₹60000 की बजट में Amazon पर मिलेंगे Lenovo, Acer जैसे मशहूर ब्रांड के Gaming Laptops, जो गेम खेलने का मजा करेंगे दोगुना

यहां पर ₹60,000 से कम कीमत वाले Gaming Laptops की जानकारी दी जा रही है। HP, Acer और Lenovo जैसे मशहूर ब्रांड के ये लैपटॉप आपको अमेजन पर मिल जाएंगे। लंबी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर वाले ये लैपटॉप गेम खेलने का मजा दोगुना कर सकते हैं।

₹60000 की बजट में Amazon पर मिलेंगे Lenovo, Acer जैसे मशहूर ब्रांड के Gaming Laptops, जो गेम खेलने का मजा करेंगे दोगुना
₹60000 की बजट में Gaming Laptops

अगर आप कम बजट में शानदार परफॉर्मेंस वाला गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं, तो अमेजन पर एक बार विकल्प देख सकते हैं, जहां आपको कई मशहूर ब्रांड लैपटॉप मिल जाएंगे, वो भी ₹60,000 से कम कीमत में। बजट में मिलने वाले ये सभी लैपटॉप आपको गेमिंग का बेहतरीन एक्सपिरिएंस देते हैं। इन लैपटॉप में आप गेम खेलने के साथ हैवी सॉफ्टवेयर पर काम भी कर सकेंगे। इन गेमिंग लैपटॉप में यूजर्स के लिए बेहतर ग्राफिक्स और फास्ट प्रोसेसिंग पावर मिलती है। सबसे खास बात यह है कि ये लैपटॉप जल्दी हैंग नहीं होते, जिससे आप हैवी लोड वाले गेम्स को भी एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर हम अमेजन पर मिलने वाले कुछ बढ़िया गेमिंग लैपटॉप की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और खासियत के बारे में- 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, NVIDIA RTX 3050A 4GB, 12GB RAM, 512GB SSD, 15.6 Gaming Laptop

    यह Lenovo कंपनी का गेमिंग लैपटॉप है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 3.2GHz और टर्बो स्पीड 4.2GHz तक जाती है। इसके 4 कोर और 8 थ्रेड्स स्मूद गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली हैवी यूज़ के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं 8MB कैश की वजह से ऐप्स और गेम्स तेजी से रन होते हैं। यह गेमिंग लैपटॉप 15.6-इंच फुल एचडी IPS डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इससे फास्ट-एक्शन गेम्स में विजुअल्स ज्यादा स्मूद और क्लियर दिखते हैं। इसमें 12GB RAM दी गई है, जिसे 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसके साथ ही 512GB SSD स्टोरेज मिलता है। इसमें दो M.2 SSD स्लॉट हैं, जिनके जरिए आप अधिकतम 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • मॉडल- LOQ
    • स्क्रीन साइज़- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क- 512GB
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
    • रैम- 12GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • कम रोशनी में भी टाइपिंग से जुड़े काम के लिए बैकलिट कीबोर्ड।
    • इसमें दिया गया हाइपर चेंबर थर्मल डिजाइन गेमिंग के दौरान हीट मैनेजमेंट को काफी बेहतर बनाता है।
    • स्पष्ट आवाज के लिए इसमें एचडी ऑडियो की सुविधा मिल रही है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • MSI Thin A15, Ryzen 5 7535HS, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

    MSI ब्रांड के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 7535HS प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.5GHz तक की मैक्स स्पीड सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी एप्लीकेशन को स्मूदली हैंडल करता है, जिससे आपको लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ Windows 11 Home पहले से इंस्टॉल मिलता है। साथ ही MSI Center सॉफ्टवेयर भी प्री-इंस्टॉल आता है, जिससे आप परफॉर्मेंस, फैन स्पीड और सिस्टम सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह लैपटॉप 40cm के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है, जो पॉपुलर गेम्स को हाई सेटिंग्स पर रन करने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एमएसआई
    • मॉडल- थिन ए15
    • स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
    • रंग- कॉसमॉस ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 5
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में 8GB × 2 DDR5 डुअल-चैनल RAM के साथ 512GB स्टोरेज दी जा रही है।
    • वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.3 दिया गया है
    • पतला और हल्का डिजाइन वाले इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.86Kg है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ कम सही लगी।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • acer ALG, Intel Core i5-12th Gen 12450H Processor, NVIDIA GeForce RTX 2050-4GB

    Acer ब्रांड का यह लैपटॉप 12th जनरेशन के Intel Core i5‑12450H डुअल कोर प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो कि तेज और स्मार्ट प्रोसेसिंग दे सकता है। इसका CPU दो कोर के साथ काम करता है, जो सामान्य मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी है। वहीं इसकी टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी हाई डिमांड एप्लिकेशन के दौरान CPU को 4.4 GHz तक तेजी से चलाने देती है। इसमें आपको Wi-Fi, ब्लूटूथ और HDMI कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल जाएगी।प्रीमियम मेटल बॉडी वाला यह लैपटॉप मजबूत और टिकाऊ हो सकता है। 15.6-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले की वजह से लैपटॉप की स्क्रीन पर शार्प डिटेल्स और क्रिस्प, नेचुरल कलर्स मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एसर
    • मॉडल- ALG
    • स्क्रीन साइज़- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इसमें 16 जीबी रैम और 1 TB स्टोरेज दी जा रही है। 
    • न्यूमेरिक कीपैड के साथ इसमें फुल साइज कीबोर्ड है। 
    • पतले बेजल के कारण स्क्रीन ज्यादा बड़ी महसूस होती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ कम सही लगी।
    03
  • HP 15, AMD Ryzen 7 7735HS (16GB DDR5,512GB SSD) FHD, Anti-Glare, Micro-Edge

    यह एचपी कंपनी का लैपटॉप AMD Ryzen 7 7735HS प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जिसकी स्पीड 4.75 GHz तक हो सकती है। इसके 8 कोर और 16 थ्रेड्स एक साथ कई भारी काम आसानी से करते हैं। इसकी 16 MB L3 कैश से डेटा जल्दी एक्सेस होता है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद रहती है। इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम सिंगल लैंग्वेज पहले से इंस्टॉल है। इसके अलावा एमएस ऑफिस होम 2024 और एक साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक सॉफ्टवेयर भी आपको मिल जाएंगे। HP का यह लैपटॉप 15.6-इंच के Full HD डिस्प्ले के साथ आता है। 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन की वजह से स्क्रीन पर टेक्स्ट शार्प दिखाई देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एचपी
    • मॉडल- एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज़- 39.6 सेंटीमीटर
    • रंग- नेचुरल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 7
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में HP True Vision 1080p Full HD कैमरा दिया गया है। 
    • स्पष्ट आवाज के लिए इसमें इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन है।
    • लैपटॉप में फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को डिस्प्ले क्वालिटी कम सही लगी।
    04
  • Dell 15, 13th Generation Intel Core i5-1334U Processor, 16GB RAM, 1TB SSD

    15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह डेल कंपनी का लैपटॉप है। स्लिम प्रोफाइल और मात्र 1.62 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप काफी हल्का है, जिस वजह से इसे कॉलेज, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान आसानी से ले जाया जा सकता है। यह Dell लैपटॉप 13th जनरेशन के Intel Core i5-1334U प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो रोजमर्रा के कंप्यूटिंग टास्क के लिए मजबूत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इस लैपटॉप में 16GB DDR4 रैम दी गई है, जिससे एक साथ कई ऐप्स, ब्राउज़र टैब और सॉफ्टवेयर बिना रुकावट के चल पाते हैं। इसके साथ इसमें 1TB स्टोरेज भी दी जा रही है, जो कि आपको बड़ी मात्रा में डेटा, डॉक्यूमेंट्स, वीडियो, गेम्स और सॉफ्टवेयर स्टोर करने के लिए भी पर्याप्त जगह देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- डेल
    • मॉडल- डेल 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • कम रोशनी में भी टाइपिंग से जुड़े काम के लिए बैकलिट कीबोर्ड। 
    • 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से गेमिंग स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक ज्यादा स्मूद लगता है।
    • वहीं इसका IPS पैनल बेहतर कलर और वाइड व्यूइंग एंगल देता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ कम सही लगी।
    05

जानें इन गेमिंग लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स को

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

प्रोसेसर

खासियत

Lenovo (‎15ARP9)

15.6 इंच

AMD Ryzen 5 7235HS

बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो

MSI (B7UC-067IN)

40 सेमी

Ryzen 5 7535HS

फुल एटडी डिस्प्ले

Acer (‎AL15G- 52)

15.6 इंच

Intel Core i5-12450H

एचडी ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट, न्यूमेरिक कीपैड

HP (‎fc1038AU)

15.6 इंच

AMD Ryzen 7 7735HS

एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

‎Dell (‎Inspiron 3530)

15.6 इंच

Intel Core i5-1334U

बैकलिट कीबोर्ड

इन्हें भी देखें- 

नोट- लेख लिखने तक इन लैपटॉप की कीमत ₹60000 से कम थी। भविष्य में कीमत कम या ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को लैपटॉप लेने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ₹60000 की बजट में गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे?
    जी हां अमेजन पर आपको ₹60000 की बजट में Acer, MSI और लेनोवो जैसे कई ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे।
  • क्या गेमिंग लैपटॉप की बैटरी अच्छी रहती है?
    अक्सर गेमिंग लैपटॉप में पावरफुल कंपोनेंट्स होते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खर्च होती है।
  • क्या गेमिंग लैपटॉप भारी होते हैं?
    कुछ गेमिंग लैपटॉप थोड़े भारी होते हैं, क्योंकि उनमें बड़े कूलिंग फैन और पावरफुल कंपोनेंट्स होते हैं।