प्रोफेशनल तौर पर गेमिंग का मजा लेने के लिए यूजर को अक्सर मंहगे लैपटॉप की ही जरूरत पड़ती है। मगर वो लोग, जो शुरूआती तौर पर ही गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं और इसके लिए लैपटॉप में ज्यादा निवेश नहीं करना है तो कुछ ऐसे ब्रांडेड लैपटॉप भी हैं, जो 50,000 के अंदर ही आ जाते हैं। शुरूआती तौर पर बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेम खेलने के लिए आपको Dell, ऐसर, ASUS, एचपी और लेनोवो जैसे मशहूर ब्रांड्स के लैपटॉप्स मिल सकते हैं। ये Brands वैसे तो लाखों की कीमत में आने वाले गेमिंग लैपटॉप्स भी बनाते हैं, मगर अफोर्डेबल रेंज में लैपटॉप की तलाश करने वालों का भी ये ब्रांड्स बखूबी ख्याल रखते हैं। ऐसे में इन ब्रांड्स के अंतर्गत उपभोगताओं को 50,000 के अंदर ही हाई-एंड परफॉर्मेंस देने वाले गेमिंग लैपटॉप्स का विकल्प मिल सकता है। हालांकि लैपटॉप्स की कीमत लेख लिखते समय 50,000 से कम थी, आने वाले टाइम में इन लैपटॉप की कीमत में परिवर्तन को लेकर हमारी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसलिए इनका चुनाव करने से पहले हम यूजर्स को Amazon पर इनके प्राइस चेक करने की सलाह देते हैं।
अगर बात करें इन अफोर्डेबल रेंज में मिलने वाले लैपटॉप्स के फीचर्स की तो, इनके कुछ मॉडल्स में इंटल कोर i5 तो वहीं कुछ में AMD रायजन 5 और 7 प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है। इसके अलावा गेम खेलते वक्त बेहतर विजुअल अनुभव देने के लिए ये गेमिंग लैपटॉप्स 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें आंखों पर पड़ने वाले जोर को कम करने के लिए एंटी ग्लेयर कोटिंग और साथ ही वाइबरेंट कलर्स के लिए पावरफुल ब्राइटनेस मिलती है। घर या फिर बाहर कहीं पर शानदार गेमिंग का आनंद देने के लिए इन लैपटॉप्स में हल्की व पतली डिजाइन मिलती है, जिसकी वजह से इन्हें अपने साथ किसी भी स्थान पर ले जाना आरामदायक रहता है। गेमिंग के लिए उपयुक्त रहने वाले ये Best Laptop Under 50000 लैग फ्री और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन देने के लिए 16GB तक की RAM के साथ आते हैं। वहीं गेम फाइल्स से लेकर बाकी डेटा और मीडिया को सेव करने के लिए इन गेमिंग लैपटॉप्स में 512GB तक का SSD स्पेस भी मिल जाता है।
अफोर्डेबल मगर बेहतर गेमिंग लैपटॉप का चुनाव किस तरह से करें?
अगर देखा जाए, तो बीते कुछ सालों में गेमिंग लैपटॉप्स की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसी कारण से पावरफुल परफॉर्मेंस और मशहूर ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप्स भी अब सही-सही कीमत में मिल जाते हैं। हांलाकि जब बात एक अफोर्डेबल रेंज वाले गेमिंग लैपटॉप की आती है, तो इसके लिए कई कारकों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर 50,000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप का चुनाव कर रहे हैं तो उसमें कम-से-कम इंटल कोर i5 या फिर AMD रायजन 5 प्रोसेसर तो होना ही चाहिए। वहीं गेम खेलते वक्त बेहतर ऑडियो-विजुअल परफॉर्मेंस के लिए FHD डिस्प्ले और बिल्ट-इन स्पीकर्स वाले लैपटॉप का चुनाव करें। इसके अलावा गेमिंग के लिए कुछ बाहरी उपकरणों को कनेक्ट करने की भी जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए Gaming Laptop में यूएसबी, एचडीएमआई, डिस्प्ले पोर्ट और हेडफोन जैक का होना जरूरी है। गेमिंग लैपटॉप में स्मूद गेम प्रदर्शन, तेज रेंडरिंग और फास्ट ब्राउजिंग स्पीड के लिए 8GB तक की RAM होनी चाहिए और साथ ही लैपटॉप की बैटरी लाइफ की जांच करना बिल्कुल ना भूलें। इस तरह के कुछ कारकों का ध्यान रखते हुए आप कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस वाले गेमिंग लैपटॉप का चुनाव कर पाएंगें।
