भर सकता है। इसमें 20 KHz फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स की सुविधा मिलती है, जिससे यह बिना किसी रुकावट के काम करता है।
इसमें Dolby Audio तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से दमदार आवाज़ सुनने को मिल सकती है।
इसमें आपको रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिल सकती है, जिसकी मदद से आप आसानी से इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
अभी तक कोई कमी नहीं है।
05
₹5000 से ₹10000 के अंदर मिलने वाले बढ़िया रेटिंग वाले साउंडबार के मॉडल की तुलना
यहां पर अमेजन पर मिलने वाले ₹5000 से ₹10000 तक में मिलने वाले शानदार साउंडबार के मॉडल की तुलना की गई है, जिसे आप ध्यान में रखकर खुद के लिए शानदार विकल्प का चयन कर सकते हैं।
ब्रांड/मॉडल
पावर आउट पुट
सबवूफर डायमिटर
खासियत
JBL/Cinema
220 W
5.25 इंच
डॉल्बी डिजिटल ऑडियो
boAt/Aavante
160 W
-
EQ मोड्स
GOVO/ GOSURROUND
200 W
6.5 इंच
LED डिस्प्ले
ZEBRONICS/ ZEB-JUKE BAR
200 W
5.25 इंच
डॉल्बी ऑडियो
CrossBeats/Blaze
625 W
6.5 इंच
5.1 चैनल
निष्कर्ष
ऊपर बताए गए सभी प्रोडक्ट की कीमत अमेज़न पर फिलहाल 5000 से लेकर 10000 के बीच में है, लेकिन भविष्य में इनकी कीमत इससे ज्यादा या फिर इससे कम भी हो सकती है। इस वजह से, आप जब भी इसका चुनाव करें तो एक बार अमेज़न पर जाकर इनकी वास्तविक कीमत की जानकारी ज़रूर लें।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
5000 से लेकर 10000 रुपये तक में बढ़िया साउंडबार मिल सकते हैं?
जी हां, 5000 से लेकर 10000 रुपये तक में बढ़िया साउंडबार मिल सकते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
साउंडबार लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप खुद के लिए बढ़िया साउंडबार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो पावर आउटपुट, कनेक्टिविटी जैसे विकल्पों को ध्यान में रखकर चुन सकते हैं।
5000 से लेकर 10000 रुपये तक में किन ब्रांड के साउंडबार मिल सकते हैं?
5000 से लेकर 10000 रुपये तक में JBL, boAt, GOVO, ZEBRONICS जैसे ब्रांड के मॉडल मिल सकते हैं।