Asus Vivobook 14 या 15: कौन-सा Laptop रहेगा सही पसंद? जानिए विकल्पों के साथ
Asus ब्रांड के लैपटॉप में आपको मिलेंगे Vivobook 14 और 15 के विकल्प, लेकिन दोनों में से कौन-सा आपके लिए होगा सही? एक अपनी लाइटवेट डिजाइन के कारण है लोकप्रिय तो दूसरे में मिलेगी बड़ी स्क्रीन। जानिए दोनों के बीच का अंतर और देखिए कुछ विकल्पों को भी।
जब भी हम बात करते हैं Asus ब्रांड के किफायती लैपटॉप के विकल्पों की तो विवोबुक 14 और 15 दो लोकप्रिय रेंज है। लेकिन सवाल उठता है कि दोनों में से कौन-सी बेहतर है? अगर बात की जाए आसुस के Vivobook 14 लैपटॉप की तो ये पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले होते हैं। इनमें आपको 14 इंच की स्क्रीन और लाइटवेट डिजाइन मिलेगी, जिस वजह से इन्हें कहीं भी कैरी करना आसान हो जाता है। वहीं, Vivobook 15 में 15.6 इंच तक का डिस्प्ले होता है जो मल्टी टास्किंग के लिहाज से सही हो सकता है। इनकी बड़ी साइज फुल साइज वाले कीबोर्ड और न्यूमैरिक कीपैड के साथ डेटा से जुड़े कामों को आसानी से करने में मदद करती है। वहीं, दोनों ही Asus Laptops दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं जो आपकी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। तो आइए अब इनके बीच के अंतर को विस्तार से समझते हैं।
क्या है आसुस विवोबुक 14 और विवोबुक 15 के बीच का अंतर?
विवोबुक 14 और 15 दोनों ही Asus की लोकप्रिय सीरीज हैं जो स्टूडेंट्स की पढ़ाई से लेकर ऑफिस के सामान्य कामों के लिए सही पसंद हो सकती है, तो आइए अब इन दोनों के बीच के अंतर समझते हैं:
फीचर
Asus Vivobook 14
Asus Vivobook 15
प्रोसेसर
Intel Core i3/i5/i7 या AMD Ryzen 3/5/7 प्रोसेसर
Intel Core i3/i5/i7 या AMD Ryzen 3/5/7 प्रोसेसर जो थोड़े हाई वॉटेज वाले हो सकते हैं।
RAM व स्टोरेज
8GB से लेकर 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक की SSD जो अक्सर एक सोल्डर्ड स्लॉट के साथ आती हैं।
8GB से लेकर 16GB RAM और 256GB से लेकर 1TB SSD जो अपग्रेड हो सकती हैं।
बैटरी लाइफ
करीब 6-8 घंटे तक की बैटरी लाइफ हो सकती है।
इनकी बैटरी लाइफ करीब 5-7 घंटों तक की हो सकती है।
डिस्प्ले
14 इंच तक का फुल HD डिस्प्ले
और कॉम्पैक्ट डिजाइन।
15.6 इंच तक का फुल HD डिस्प्ले और इनके कीपैड में न्यूमैरिक कीपैड भी होता है।
किसके लिए होगा सही?
स्टूडेंट्स व ट्रैवलर्स के लिए सही हो सकते हैं क्योंकि इनका वजन काफी कम होता है।
ऑफिस में काम करने वाले लोगों, डेटा एंट्री करने वाले लोगों और उन स्टूडेंट्स के लिए सही हो सकते हैं जिनको बड़ी स्क्रीन चाहिए होती है।
कीमत
इनकी कीमत ₹35,000-₹60,000 तक हो सकती है।
ये ₹31,000-50,000 तक की रेंज में मिल सकते हैं।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और सजावट समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स के लिए कीजिए योर पिक्स का रुख
अब देखिए आसुस विवोबुक 14 और 15 के कुछ विकल्पों को।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
यह आसुस विवोबुक 14 लैपटॉप छात्रों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको Intel Core 5 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी बेस स्पीड 1.4 GHz तक और अधिकतम स्पीड 5.0 GHz तक की हो सकती है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप 14 इंच के फुल साइज के डिस्प्ले से लैस है। इसके स्क्रीन की ब्राइटनेस 250 Nits तक की होगी। इसमें डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने और छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने के लिए इंटीग्रेटेड इंटेल ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ आपको 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे; जिनकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। यह आसुस लैपटॉप बिल्ट-इन माइक के साथ आता है, जिसकी मदद से आसानी से ऑनलाइन क्लासेज या कॉल्स पर बात की जा सकती है। इसका तीन साइड वाला नैनो एज डिस्प्ले आपको विजुअल्स को फुल स्क्रीन में देखने में मदद करेगा। वहीं, बैकलिट कीबोर्ड की वजह से अंधेरे में भी आसानी से टाइपिंग भी की जा सकती है। इसमें आपको डेटा स्टोर करने के लिए 512GB SSD स्पेस मिलेगी और साथ ही 16GB की RAM मल्टीटास्किंग को आसान बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ASUS
मॉडल नेम- ASUS Vivobook 14
स्क्रीन साइज- 14 इंच
कलर- क्वाइट ब्लू
हार्ड डिस्क- 512 GB
RAM- 16GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- फिंगरप्रिंट रीडर
ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
मॉडल नंबर- X1404VAP-EB1542WS
खूबियां
ऐंटी-ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा।
60Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी आसानी से लोड होंगे।
इसमें प्राइवेसी शटर वाला 720p HD कैमरा भी दिया गया है।
फिंगरप्रिंट सेंसर की वजह से इसे आसानी से लॉक व अनलॉक किया जा सकता है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
01
ASUS Vivobook 15, 13th Gen, Intel Core i3-1315ULaptop
8GB RAM और 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ आने वाला यह आसुस लैपटॉप आपकी सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। इसमें आपको Intel Core i3-1315U प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी बेस स्पीड 1.2GHz और अधिकतम स्पीड 4.5 GHz तक की हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। 15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाले इस Vivobook 15 लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है, जिस वजह से इसपर तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी सफाई से लोड होंगे और डिस्प्ले क्वालिटी बेहतर बनेगी। 720p HD कैमरा से लैस यह लैपटॉप आपको आसानी से वीडियो कॉल्स पर बात करने में भी मदद कर सकता है। यह लैपटॉप 42WHrs की बैटरी के साथ आता है, जिसे आसानी से आप 49 मिनट में 60% तक चार्ज कर सकते हैं। ले-फ्लैट हिंज के साथ इसकी स्क्रीन को आसानी से 180 डिग्री तक सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ASUS
मॉडल नेम- ASUS Vivobook 15
स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
कलर- कूल सिल्वर
हार्ड डिस्क- 512 GB
RAM- 8GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले
ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
मॉडल नंबर- X1504VA-BQ321WS
खूबियां
इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशिओ 84% तक का है।
इंटीग्रेटेड इंटेल UHD ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले को बेहतर करेगा।
इसके कैमरा में आपको प्राइवेसी शटर की सुविधा मिल जाएगी।
इसके बैकलिट कीबोर्ड की मदद से अंधेरे में भी आसानी से टाइपिंग की जा सकती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
14 इंच के फुल HD डिस्प्ले वाला यह आसुस लैपटॉप आपको शानदार क्वालिटी के विजुअल्स का अनुभव करा सकता है। इस विवोबुक 14 लैपटॉप के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए इसमें आपको Intel Core i3-1315U प्रोसेसर मिलेगा, जो आपकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकता है। इस लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है, जिसपर तेज स्पीड वाले सीन्स को भी आसानी से देखा जा सकता है और साथ में इंटीग्रेटेड इंटेल UHD ग्राफिक्स कार्ड इसके डिस्प्ले को बेहतर बनाने में मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। यह लैपटॉप 1 कॉम्बो ऑडियो जैक से भी लैस है जिससे हेडफोन को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। बैकलिट कीबोर्ड से लैस इस लैपटॉप के साथ आप आसानी से अंधेरे में भी टाइपिंग कर सकेंगे। वहीं, एकसाथ कई सारे टैब्स को संभालने के लिए और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें आपको 8GB RAM मिल जाएगी। अगर आपको ऑफिस की कॉल्स या ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होना है तो इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 720p HD कैमरा भी दिया गया है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ करीब 49 मिनट में 60% तक चार्ज भी हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ASUS
मॉडल नेम- ASUS Vivobook 14
स्क्रीन साइज- 14 इंच
कलर- कूल सिल्वर
सीपीयू स्पीड- 1.2 GHz
RAM- 8GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले
ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
मॉडल नंबर- X1404VA-EB321WS
खूबियां
इसमें स्टोरेज के लिए 512GB SSD स्पेस दी गई है।
ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा।
इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 250 nits तक की है।
इसके प्रोसेसर की अधिकतम स्पीड 4.5GHz तक की है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
03
ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop
विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह विवोबुक 15 लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले वाले इस आसुस लैपटॉप पर आप हाई क्वालिटी विजुअल्स का आनंद ले सकते हैं। इसमें आपको दमदार प्रदर्शन के लिहाज से AMD Ryzen 7 5825U मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है जिसकी अधिकतम स्पीड 4.5GHz तक की हो सकती है। 16:9 तक के आस्पेक्ट रेशिओ वाले इस आसुस लैपटॉप में ऐंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है, जो लंबे स्क्रीन टाइम के दौरान आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट के असर को कम करेगी। 250 nits तक की ब्राइटनेस वाले इस लैपटॉप पर छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने के लिए और डिस्प्ले को बेहतर करने के लिए इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। अक्सर ऐसा होता है कि लगातार इस्तेमाल करते हुए लैपटॉप की बॉडी होती हो जाती है, लेकिन इस समस्या को कम करने के लिए इसमें आपको ऐयरोडायनैमिक आइस ब्लेड्स मिल जाएंगे। इसकी 180 डिग्री वाली ले-फ्लैट हिंज के साथ स्क्रीन को अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है। आपकी प्राइवेसी व डेटा को सुरक्षित रखने के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। अलग-अलग डिवाइसेज को इससे कनेक्ट करने के लिए यह लैपटॉप USB और HDMI पोर्ट के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ASUS
मॉडल नेम- ASUS Vivobook 15
स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
कलर- ब्लू
हार्ड डिस्क- 512 GB
RAM- 8GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- 45% NTSC कलर गैमेट
ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
मॉडल नंबर- M1502YA-BQ703WS
खूबियां
मल्टीटास्किंग के लिए इसमें आपको 16GB RAM मिल जाएगी।
यह लैपटॉप 100 GB तक की क्लाउड स्टोरेज स्पेस सुविधा आपको 1 साल तक दे सकता है।
इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है।
वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको प्राइवेसी शटर वाला HD वेबकैम भी मिलेगा।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
विवोबुक 14 सीरीज वाला यह आसुस लैपटॉप काफी लाइटवेट और पतली डिजाइन वाला है। इसमें आपको Intel Core 5 प्रोसेसर 120U मिलेगा, जिसकी बेस स्पीड 1.4 GHz और अधिकतम स्पीड 5.0 GHz तक की हो सकती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 14 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप आपको हाई क्वालिटी डिस्प्ले का अनुभव करा सकता है। इसकी 60Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से तेज स्पीड वाले सीन भी आसानी से लोड हो सकते हैं। इसमें आपको ऐंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलेगा, जिस वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो यह लैपटॉप ब्लूटूथ व वाईफाई टेक्नोलॉजी से लैस है, साथ ही इसमें आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट भी मिल जाएंगे। इसके तीन साइड वाली नैनो एज डिजाइन के साथ हर तरह के डिस्प्ले को फुल स्क्रीन पर देखा जा सकता है। इसमें आपको 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज की सुविधा भी मिलेगी, जो स्क्रीन शेयरिंग को आसान बना सकती है। इसमें दिया गया 720p HD कैमरा आपको आसानी से वीडियो कॉल्स पर बात करने की सुविधा देगा, और सिक्योरिटी के लिए इसमें प्राइवेसी शटर भी लगा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Asus
मॉडल- ASUS Vivobook 14
स्क्रीन साइज- 14 इंच
कलर- कूल सिल्वर
हार्ड डिस्क- 512GB
CPU- Intel Core 5
RAM- 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- लाइटवेट
मॉडल नंबर- X1404VAP-EB1541WS
खूबियां
इसका FHD (1920 x 1080) डिस्प्ले आपको शानदार विजुअल्स का अनुभव करा सकता है।
बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ वीडियो कॉल्स पर सफाई से बात की जा सकती है।
इसमें आपको बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलेगा जिसकी मदद से अंधेरे में भी आसानी से टाइपिंग हो सकती है।
इसमें लगा फिंगरप्रिंट सेंसर इसे लॉक व अनलॉक करने में मदद करेगा।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
ब्लूटूथ व वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह विवोबुक 15 लैपटॉप है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। इसमें Intel Core i3-1315U प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस स्पीड 1.2 GHz और अधिकतम स्पीड 4.5 GHz तक की हो सकती है। इसमें सामान्य मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए 8GB RAM दी गई है और 512GB SSD स्टोरेज स्पेस की बदौलत काफी सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है। यह Asus Vivobook लैपटॉप 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन के साथ आता है, जो इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाती है। इसकी 250 nits तक की ब्राइटनेस के साथ आपको साफ विजुअल्स का अनुभव होगा। इसमें दी गई ऐंटी-ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। बैकलिट कीबोर्ड के साथ आप आसानी से अंधेरे में भी टाइपिंग कर सकते हैं। इसी के साथ आसान कंट्रोल के लिए इस लैपटॉप में आपको अलग से न्यूमैरिक कीपैड भी मिल जाएगा। इसका 45% NTSC कलर गैमेट विजुअल्स को उनके असली रंगों में आपतक पहुंचाएगा। इसी के साथ इसमें आपको 720p HD कैमरा भी मिलेगा, जो ऑफिस की कॉल्स या ऑनलाइन क्लासेज में आसानी से शामिल होने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Asus
मॉडल- ASUS Vivobook 15
स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
कलर- कूल सिल्वर
हार्ड डिस्क- 512GB
CPU- Intel Core i3
RAM- 8 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
विशेषता- मिलेट्री ग्रेड स्टैंडर्ड
मॉडल नंबर- X1504VA-D5321WS
खूबियां
इसकी 60Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी इसपर आसानी से लोड होंगे।
इसके इंटीग्रेटेड इंटेल ग्राफिक्स कार्ड की वजह से छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने में मदद मिलेगी।
इसमें आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 की लाइफटाइम वैलिडिटी मिलेगी।
इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.7 किलोग्राम है जिस वजह से इसे कहीं भी लेकर जाने में परेशानी नहीं होगी।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई विशेष कमी नहीं बताई है।
06
अब समझिए इन सभी आसुस विवोबुक लैपटॉप के मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने Asus Laptop की विवोबुक 14 और 15 के अलग-अलग मॉडल्स तो देख लिए, अब यह तालिका सभी के बीच का अंतर समझने में मदद कर सकती है।
मॉडल
प्रोसेसर
RAM व स्टोरेज
विशेषता
ASUS Vivobook 14
(X1404VAP-EB1542WS)
Intel Core 5
16GB व 512GB
फिंगरप्रिंट रीडर
ASUS Vivobook 15
(X1504VA-BQ321WS)
Intel Core i3-1315U
8GB व 512GB
ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले
ASUS Vivobook 14
(X1404VA-EB321WS)
Intel Core i3-1315U
8GB व 512GB
बैकलिट कीबोर्ड
ASUS Vivobook 15
(M1502YA-BQ703WS)
AMD Ryzen 7 5825U
16GB व 512GB
45% NTSC कलर गैमेट
ASUS Vivobook 14
(X1404VAP-EB1541WS)
Intel Core 5 Processor
16GB व 512GB
वेबकैम शील्ड
ASUS Vivobook 15
(X1504VA-D5321WS)
Intel Core i3-1315U Processor
8GB व 512GB
60Hz रिफ्रेश रेट
क्या है निष्कर्ष?
आसुस विवोबुक 14 और 15 में से किसी एक का चयन करना पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। वे लोग जो लाइटवेट और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले लैपटॉप की तलाश में हैं उनके लिए Vivobook 14 सही पसंद हो सकता है। वहीं, अगर आपका काम ज्यादा डेटा एंट्री और बड़ी स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग करने से जुड़ा है तो विवोबुक 15 सही विकल्प होगा। ये दोनों ही लैपटॉप शानदार प्रदर्शन का अनुभव करा सकते हैं, इस वजह से इनमें से किसी एक का चयन करना आपके काम, बजट और पसंद पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
आसुस विवोबुक 14 और 15 में से बेहतर पसंद कौन-सा होगा?
आसुस विवोबुक 14 और 15 में से बेहतर चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। पोर्टेबिलिटी के लिए VivoBook 14 बेहतर है, जबकि बड़ी स्क्रीन और न्यूमेरिकल कीपैड के लिए VivoBook 15 अधिक उपयुक्त हो सकता है। 14 इंच वाला मॉडल हल्का और पतला होता है, जबकि 15-इंच काम करने के लिए अधिक जगह दे सकता है।
आसुस विवोबुक 14 की प्राइस रेंज बेहतर है या विवोबुक 15 की?
आसुस विवोबुक 14 और 15 दोनों ही शुरुआती बजट में समान प्राइस रेंज दे सकते हैं, इसलिए बेहतर का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। आसुस विवोबुक 14 की कीमत करीब ₹35,000-₹60,000 तक हो सकती है और विवोबुक 15 की कीमत करीब ₹31,000-50,000 तक हो सकती है।
बैटरी के मामले में ज्यादा बैकअप आसुस विवोबुक 14 देता है या 15?
आमतौर पर विवोबुक 14 विवोबुक 15 मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी बैकअप दे सकता है, क्योंकि इसका छोटा डिस्प्ले कम बिजली की खपत करता है। हालांकि, सही बैटरी लाइफ, बैटरी की क्षमता प्रोसेसर और उपयोग पर निर्भर करती है।