30k के अंदर मिलने वाले ये Laptop दे सकते हैं दमदार परफॉर्मेंस, पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक के लिए हो सकते हैं बढ़िया

यहां पर 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले Primebook, HP और Lenovo जैसे कुछ मशहूर ब्रांड के हाई परफॉर्मेंस लैपटॉप के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो बजट में रहते हुए भी आपके काम को आसान बना सकते हैं और लंबे समय तक अच्छा एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

30k के अंदर मिलने वाले ये Laptop दे सकते हैं दमदार परफॉर्मेंस, पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक के लिए हो सकते हैं बढ़िया
30k के अंदर मिलने वाले ये Laptop

अक्सर लोग सोचते हैं कि अच्छी परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेने के लिए ज्यादा बजट होना जरूरी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मार्केट में कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं, जो 30 हजार रुपये से कम कीमत में भी शानदार परफॉर्मेंस और जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आपका बजट सीमित है और आप ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो रोजमर्रा के कामों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सके, तो 30K के अंदर भी कई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। इन लैपटॉप में आपको लेटेस्ट प्रोसेसर, पर्याप्त RAM, तेज स्टोरेज और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं, जिससे आप मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन मीटिंग, वेब ब्राउज़िंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। साथ ही हल्का और पोर्टेबल डिजाइन होने की वजह से इन्हें कहीं भी ले जाना भी आसान होता है। यहां हम 30 हजार से कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप की लिस्ट लेकर आए हैं। ये सभी लैपटॉप Primebook, HP और Lenovo जैसे मशहूर ब्रांड के हैं। छात्रों, ऑफिस प्रोफेशनल्स, मनोरंजन और बेसिक इस्तेमाल के लिए लैपटॉप की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह बजट रेंज काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Primebook 2 Max 2025 (New Launch) | 8GB RAM, 256GB UFS Storage

    यह Primebook कंपनी का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़ी और स्पष्ट स्क्रीन का अनुभव देता है। IPS डिस्प्ले पैनल की वजह से इसमें क्रिस्प विजुअल्स, ब्राइट कलर और वाइड व्यूइंग एंगल मिलते हैं, जिससे मूवी देखना, प्रेजेंटेशन बनाना या क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करना ज्यादा आरामदायक हो जाता है। यह लैपटॉप MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो 2.2GHz तक की स्पीड पर काम करता है। इससे आप पढ़ाई, ऑफिस वर्क, वेब ब्राउज़िंग और एंटरटेनमेंट जैसे काम बिना लैग के कर सकते हैं। इसमें 8GB रैम और 256GB UFS स्टोरेज दी जा रही है। वहीं जरूरत पड़ने पर माइक्रो SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। यह लैपटॉप Android 15 आधारित PrimeOS 3.0 पर चलता है। इसमें मल्टी-विंडो मल्टीटास्किंग, फुल-स्क्रीन ऐप सपोर्ट और डेस्कटॉप-स्टाइल फाइल मैनेजर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे काम करना और भी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- प्राइमबुक
    • मॉडल- Primebook 2 Max
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 256 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हेलियो
    • रैम- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड माली-जी57

    खूबियां

    • इसमें 60.3Wh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 घंटे तक चल सकती है।
    • इमसें दिए जा रहे डुअल स्टीरियो स्पीकर्स की मदद से स्पष्ट और तेज साउंड क्वालिटी मिलती है।
    • इसमें दिए जा रहे AI पावर्ड ग्लोबल सर्च फीचर की मदद से आप फाइल्स, ऐप्स, सेटिंग्स और वेब कंटेंट को एक ही सर्च बार से जल्दी ढूंढ सकते हैं। 

    कमी

    • अमेजन यूजर की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Lenovo {SmartChoice Chromebook, Intel Celeron N4500, 4GB RAM, 64GB eMMC, HD

    Lenovo ब्रांड का यह लैपटॉप Intel Celeron N4500 प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो 1.1GHz बेस स्पीड और 2.8GHz तक की मैक्स स्पीड पर काम करता है। इसमें 2 कोर, 2 थ्रेड और 4MB कैश मिलता है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 11.6-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है। वहीं एंटी-ग्लेयर स्क्रीन होने की वजह से लंबे समय तक काम करते समय आंखों पर कम दबाव पड़ता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इस लैपटॉप में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी जा रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB-A पोर्ट, 1 USB-C पोर्ट, 1 HDMI 1.4b पोर्ट, 3.5mm हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो जैक और 1 माइक्रोSD कार्ड रीडर का विकल्प आपको मिल जाएगा। इसमें 42Wh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर लगभग 11.9 घंटे तक चल सकती है। साथ ही इसमें रैपिड चार्ज सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी लगभग 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • मॉडल- Chromebook
    • स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
    • रंग- मैका ब्लू
    • हार्ड डिस्क- 64 जीबी
    • रैम- 4 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- क्रोम ओएस
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में फ्रंट HD 720p कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी मिलता है।
    • यह लैपटॉप सिर्फ 1.99 सेमी पतला और लगभग 1.21 किलोग्राम वजन का है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। 
    • इसके 4-साइड नैरो बेजल डिजाइन की वजह से स्क्रीन देखने का अनुभव भी बेहतर हो जाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स लैपटॉप की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HP Chromebook x360, Intel Celeron N4120, 14-inch (35.6 cm), HD,

    4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आने वाला यह HP ब्रांड का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 4-कोर Intel Celeron N4120 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 4 थ्रेड और 4MB L2 कैश के साथ तेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही लैपटॉप में Intel UHD Graphics मिलते हैं, जो वीडियो देखने, प्रेजेंटेशन बनाने और बेसिक ग्राफिक्स टास्क के दौरान अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं। इस लैपटॉप में 14 इंच का HD टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 220 निट्स है। इसका माइक्रो-एज डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा आकर्षक बनाता है। साथ ही 360° रोटेशन फीचर के कारण आप इसे लैपटॉप, टैबलेट या टेंट मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कंटेंट देखना और काम करना ज्यादा आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है, जो तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन सुनिश्चित करता है। इसके अलावा 2 USB Type-C और 1 USB Type-A पोर्ट मिलते हैं, जिससे आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एचपी
    • मॉडल का नाम- Chromebook
    • स्क्रीन का आकार- 14 इंच
    • रंग- सफेद
    • हार्ड डिस्क- 64 जीबी
    • रैम- 4 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- क्रोम ओएस
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स

    खूबियां

    • इंटीग्रेटेड ड्यूल एरे माइक्रोफोन के साथ इसमें एचपी वाइड विजन 720पी एचडी कैमरा दिया गया है। 
    • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसकी बैटरी 45 मिनट में 0% से 50% तक चार्ज हो सकती है।
    • बेहतर हीट मैनेजमेंट और पावरफुल फीचर्स के साथ यह लैपटॉप पूरे दिन आराम से काम करने में सक्षम है। 

    कमी

    • एक अमेजन यूजर्स के अनुसार लैपटॉप में सिर्फ 2जीबी रैम है।
    03
  • Certified ThinkPad L14 Laptop | Core i5-10210U | 10th Gen

    इस लैपटॉप में 10th जनरेशन का Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह प्रोसेसर ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, वेब ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है, जिससे आपकी रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी बेहतर बनी रहती है। इसमें आपको 16GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज मिल रही है। यह लैपटॉप 14 इंच के फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो स्पष्ट और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं इसकी एंटी-ग्लेयर तकनीक आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करती है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है। कंपनी के अनुसार यह लैपटॉप मजबूत और प्रोफेशनल बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है, जो बिजनेस क्लास डिवाइस की तरह टिकाऊ होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम- L14-कोर i5- 16GB रैम- 256GB SSD
    • स्क्रीन का आकार- 14 इंच
    • रंग- काला
    • हार्ड डिस्क- 256 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5-10210U
    • स्थापित रैम- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 प्रो
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड HD ग्राफिक्स

    खूबियां

    • इसमें USB-C, HDMI, LAN, Wi-Fi और Bluetooth जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।
    • इसका एर्गोनोमिक और स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड टाइपिंग को अधिक आरामदायक बनाता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
    04
  • ULTIMUS All-New S152, 15.6 (39.62 cms) FHD Display, Intel Celeron N4020 Processor, Thin & Light Laptop

    यह लैपटॉप में 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो बड़ी और स्पष्ट स्क्रीन का अनुभव प्रदान करता है। इसमें पहले से विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल मिलता है। इस लैपटॉप में Intel Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस स्पीड 1.10GHz और मैक्स स्पीड 2.80GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे वेब ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और हल्की मल्टीटास्किंग को स्मूद तरीके से संभालने में सक्षम है। इस लैपटॉप में 4GB रैम के साथ 256GB SSD स्टोरेज दी जा रही है। इसके अलावा बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें RJ45 LAN पोर्ट, 5GHz ड्यूल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर रहता है। साथ ही इसमें 1 USB 2.0, 1 USB 3.0 और 1 मिनी HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ULTIMUS
    • मॉडल- NU15U2INC44VN
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- स्पेस ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 256 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- सेलेरॉन N4020
    • रैम- 4 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल HD वेबकैम दिया गया है।
    • इसके साथ 2×1W स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, जो साफ और संतुलित साउंड प्रदान करते हैं।
    • मात्र 1.77 किलोग्राम वाला यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का है।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर लैपटॉप में एमएस ऑफिस पहले से इंस्टॉल न होने से नाखुश है।
    05

30k के अंदर मिलने वाले लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्क्रीन साइज

ऑपरेटिंग सिस्टम

खासियत

Primebook 2 Max 2025 (New Launch) | Laptop

15.6 इंच

PrimeOS 3.0

एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड, हल्का, मेमोरी कार्ड स्लॉट, न्यूमेरिक कीपैड

Lenovo SmartChoice Chromebook

11.6 इच

Chrome OS

एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो

HP Chromebook x360, Intel Celeron N4120

14 इंच

Chrome OS

माइक्रो-एज, टचस्क्रीन

Certified ThinkPad L14 Laptop

14 इंच

Windows 11 Pro

बिजनेस लैपटॉप

All-New S152, 15.6 Intel Celeron N4020 Processor, Thin & Light Laptop

15.6 इंच

Windows11_Home

एंटी ग्लेयर कोटिंग, हल्का, पतला, वेबकैम

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या 30,000 रुपये से कम में अच्छा परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप मिल सकता है?
    हां, 30,000 रुपये से कम कीमत में कई ऐसे लैपटॉप मिल जाते हैं जो रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं। इन लैपटॉप में आमतौर पर Intel Celeron, Intel Pentium या बेसिक AMD प्रोसेसर, 4GB से 8GB RAM और SSD स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क और इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए उपयुक्त होते हैं।
  • 30K के अंदर लैपटॉप लेते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    30K के अंदर लैपटॉप लेते समय प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी पोर्ट्स जैसे फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।
  • क्या 30K के बजट में लैपटॉप गेमिंग के लिए सही होते हैं?
    30,000 रुपये से कम कीमत वाले लैपटॉप आमतौर पर हाई-एंड गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं होते। हालांकि, इनमें हल्के और बेसिक गेम्स खेले जा सकते हैं।