₹11,000 से कम में मिलने वाले ब्लूटूथ Home Theatre सिस्टम देंगे धांसू आवाज!

₹11,000 से कम में एक अच्छा ब्लूटूथ Home Theater सिस्टम की तलाश कर रहे हैं तो यहां आपको 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं और अपने घर को मिनी थिएटर में बदल सकते हैं।

₹11,000 से कम में मिलने वाले ब्लूटूथ Home Theatre सिस्टम देंगे धांसू आवाज!
Bluetooth Home Theater System

घर पर फिल्म देखते समय या दोस्तों के साथ पार्टी करते समय अक्सर हम दमदार आवाज चाहते हैं। ऐसे में अगर एक अच्छा होम थिएटर सिस्टम पास में हो, तो मनोरंजन का मज़ा कई गुना बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि अब शानदार साउंड क्वालिटी के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां ₹11,000 से कम कीमत में आपको Sony, Boat, JBL आदि जैसे ब्रांड के विकल्प देखने को मिल सकते हैं जिसे आप आसानी से अमेजन से ले सकते हैं। इस बजट में आपको 2.1 या 4.1 चैनल वाले Bluetooth वाला Home Theatre मिल सकते हैं, जिनमें दमदार सबवूफर के साथ गहरी बास और साफ आवाज भी मिल सकते हैं, जिससे मूवी के डायलॉग और गाने दोनों का अनुभव बेहतर बन सकता है। वहीं, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से आप अपने स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप से इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कई मॉडल में USB, AUX और FM रेडियो का भी सपोर्ट मिल सकता है। कई सारे अलग-अलग साउंड आउटपुट वाला मॉडल भी आपको मिल जाएगा जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। 

देखिए 5 बढ़िया विकल्प नीचे - 

डिसक्लेमर - लेख लिखते समय सभी प्रोडक्ट की कीमत ₹11,000 के अंदर मौजूद थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony SA-D40M2 All in One 4.1ch Home Theatre System

    काले रंग में आने वाला यह होम थिएटर सिस्टम 4.1 चैनल के साथ आता है जिसमें 4 सैटेलाइट स्पीकर दो सामने, दो पीछे और 1 सबवूफर दिया गया है जो दमदार बास और साफ आवाज दे सकता है जिससे आप अपने पसंदीदा गानों को सुन सकते हैं और पार्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं। Sony के इस होम थिएटर में 100 वाट के शक्तिशाली पॉवर आउट्पुट बड़े सबवूफर के साथ आता है जो आपको दमदार आवाज दे सकता है। कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्शन मौजूद है जिनकी मदद से इसे आप मोबाइल, टीवी, पीसी और म्यूज़िक प्लेयर के साथ आसानी से जोड़ सकते हैं। सराउंड ऑडियो आउट्पुट मोड के जरिए आपको टीवी देखते समय आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस हो सकती है जिससे आपका माहौल बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा बन सकता है। इसका वजन 5000 ग्राम है और इसे रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sony 
    • मॉडल - ‎SA-D40M2
    • सबवूफ़र डाईमीटर - 12 इंच 
    • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - ‎4.1
    • अधिकतम रेंज - 10 मीटर 
    • कंट्रोल मेथड - रिमोट 

    खासियत 

    • आप इस होम थिएटर सिस्टम को रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • इसका ऑडियो ड्राइवर टाइप डायनेमिक ड्राइवर है जो जो फिल्म देखते समय एक्शन सीन में बास और विस्फोट की आवाज को असली जैसा महसूस करवा सकते हैं। 
    • यह वायरलेस है और इसका ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर है जिससे एक कमरे से दूसरे कमरे में भी आपको साफ आवाज मिल सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया इसमें बास कंट्रोल करने की सुविधा नहीं दी गई है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट की जानकारी मिल सकती है।

    01
  • GOVO GOSURROUND 950 5.1 Channel Home Theatre

    यह 500 वाट आउटपुट वाला 5.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम है, जो 3D सराउंड साउंड के साथ आपके मनोरंजन को एक नए स्तर पर ले जा सकता है। अगर आप अपने घर में सिनेमा जैसा दमदार साउंड अनुभव चाहते हैं, तो GOVO का यह होम थिएटर बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें 3 x 3.54 और 2 x 2.25 स्पीकर्स के साथ ड्यूल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं, जो चारों तरफ से घेरने वाला ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकते हैं। वहीं, 6.5 इंच का पावरफुल सबवूफर गहरा और दमदार बास देता है, जिससे हर मूवी सीन और म्यूजिक बीट असली जैसा महसूस हो सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह काफी एडवांस माना गया है क्योंकि इसमें HDMI, AUX, यूएसबी और OPT सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ V5.3 दिया गया है, जिससे आप आसानी से अपने मोबाइल या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं, स्टाइलिश रिमोट कंट्रोल और LED डिस्प्ले की मदद से आप बास, ट्रेबल और वॉल्यूम को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और अपने पार्टी का मजा बढ़ा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - GOVO
    • मॉडल - ‎GOSURROUND
    • सबवूफ़र डाईमीटर - 6.5 इंच 
    • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - ‎5.1
    • अधिकतम रेंज - 33 फिट
    • कंट्रोल मेथड - रिमोट 

    खासियत 

    • इस साउंडबार में DSP तकनीक के साथ 5 इक्वलाइज़र मोड दिए गए हैं जिससे आप अपने कंटेंट के अनुसार साउंड सेट कर सकते हैं। 
    • डायनामिक LED लाइट्स इसे स्टाइलिश लुक देती हैं और आपके रूम के माहौल को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
    • इसे आप टीवी के सामने रख सकते हैं या दीवार पर आसानी से टांग भी सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D / Orion Plus Home Theatre Soundbar Speaker

    यह साउंडबार प्रीमियम ब्लैक डिजाइन में आता है। इसका लुक मॉडर्न और स्टाइलिश है जो आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। Boat का यह होम थिएटर डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है जिसकी मदद से आप सिनेमा जैसा साउंड अनुभव ले सकते हैं और मूवी देखते समय हर डायलॉग साफ सुनाई दे सकता है। इस Home Theatre Speaker में कनेक्टिविटी के लिए कई सारे विकल्प दिए गए हैं जिसमें AUX, USB, ऑप्टिकल और HDMI मौजूद है और साथ ही, ब्लूटूथ v5.4 सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद से आसानी से टीवी या मोबाइल से इसे कनेक्ट किया जा सकता है। यह 160W बोट सिग्नेचर साउंड के साथ आता है। इसकी आवाज तेज और क्लियर है जिससे पार्टी हो या मूवी नाइट, हर मौके का मजा दोगुना हो सकता है और म्यूजिक सुनते समय बास भबी दमदार लग सकता है। यह 2.1 चैनल साउंडबार है और इसके साथ वायरड सबवूफर दिया गया है। वहीं, इसमें अलग-अलग EQ मोड्स दिए गए हैं जिससे आप म्यूजिक, मूवी, न्यूज और 3D मोड चुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - boAt
    • मॉडल -‎ Aavante
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ 
    • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - ‎2.1 
    • ब्लूटूथ रेंज - 10 मीटर 
    • कंट्रोल मेथड - रिमोट 

    खासियत 

    • इसके साथ मास्टर रिमोट मिलता है जिसकी मदद से साउंड एडजस्ट करना बहुत आसान बन सकता है। 
    • इक्वलाइज़र मोड के साथ आप अपने कंटेंट के अनुसार साउंड को सेट कर सकते हैं। 
    • यह वॉल माउंट डिजाइन में आता है जिससे आराम से दीवार पर टांगा जा सकता है और जगह की बचत हो सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया इसकी ब्लूटूथ कनेक्टविटी सही से काम नहीं करती है।
    03
  • JBL Cinema SB271, 2.1 Channel Home Theatre with Remote

    अगर आप अपने घर को मिनी थिएटर में बदलना चाहते हैं, तो यह होम थिएटर आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह 2.1 चैनल साउंडबार 220 वॉट की ताकतवर साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसकी आवाज साफ, दमदार और भरपूर बेस के साथ सुनाई दे सकती है। JBL के इस होम थिएटर में दो फुल रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड और साफ साउंड दे सकते हैं। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस सबवूफर गहरा और धमाकेदार बेस देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि सबवूफर वायरलेस है, इसलिए घर में तारों का झंझट नहीं रहता। इसमें मौजूद Dolby Digital ऑडियो की वजह से मूवी देखने का अनुभव और भी ज्यादा शानदार हो सकता है क्योंकि इसके चलते आवाज चारों तरफ से आता हुआ महसूस हो सकता है और डायलॉग, म्यूजिक और इफेक्ट्स बहुत ही नेचुरल और इमर्सिव लग सकते हैं। एक खास फीचर इसका वॉइस मोड भी है। यानी रिमोट पर Voice बटन दबाते ही डायलॉग की आवाज और साफ सुनाई दे सकती है जिसकी मदद से फिल्म या वेब सीरीज देखते समय बातचीत स्पष्ट सुनाई दे सकती है, भले ही बैकग्राउंड म्यूजिक तेज हो।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - JBL
    • मॉडल -‎ ‎Cinema
    • सबवूफ़र डाईमीटर - 5.25 इंच 
    • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - ‎2.1 
    • कंट्रोल मेथड - रिमोट, पुश बटन 
    • इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दिया गया है जिससे आप अपने मोबाइल या टैबलेट से सीधे म्यूजिक चला सकते हैं।
    • इसके अलावा HDMI ARC और ऑप्टिकल कनेक्शन का विकल्प भी मिलता है। 
    • यह मॉडर्न और स्लिम लुक में आता है जो आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
    04
  • ZEBRONICS 90 Watts, Compact Soundbar, Home Theatre

    कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह होम थिएटर वॉल माउंट डिजाइन में आता है जिससे इसे आसानी से दीवार पर टांगा जा सकता है और कम जगह में फिट होने जाने की वजह से आपके कमरे में जगह भी बच सकता है। ZEBRONICS का यह होम थिएटर ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है जो आपके लिविंग रूम की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। आपको बता दें,यह कुल 90W RMS पावर आउटपुट देता है। इसमें 50W का पावरफुल सबवूफर और 20W x 2 के डुअल ड्राइवर दिए गए हैं, जो गहरा बेस और क्लियर साउंड प्रदान कर सकते हैं। वहीं, 11.43 सेमी का सबवूफर ड्राइवर फिल्म और म्यूजिक का मज़ा और बढ़ा सकते हैं। इसमें दिए गए LED इंडिकेटर की मदद से यह आपको पॉवर स्टेट्स की सूचना को आराम से दे सकता है और इसे आप रिमोट की मदद से कंट्रोल भी कर सकते हैं। इस ब्लूटूथ होम थिएटर में इसमें डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी डिजिटल+ सपोर्ट मिलता है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर और धमाकेदार बन सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ZEBRONICS
    • मॉडल -‎ ‎‎Zeb - Juke Bar 200A
    • वूफ़र डाईमीटर - 11.43 सेमी 
    • सराउंड साउंड चैनल कॉन्फ़िगरेशन - ‎2.1 
    • कंट्रोल मेथड - रिमोट
    • ब्लूटूथ रेंज - 10 मीटर 

    खासियत

    • इसमें ब्लूटूथ v5.1, HDMI ARC और USB जैसी मल्टी-कनेक्टिविटी सुविधाएं इसे और भी उपयोगी बना सकती हैं।
    • दमदार बेस के चलते यह आपके घर को मिनी थिएटर में बदल सकता है। 
    • सराउंड ऑडियो आउट्पुट मोड की मदद से आपको चारों तरफ से आवाज आती हुई सुनाई दे सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके घर के लिए कौन-सा ब्लूटूथ होम थिएटर सिस्टम है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से अपने एक बढ़िया ब्लूटूथ होम थिएटर सिस्टम ले सकते हैं वो भी ₹11,000 के अंदर में - 

ब्रांड/मॉडल 

स्पीकर अधिकतम पॉवर आउट्पुट 

कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी 

फ्रीक्वन्सी रिस्पॉन्स 

Sony SA-D40M2 All in One 4.1ch Home Theatre System

100 वाट 

ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ, यूएसबी

20000 Hz

GOVO GOSURROUND 950 5.1 Channel Home Theatre 

500 वाट 

ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल, यूएसबी, वाई-फाई

20 KHz

Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D / Orion Plus Home Theatre Soundbar Speaker

160 वाट 

ब्लूटूथ

JBL Cinema SB271, 2.1 Channel Home Theatre 

220 वाट 

ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल

ZEBRONICS 90 Watts, Compact Soundbar, Home Theatre - Juke BAR 200A

90 वाट 

ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी

20 KHz

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ₹11,000 से कम में अच्छा ब्लूटूथ होम थिएटर मिल सकता है?
    आमतौर पर, इस बजट में कई अच्छे 2.1 और 4.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम उपलब्ध हैं, जो दमदार बास और साफ साउंड क्वालिटी दे सकते हैं।
  • 2.1 और 4.1 चैनल में क्या अंतर होता है?
    2.1 चैनल में 2 सैटेलाइट स्पीकर और 1 सबवूफर होता है, जबकि 4.1 चैनल में 4 सैटेलाइट स्पीकर और 1 सबवूफर होता है। 4.1 सिस्टम में साउंड ज्यादा सराउंड और इमर्सिव लगता है।
  • क्या ये सिस्टम स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो जाते हैं?
    ज्यादातर ब्लूटूथ होम थिएटर सिस्टम स्मार्ट टीवी से ब्लूटूथ, AUX या HDMI के जरिए आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। लेकिन आप इसे लेने से मॉडल में दिए गए कनेक्टिविटी ऑप्शन को जरूर चेक कर लें।