वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट Monitors, जो बड़ा और क्लियर डिस्प्ले के साथ काम को बनाएंगे आसान

अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो आपके लिए यहां बताए जा रहे Monitors बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। बड़ी स्क्रीन और शानदार डिस्प्ले वाले ये मॉनिटर्स बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस देते हैं और काम को ज्यादा आसान बना देते हैं।

वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट Monitors, जो बड़ा और क्लियर डिस्प्ले के साथ काम को बनाएंगे आसान
वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट Monitors

बड़ी स्क्रीन और शानदार डिस्प्ले वाला एक अच्छा सा मॉनिटर हो तो वर्क फ्रॉम होम ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाता है। ऐसे में यहां पर हम कुछ बेहतरीन मॉनिटर की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने WFH सेटअप के लिए चुन सकते हैं। ये मॉनिटर्स बड़े, क्लियर और शार्प डिस्प्ले के साथ बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस देते हैं। ये मॉनिटर मल्टीटास्किंग को आसान बनाते हैं, जिससे आप एक साथ कई विंडो, डॉक्यूमेंट और ऐप्स पर आराम से काम कर सकते हैं। इनकी आई-केयर टेक्नोलॉजी, एडजस्टेबल स्टैंड और हाई रेज़ोल्यूशन जैसी खूबियां लंबे समय तक काम करने में आराम और फोकस बनाए रखती हैं। चलिए जानते हैं वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट रहने वाले इन Monitors के फीचर्स के बारे में-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • acer EK240Y P6 P6 23.8 Inch IPS Full HD Backlit LED Monitor

    एलईडी डिस्प्ले वाला यह Acer ब्रांड का मॉनिटर है, जो 23.8 इंच स्क्रीन साइज में मिल रहा है। IPS डिस्प्ले फुल एचडी डिस्प्ले और 1920x1080 रेज़ोल्यूशन के साथ यह मॉनिटर बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और नैचुरल कलर्स देता है। वहीं फ्रेमलेस डिज़ाइन और 178° वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी कोने से स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। 250 निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो इमेज को और ज़्यादा शार्प व डीटेल्ड बनाते हैं। इसका 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट को भी स्मूद और लैग-फ्री बनाता है। इसकी AMD फ्रीसिंक तकनीक स्क्रीन टियरिंग को खत्म करता है और लैग व लेटेंसी को कम करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एसर
    • स्क्रीन का आकार- 23.8 इंच
    • रिज़ॉल्यूशन- FHD 1080p
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन की सतह- मैट
    • सीरीज- ‎EK240Y P6
    • रंग- ‎काला
    • आइटम की ऊंचाई- ‎41.1 सेंटीमीटर
    • आइटम की चौड़ाई- ‎53.88 सेंटीमीटर
    • स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन- ‎1920 x 1080

    खूबियां

    • HDMI और VGA पोर्ट से लैस इस मॉनिटर लैपटॉप, डेस्कटॉप या कंसोल से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
    • 99% एसआरजीबी कवरेज और 16.7 मिलियन रंगों के साथ क्लियर और सटीक रंगो का अनुभव मिलता है।
    • एसर कंफर्ट व्यू के साथ आंखों पर दबाव कम पड़ता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को कलर एक्यूरेसी कम सही लगी।
    01
  • Samsung 24" (60.5 cm) S3 Flat Monitor|Super Slim Borderless Design

    यह सैमसंग ब्रांड का मॉनिटर है। 24-इंच की स्क्रीन साइज और फ्लैट IPS फुल एचडी डिस्प्ले वाला यह मॉनिटर 1,920 × 1,080 रेज़ोल्यूशन के साथ शार्प और क्लियर विज़ुअल देता है। 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 178° हॉरिजॉन्टल वर्टिकल व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी दिशा से स्क्रीन पर कलर और क्लैरिटी एक जैसी दिखाई देती है। 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट और 250 cd/㎡ ब्राइटनेस स्क्रीन को नेचुरल और ब्राइट बनाते हैं। वहीं इसका 100Hz का रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, वीडियो और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है, जिससे वर्क फ्रॉम होम ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाता है। यह मॉनिटर सुपर स्लिम डिजाइन में मिल रहा है, जो आपके वर्कस्पेस को मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • स्क्रीन का आकार- 24 इंच
    • रिज़ॉल्यूशन- FHD 1080p
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन की सतह- मैट
    • सीरीज- ‎LS24D300GAWXXL
    • रंग- ‎काला
    • आइटम की ऊंचाई- ‎42.85 सेंटीमीटर
    • आइटम की चौड़ाई- ‎54.07 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • इसमें गेम मोड दिया जा रहा है, जो गेमिंग के दौरान बेहतर विज़ुअल और कॉन्ट्रास्ट देता है।
    • इसका आई सेवर मोड लंबे समय तक काम करने पर आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है।
    • इसमें आपको मल्टी कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाएगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को मॉनिटर की कार्यक्षमता सही नहीं लगी।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Lenovo Legion R24e | 24" (60.9cm) FHD 180Hz Gaming Monitor

    Lenovo ब्रांड का यह मॉनिटर गेमिंग, वर्क फ्रॉम होम और एंटरटेनमेंट तीनों के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकता है। यह मॉनिटर 23.8-इंच की Full HD डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। IPS पैनल की वजह से कलर्स ज्यादा नेचुरल दिखते हैं। इसकी 180Hz ओवरक्लॉक रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग बेहद स्मूद और फास्ट हो जाती है। वहीं इसका HDR10 सपोर्ट ग्राफिक्स को ज्यादा ब्राइट, डीप कॉन्ट्रास्ट और रियलिस्टिक बनाता है, जिससे विज़ुअल एक्सपीरियंस और भी इंप्रेसिव लगता है। खास बात यह है कि इस मॉनिटर के एर्गोनोमिक LT स्टैंड में लिफ्ट और टिल्ट फंक्शन दिए गए हैं, जिससे आप मॉनिटर की ऊंचाई और एंगल अपने कम्फर्ट के अनुसार सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • स्क्रीन का आकार- 24 इंच
    • रिज़ॉल्यूशन- FHD 1080p
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन की सतह- मैट
    • सीरीज़- लीजन
    • रंग- रेवेन ब्लैक
    • आइटम की ऊंचाई- 32.5 सेंटीमीटर
    • आइटम की चौड़ाई- 54 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • इसकी AMD FreeSync प्रीमियम टेक्नोलॉजी स्क्रीन टियरिंग को कम करती है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल पोर्ट्स और स्लॉट दिए गए हैं।
    • 3 साइडेड नियर एजलेस डिजाइन होने की वजह से विजुअल एक्सपिरिएंस और बेहतर होता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • BenQ GW2790Q, 27 Inch (68.58 cm), IPS, 2K QHD 2560x1440, 100Hz, Black, Wall Mountable Monitor

    27 इंच स्क्रीन साइज और 16:9 एस्पेक्ट रेशियो वाला यह मॉनिटर शानदार विज़ुअल्स, स्मूद रिफ्रेश और प्रोफेशनल कलर क्वालिटी पेश करता है, जिससे स्क्रीन पर सभी डिटेल जीवंत और स्पष्ट नजर आती है। इस मॉनिटर का 2K QHD रेज़ोल्यूशन (2560×1440 पिक्सल) आपके वीडियो, फोटो और ग्राफिक्स को शानदार क्लैरिटी के साथ प्रस्तुत करता है। BenQ ब्रांड का यह मॉनिटर 100Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है, जिससे गेमिंग, मूवी या हाई-स्पीड वीडियो देखना और भी स्मूद हो जाता है। इसमें आपको HDMI (v2.0) के दो पोर्ट और DisplayPort (v1.2) मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप लैपटॉप, डेस्कटॉप, गेमिंग कंसोल या मीडिया प्लेयर जैसे कई डिवाइस को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बेनक्यू
    • स्क्रीन का आकार- 27 इंच
    • रिज़ॉल्यूशन- QHD वाइड 1440p
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन की सतह- मैट
    • रंग- काला
    • ऊंचाई- 44.85 सेंटीमीटर
    • चौड़ाई- 61.4 सेंटीमीटर
    • स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले का आकार- 27 इंच
    • मॉडल नंबर- GW2790Q

    खूबियां

    • आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए इस मॉनिटर में आई कंफर्ट मोड दिए गए हैं।
    • इसका 16:9 वाइड स्क्रीन रेशियो और 27 इंच का बड़ा डिस्प्ले आपको एक इमर्सिव विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स हाईट एडजस्टमेंट फीचर न होने से असुंष्ट हैं।
    04
  • ZEBRONICS Zeb-V19Hd 18.5 Inch (46.99 Cm) Led Monitor

    LED डिस्प्ले वाला यह मॉनिटर 18.5 इंच स्क्रीन साइज में मिल रहा है। यह मॉनिटर उन वर्क फ्रॉम होम यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कॉम्पैक्ट, किफायती और भरोसेमंद डिस्प्ले की तलाश में हैं। इसका स्लिम और ग्लॉसी डिज़ाइन इसे घर और ऑफिस दोनों जगहों के लिए उपयुक्त बनाता है। इस मॉनिटर में HD 1366 × 768 नैटिव रेज़ोल्यूशन दिया गया है, जो 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इससे वीडियो, प्रेजेंटेशन और रोजमर्रा के कंप्यूटिंग टास्क आराम से किए जा सकते हैं। वहीं इसका डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे तस्वीरें और वीडियो प्राकृतिक और स्पष्ट दिखाई देते हैं। 170° हॉरिज़ॉन्टल और 160° वर्टिकल व्यूइंग एंगल होने की वजह से किसी भी दिशा से मॉनिटर की स्क्रीन पर विजुअल्स स्पष्ट दिखाई देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ज़ेब्रोनिक्स
    • स्क्रीन का आकार- 46.9 सेंटीमीटर
    • रिज़ॉल्यूशन- एचडी
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन की सतह- ग्लॉसी
    • सीरीज- ‎ZEB-V19HD LED
    • रंग- ‎काला
    • आइटम की ऊंचाई- ‎33.5 सेंटीमीटर
    • आइटम की चौड़ाई- ‎43.99 सेंटीमीटर
    • स्टैंडिंग स्क्रीन डिस्प्ले का आकार - ‎46.9 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • HDMI और VGA पोर्ट्स की मदद से आप इस मॉनिटर को डेस्कटॉप, लैपटॉप, DVR या अन्य डिवाइसेस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • यह मॉनिटर वॉल माउंटेबल है और इसका स्लिम डिज़ाइन आपके डेस्क स्पेस को बचाने में मदद करता है।
    • वहीं इसका ग्लॉसी पैनल इसे एक आकर्षक लुक देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को डिस्प्ले क्वालिटी सही नहीं लगी।
    05

देखें इन मॉनिटर्स के प्रमुख फीचर्स को-

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

रिजॉल्यूशन

आस्पेक्ट रेशियो

Acer- ‎UM.QE1SS.601

23.8 इंच

FHD 1080p

16:9

Samsung- LS24D300GAWXXL

24 इंच

FHD 1080p

16:9

Lenovo- ‎R24e

24 इंच

FHD 1080p

16:9

BenQ- ‎GW2790Q

27 इंच

QHD Wide 1440p

16:9

ZEBRONICS- ZEB-V19HD LED

46.9 सेमी

HD

16:9

ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर जा सकते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • वर्क फ्रॉम होम के लिए कौन-सा मॉनिटर साइज सबसे अच्छा रहता है?
    वर्क फ्रॉम होम के लिए 22 इंच से 27 इंच का मॉनिटर सबसे उपयुक्त माना जाता है।
  • वर्क फ्रॉम होम के लिए कितनी रेज़ोल्यूशन वाला मॉनिटर सही रहता है?
    वर्क फ्रॉम होम के लिए कम से कम Full HD (1920×1080) रेज़ोल्यूशन जरूरी होता है।
  • WFH के लिए मॉनिटर में कितनी ब्राइटनेस होनी चाहिए?
    220–300 nits की ब्राइटनेस घर या ऑफिस के लिए पर्याप्त होती है। हालांकि आपके कमरे में अगर ज्यादा रोशनी रहती है, तो 300 nits या उससे अधिक ब्राइटनेस वाला मॉनिटर आप चुन सकते हैं।