₹1 लाख से कम में मिलने वाले Apple, ASUS, HP जैसे ब्रांड के Laptops, छाएं हुए हैं Amazon पर!

अगर आप ₹1 लाख के अंदर एक भरोसेमंद और पावरफुल लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो Amazon पर धूम मचा रहे बेस्ट रेटेड Apple, HP, Asus आदि जैसे ब्रांड को देख सकते हैं जिनके 5 बढ़िया विकल्प नीचे दिए गए हैं।

₹1 लाख से कम में मिलने वाले Apple, ASUS, HP जैसे ब्रांड के Laptops, छाएं हुए हैं Amazon पर!
अमेजन पर मिलेंगे ₹1 लाख से कम में बढ़िया लैपटॉप

आज के समय में एक अच्छा लैपटॉप होना पढ़ाई, ऑफिस वर्क और मनोरंजन सभी के लिए जरूरी हो गया है। अगर आपका बजट ₹1 लाख से कम है, तो Amazon पर आपको कई बेस्ट रेटेड Laptops मिल जाएंगे  जो परफॉर्मेंस और क्वालिटी दोनों में शानदार हो सकते हैं। इन लैपटॉप्स में लेटेस्ट प्रोसेसर, तेज एसएसडी स्टोरेज, फुल HD डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिल सकती हैं। इनमें आपको Apple, HP, Asus जैसे नामी ब्रांड के विकल्प मिल जाएंगे जो काम से लेकर गेम खेलने तक के अनुभव को शानदार बना सकते हैं। यानी स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स सभी के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

देखें 5 दमदार लैपटॉप के विकल्प यहां- 

डिसक्लेमर - लेख लिखते समय सभी प्रोडक्ट की कीमत ₹1 लाख से कम हैं लेकिन ये कीमत भविष्य में बदल सकती हैं, जिसे लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में हम अपने पाठकों को वर्तमान कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Apple 2025 MacBook Air

    यह लैपटॉप खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो तेज परफॉर्मेंस के साथ हल्का और स्टाइलिश डिवाइस चाहते हैं। इस MacBook Air में नया एप्पल M4 चिप दिया गया है, जिसमें 10-कोर CPU और 8-कोर GPU शामिल हैं, जो रोजमर्रा के काम से लेकर भारी ग्राफिक्स वाले टास्क तक सब कुछ बेहद स्मूद बना सकता है। मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और हाई-एंड ऐप्स चलाना इसमें पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो सकता है। इसमें 16 जीबी यूनिफाइड मेमोरी और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम लंबे समय तक फास्ट और रिस्पॉन्सिव बना रह सकता है। साथ ही, macOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सभी लोकप्रिय ऐप्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट 365, एडोब क्रिएटिव क्लाउड और गूगल वर्कशॉप शानदार तरीके से चल सकते हैं। इसकी 13.6-इंच लिक्विड रेटीना डिस्प्ले एक अरब रंगों को सपोर्ट करती है, जिससे फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बेहद साफ और जीवंत दिखाई दे सकते हैं और लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी आंखों पर कम ज़ोर पड़ सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स, MagSafe चार्जिंग, वाईफाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 जैसे आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही, यह दो बाहरी डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है, जो प्रोफेशनल यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Apple
    • सीरीज - 13-inch MacBook Air (M4, 2025)
    • रंग - मिडनाइट 
    • स्क्रीन साइज़ - 13 इंच ऑपरेटिंग सिस्टम - Mac OS
    • वजन - 1 किलो 240 ग्राम 

    खासियत 

    • यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 18 घंटे तक चल सकता है।
    • इसमें 12MP सेंटर स्टेज कैमरा, तीन माइक्रोफोन और चार स्पीकर दिए गए हैं, जो स्पेटील ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। 
    • मिडनाइट कलर और पतला डिज़ाइन इसे बेहद प्रीमियम लुक दे सकता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    01
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Laptop

    लेनोवो का यह मॉडल एक आधुनिक और शक्तिशाली लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस लैपटॉप में 15.3 इंच की बड़ी फूल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 है और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह आंखों के लिए आरामदायक अनुभव प्रदान कर सकती है। एंटी-ग्लेयर कोटिंग और TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इस लैपटॉप में इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है। इसकी बेस स्पीड 2.4 GHz है, जो जरूरत पड़ने पर 4.9 GHz तक बढ़ाई जा सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और हेवी सॉफ्टवेयर आसानी से चलाए जा सकते हैं। 24GB DDR5 रैम और 1TB NVMe एसएसडी स्टोरेज इसे तेज, स्मूद और भरोसेमंद बना सकते हैं। इसका लूना ग्रे रंग इसे प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है और बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आरामदायक टाइपिंग का अनुभव दे सकता है। वहीं, इसमें मौजूद डॉल्बी ऑडियो से ऑप्टिमाइज़्ड स्टीरियो स्पीकर्स शानदार साउंड क्वालिटी दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • सीरीज - IdeaPad Slim 3
    • रंग - लुना ग्रे 
    • स्क्रीन साइज़ - 15.3 इंच ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • वजन - 1 किलो 590 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो नया और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान कर सकता है। 
    • इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक, ऑफिस होम 2024 और 3 महीने का Xbox गेमपास अल्टीमेट सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे यह लैपटॉप काम और मनोरंजन दोनों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
    • इसमें फूल एचडी 1080p कैमरा प्राइवेसी शटर के साथ आता है, जो ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल के लिए सुरक्षित और स्पष्ट विज़ुअल प्रदान कर सकता है। 

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई। 

    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • HP Pavilion Plus AI Laptop

    यह लैपटॉप आधुनिक तकनीक और शानदार प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन है, जिसे खास तौर पर उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है जो तेज, स्मार्ट और भरोसेमंद लैपटॉप चाहते हैं। इसमें 14-कोर इंटेल कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर दिया गया है, जो 18 थ्रेड्स और 18MB L3 कैश के साथ मल्टीटास्किंग को बेहद आसान और तेज़ बना सकता है। वहीं, AI-पावर्ड प्रोसेसर की मदद से रोजमर्रा के काम, ऑफिस टास्क, कंटेंट क्रिएशन और हल्की-फुल्की क्रिएटिव वर्कलोड बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकते हैं। 16GB LPDDR5x रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज सिस्टम को स्मूद परफॉर्मेंस और तेज बूट टाइम प्रदान कर सकते हैं, जिससे काम करने का अनुभव और बेहतर हो सकता है। इस लैपटॉप में 14-इंच का WQXGA माइक्रो-एज डिस्प्ले दिया गया है, जो 300 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान कर सकता है। इसमें HP प्रेजेंस और पॉली स्टूडियो ऑडियो दिया गया है, जो वीडियो कॉल या मीटिंग के दौरान आपकी प्रोफेशनल उपस्थिति को और प्रभावशाली बना सकता है। 68Wh की दमदार बैटरी और एचपी फास्ट चार्ज तकनीक के साथ यह लैपटॉप लंबे समय तक बिना चार्जर के काम करने की आज़ादी देता है, जबकि इसका हल्का वजन और प्रीमियम डिजाइन इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक आदर्श विकल्प बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP 
    • सीरीज - 14-ew1082TU
    • रंग - ब्लू
    • स्क्रीन साइज़ - 35.6 सेमी ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • वजन - 1 किलो 440 ग्राम

    खासियत 

    • इसमें दिया गया आईसेफ सर्टिफिकेशन आंखों पर कम दबाव डालता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आरामदायक रह सकताहै। 
    • वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसमें 5MP IR कैमरा, टेम्पोरल नॉइज रिडक्शन मौजूद है।
    • इसमें वाईफाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, थंडरबोल्ट पोर्ट, USB और HDMI 2.1 जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने कहा इसकी साउंड क्वालिटी सही नहीं है।
    03
  • ASUS Gaming V16 (2025) 14th Gen Gaming Laptop

    मैट ब्लैक रंग और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के साथ आने वाला यह ASUS का एक दमदार गेमिंग लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर गेमर्स और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इस लैपटॉप में 14वीं पीढ़ी का इंटेल कोर 7 240H प्रोसेसर दिया गया है, जो 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ 5.2 GHz तक की स्पीड प्रदान कर सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग बेहद स्मूद हो सकती है। साथ ही, NVIDIA जीफोर्स RTX 4050 GPU के साथ यह सिस्टम लेटेस्ट गेम्स, ग्राफिक्स-इंटेंसिव सॉफ्टवेयर और AI-आधारित टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है। इसका 16-इंच फूल एचडी+ डिस्प्ले 1920×1200 रेजोल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विज़ुअल अनुभव दे सकता है। 300 निट्स ब्राइटनेस और मैट फिनिश स्क्रीन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम दबाव डाल सकती है। इस लैपटॉप में 16GB DDR5 रैम और 512GB PCIe 4.0 NVMe एसएसडी दी गई है, जिससे बूट टाइम तेज और डेटा एक्सेस बेहद फास्ट हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS 
    • सीरीज - ASUS Vivobook 16
    • रंग - काला 
    • स्क्रीन साइज़ - 16 इंच ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • वजन - 1 किलो 950 ग्राम

    खासियत 

    • इसमें मौजूद बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और न्यूमरिक कीपैड इसे गेमिंग के साथ-साथ प्रोफेशनल काम के लिए भी उपयोगी बना सकते हैं।
    • विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यह लैपटॉप एक आधुनिक और सुरक्षित यूजर इंटरफेस प्रदान कर सकता है।
    • इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक का 1-साल का सब्सक्रिप्शन और ऑफिस होम 2024 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ मिलता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर को इसका साउंड सही नहीं लगा।
    04
  • MSI Katana 15, Intel 13th Gen. i7-13620H Gaming Laptop

    इस लैपटॉप में 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.9 GHz तक जाती है और यह मल्टीटास्किंग व हेवी गेमिंग को बेहद स्मूद बना सकता है। MSI का यह मॉडल एक शक्तिशाली और आधुनिक गेमिंग लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर हाई परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दिया गया 16GB DDR5 रैम और 1TB NVMe PCIe Gen4 एसएसडी की वजह से सिस्टम तेज़ी से बूट हो सकता है और बड़े सॉफ्टवेयर या गेम्स बिना रुकावट के चल सकते हैं। साथ ही, इसमें NVIDIA जीफोर्स RTX 4050 डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जो लेटेस्ट गेम्स और ग्राफिक्स-इंटेंसिव कामों के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। यह लैपटॉप पहले से इंस्टॉल किए गए विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसकी लाइफटाइम वैलिडिटी दी गई है और साथ ही, MSI सेंटर सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर सिस्टम की परफॉर्मेंस, फैन स्पीड और अन्य सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आपको बता दे, इंटेल वाईफाई और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ यह लैपटॉप तेज और स्टेबल कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - MSI 
    • सीरीज - Katana 15 B13VEK
    • रंग - काला 
    • स्क्रीन साइज़ - 40 सेमी ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • वजन - 2 किलो 500 ग्राम

    खासियत 

    • 40 सेंटीमीटर की फुल एचडी डिस्प्ले 1920x1080 रेजोल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहद स्मूद और क्लियर बन सकता है।
    • IPS-लेवल स्क्रीन होने के कारण कलर्स ज्यादा वाइब्रेंट दिख सकते हैं और वाइड व्यूइंग एंगल मिल सकता है।
    • काला रंग और मजबूत डिजाइन इसे एक प्रीमियम और प्रोफेशनल लुक दे सकता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा लैपटॉप है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया लैपटॉप ले सकते हैं वो भी 1 लाख से कम में - 

ब्रांड/मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

प्रोसेसर ब्रांड और टाइप 

प्रोसेसर स्पीड 

Apple 2025 MacBook Air, 13-inch, Apple M4 chip

13.6 इंच 

‎Apple M4

‎0.01 GHz

Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H Laptop- 83K100TEIN

15.3 इंच 

Intel Core i7

‎2.4 GHz

HP Pavilion Plus AI Laptop, ew1082TU

35.6 सेमी 

‎Intel Core Ultra 5

‎4.5 GHz

ASUS Gaming V16 (2025) 14th Gen,Intel Core 7 240H Gaming Laptop- V3607VU-RP275WS

16 इंच 

‎Intel Core 7

‎2.5 GHz

MSI Katana 15, Intel 13th Gen. i7-13620H, B13VEK-2432IN

40 सेमी 

Intel Core i7

‎1.8 GHz

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ₹1 लाख से कम में अच्छा लैपटॉप कौन-सा है?
    ₹1 लाख से कम में Apple, HP और ASUS के कई अच्छे लैपटॉप मिल सकते हैं। सही लैपटॉप आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, जैसे पढ़ाई, ऑफिस वर्क या क्रिएटिव काम।
  • क्या ₹1 लाख के अंदर एप्पल का लैपटॉप मिल सकता है?
    अमेजन पर ऑफर्स के दौरान Apple MacBook के कुछ मॉडल ₹1 लाख के बजट में मिल सकते हैं, जो स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए अच्छे होते हैं। लेने से पहले इसकी कीमत देखे लें।
  • एचपी और ASUS में कौन-सा ब्रांड बेहतर है?
    दोनों ही ब्रांड भरोसेमंद माने जाते हैं। एचपी जहां ऑफिस और स्टूडेंट यूज के लिए अच्छा कहा जा सकता है, वहीं ASUS परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में ज्यादा वैल्यू देता है। यह आपकी उपयोगिता पर निर्भर करता है।