क्या आप एक ऐसा स्पीकर लेने की सोच रहे हैं, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और माइक के साथ आता हो? अगर हां, तो यहां आपको इसके कुछ बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प मिल जाएंगे। ये सभी स्पीकर दमदार साउंड आउटपुट के साथ मिल रहे हैं, जो म्यूजिक का शानदार अनुभव दे सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से इन्हें आप वायरलेस तरीके से अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इनमें इनबिल्ट या एक्सटर्नल माइक्रोफोन की सुविधा मिलती है, जिससे आप आसानी से गाने गा सकते हैं, अनाउंसमेंट कर सकते हैं या कॉल पर साफ आवाज में बात भी कर सकते हैं। इन Bluetooth Speakers में लंबी बैटरी लाइफ, FM रेडियो, USB/TF कार्ड सपोर्ट और LED लाइट्स जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं इनका पोर्टेबल डिजाइन इन्हें कहीं भी ले जाने की सुविधा देता है। यानी ये आउटडोर पार्टी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन माइक के साथ आने वाले इन ब्लूटूथ स्पीकर के प्रमुख फीचर्स को-
बढ़िया रेटिंग वाले ये Bluetooth Speakers मिल रहे हैं माइक के साथ, म्यूजिक और कॉलिंग होगी जबरदस्त
यदि आप ऐसा स्पीकर चाहते हैं, जो म्यूजिक के साथ-साथ गाना गाने या फिर कॉलिंग के काम भी आए, तो माइक से साथ आने वाले ब्लूटूथ Speakers एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यहां देखें इनके बढ़िया रेटिंग वाले कुछ शानदार विकल्प-

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Sony ULT Field 1 with Massive Bass,12hrs Playtime,Hands Free Calling
20 वॉट पावर आउटपुट के साथ आने वाला यह Sony कंपनी का स्पीकर है। इस स्पीकर में ULT बटन दिया गया है। यानी जैसे ही आप इस बटन दबाते हैं, स्पीकर का बेस लेवल बढ़ जाता है और साउंड अधिक पावरफुल हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन इसे कहीं भी ले जाने में आसान बनाता है। वहीं डिटेचेबल मल्टी-वे स्ट्रैप की मदद से आप इसे कंधे पर लटका सकते हैं या बैग में रख सकते हैं, जिससे ट्रैवल, पिकनिक और आउटडोर पार्टी के दौरान सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्पीकर लगभग 12 घंटे तक लगातार म्यूजिक चला सकता है, जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। वहीं इसकी IP67 रेटिंग इसे वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और रस्ट प्रूफ बनाती है। इसका मतलब यह है कि आप इसे बारिश, बीच या पूल पार्टी में भी बिना चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- सोनी
- मॉडल- ULT Field
- माउटिंग प्राकार- टेबलटॉप माउंट
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 20 वॉट
- फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- मोनो
खूबियां
- हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए इस स्पीकर में इको कैंसलिंग तकनीक के साथ इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है।
- आसानी कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ की सुविधा मिल रही है।
- शॉकप्रूफ बनावट वाला यह स्पीकर मजूत और आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
01Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers
ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह Tribit ब्रांड का स्पीकर है। 16W आउटपुट वाले इस स्पीकर में 8W पावर के डुअल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो साफ साउंड देते हैं। वहीं इसके एडवांस बेस रेडिएटर्स बास को और अधिक गहरा व प्रभावशाली बनाते हैं। खास बात यह है कि इस स्पीकर में नया DSP चिप लगा है, जो ऑडियो क्वालिटी को ऑटोमैटिकली फाइन-ट्यून करता है। काले रंग का यह स्पीकर पावरफुल बैटरी के साथ आता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 24 घंटे तक लगातार आपको म्यूजिक का मजा दे सकता है। साथ ही इसमें टाइप C चार्जिंग की सुविधा भी मिल रही है। वहीं बिल्ट-इन माइक्रोफोन की मदद से आप स्पीकर को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कॉल अटेंड कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Tribit
- मॉडल- XSound Go
- इनपुट वोल्टेज- 5 वोल्ट (DC)
- माउंटिंग प्रकार- फ्लोर माउंट
- स्पीकर प्रकार- मल्टीमीडिया
- सबवूफर का व्यास- 5 इंच
- सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन- 2.0
- रंग- काला
खूबियां
- हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे कहीं भी ले जाना आसान बनाता है।
- वॉटरप्रूफ डिजाइन होने की वजह से इसका इस्तेमाल पूल पार्टी, बीच ट्रिप या बारिश में गानों का मजा लेने के लिए किया जा सकता है।
- यह स्पीकर लाउड स्टीरियो साउंड और रिच बास के साथ आता है, जिससे आप कहीं भी दमदार और साफ ऑडियो का आनंद ले सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से नाखुश हैं।
इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली की कैटेगरी पर जा सकते हैं।
02ZEBRONICS Sound Feast 800,Portable Party Bluetooth Speaker
इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में 55W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है, जो इसे सामान्य स्पीकर्स से ज्यादा पावरफुल बनाता है। यह स्पीकर तेज और क्लियर साउंड की मदद से आपको म्यूजिक का शानदार अनुभव देता है। ZEBRONICS ब्रांड के इस स्पीकर में 16.51 सेमी का पावरफुल ड्राइवर दिया गया है, जो बेस को और बेहतर बनाता है। इस स्पीकर में आपको Bluetooth v5.3, USB पोर्ट, mSD कार्ड सपोर्ट और AUX जैसी कनेक्टिविटी की सुविधाएं भी मिल रही हैं, जिससे आप अलग-अलग तरीके से म्यूजिक चला सकते हैं। वहीं इस स्पीकर में इन-बिल्ट रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 6 घंटे तक प्लेबैक देती है। साथ ही इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- ZEBRONICS
- मॉडल- ZEB-SOUND FEAST 800
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- वजन- 3650 ग्राम
- फ्रीक्वेंसी रिस्पांस- 60 हर्ट्ज
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 55 वॉट
- स्पीकर एम्प्लीफिकेशन टाइप- एक्टिव
- ऑडियो वॉट- 55 वॉट
- बैटरी लाइफ- 6 घंटे
- चार्जिंग टाइम- 4 घंटे
खूबियां
- इसमें अलग-अलग लाइट मोड्स मिलते हैं, जो म्यूजिक की बीट या आपकी पसंद के अनुसार रंग बदलते हैं।
- मीडिया और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें पुश बटन लगे हुए हैं।
- स्पीकर में मोबाइल होल्डर भी बना हुआ है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस स्पीकर ने 3 महीने के अंदर ही काम करना बंद कर दिया।
03Boat Stone 352 Pro/Stone 358 Pro w/ 14W Signature Sound
boAt कंपनी का यह स्पीकर 14W आउटपुट के साथ मिल रहा है। इसका सिग्नेचर साउंड आपको दमदार म्यूजिक और बीट का अनुभव देता है। इस स्पीकर में दी गई RGB LED लाइट्स आपको पूरा पार्टी वाला माहौल देती हैं। इस स्पीकर में मिलने वाली 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ से आप लंबे समय तक बिना रुके म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें ट्रू वायरलेस स्टीरियो मोड दिया गया है, जिसकी मदद से आप बोट के दो Stone 352 Pro स्पीकर्स को वायरलेस तरीके से आपस में कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्ट होने के बाद दोनों स्पीकर मिलकर स्टीरियो साउंड इफेक्ट देते हैं। साथ ही इस स्पीकर में दिया गया इनबिल्ट माइक्रोफोन इसे सिर्फ म्यूजिक प्लेयर नहीं, बल्कि एक मल्टी-फंक्शनल ऑडियो डिवाइस बना देता है। यानी जब यह आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है, तो आप आने वाली कॉल्स को सीधे स्पीकर के माध्यम से रिसीव कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- boAt
- मॉडल- Stone 352 Pro
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- स्पीकर टाइप- मल्टीमीडिया
- सबवूफर व्यास- 5 इंच
- सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन- 1.0
- रंग- ग्रे
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- इसमें Bluetooth v5.3 के अलावा मल्टीपल कनेक्टिविटी के ऑप्शन मिल रहे हैं।
- इसमें दी गई IPX5 रेजिस्टेंस इसे पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।
- इस स्पीकर में टाइप-C चार्जिंग इंटरफेस दिया गया है, जो तेज और सुविधाजनक चार्जिंग अनुभव प्रदान करता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।
इस तरह के अन्य लेख के लिए क्लिक करें योर पिक्स पर।
04HAMMER Wave 10W Bluetooth Speaker Up to 8 Hours Playtime
नीले रंग के इस स्पीकर में 10W RMS आउटपुट दिया गया है, जो साफ, दमदार और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करता है। वहीं इसमें लगे 52mm के बड़े ड्राइवर्स साउंड को और अधिक गहराई और स्पष्टता देते हैं, जिससे म्यूजिक, मूवी या कॉल्स का अनुभव बेहतर हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज और हल्का वजन इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है। पोर्टेबल डिजाइन की वजह से आप इस स्पीकर को आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। खास बात यह है कि TWS फीचर की मदद से आप HAMMER ब्रांड को दो समान ब्लूटूथ स्पीकर्स को आपस में वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं और ज्यादा तेज साउंड व इमर्सिव ऑडियो का अनुभव ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- HAMMER
- मॉडल- Wave
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 10 वॉट
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कलर- ब्लू
खूबियां
- इस स्पीकर में दी गई 1200 mAh बैटरी आपको लगभग 8 घंटे तक का लगातार प्ले-टाइम देती है।
- हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए स्पीकर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है।
- इसमें ब्लूटूथ, FM रेडियो, TF कार्ड और USB पोर्ट जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी के ऑप्शन दिए जा रहे हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बैटरी लाइफ कम सही लगी।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
माइक के साथ आने वाले ब्लूटूथ स्पीकर के खास फीचर्स
ऊपर बताए गए ब्लूटूथ स्पीकर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड व मॉडल |
मैक्सीमम स्पीकर आउटपुट |
फ्रीक्वेंसी रिस्पॉंस |
ऑडियो आउटपुट मोड |
|
Sony- ULT Field |
20 वॉट |
20 KHz |
मोनो |
|
Tribit- XSound Go |
16 वॉट |
80 KHz |
स्टीरियो |
|
ZEBRONICS- ZEB-SOUND FEAST 800 |
55 वॉट |
60 Hz |
सराउंड साउंड |
|
boAt- Stone 352 Pro |
14 वॉट |
18 KHz |
स्टीरियो |
|
HAMMER- Wave |
10 वॉट |
- |
स्टीरियो |
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या स्पीकर से कॉल रिसीव की जा सकती है?हां, अगर स्पीकर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन है और वह आपके स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट है, तो आप सीधे स्पीकर से कॉल रिसीव और बात कर सकते हैं।
- ब्लूटूथ की बैटरी कितनी देर चलती है?बैटरी बैकअप मॉडल और बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर स्पीकर में 6 से 12 घंटे तक का प्ले-टाइम मिलता है।
- क्या ब्लूटूथ स्पीकर को लैपटॉप और टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है?हां, यदि आपके लैपटॉप या टीवी में Bluetooth सपोर्ट है तो आप स्पीकर को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
You May Also Like