Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi टेलीविजन के दो पॉपुलर शोज हैं। इन शोज के कई सीजन आ चुके हैं और एक सीजन खत्म होने से पहले ही दूसरे सीजन की चर्चा शुरू हो जाती है। दोनों ही शोज के लगभग हर सीजन के दौरान, कंटेस्टेंट्स, विनर या अन्य कई कारणों से कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती ही है। इस वक्त Khatron Ke Khiladi 14 चल रहा है। वहीं, Bigg Boss 18 के शुरू होने की अटकले लगाई जा रही हैं। टेलीविजन की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस इन शोज का हिस्सा बन चुकी हैं। जी हां, टीवी की कई बहुएं, Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi दोनों में नजर आ चुकी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेसेस।
View this post on Instagram
हिना खान, इस वक्त एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। लेकिन, वह डटकर ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही हैं। हिना ने लंबे वक्त तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर, घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद हिना ने टीवी के सबसे पॉपुलर इन दोनों रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। हिना खान, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में चैलेंजर के तौर पर आई थीं। इससे पहले, 'खतरों के खिलाड़ी 8' में उन्होंने भाग लिया था और रनर अप रही थीं। हिना, 'बिग बॉस 11' की भी रनरअप रही थीं। इसके बाद बिग बॉस के एक सीजन में वह सीनियर के तौर पर भी आई थीं।
View this post on Instagram
तेजस्वी प्रकाश, 'बिग बॉस 15' की विनर थीं। इसी शो के दौरान, उन्हें करण कुंद्रा मिले और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। इसके बाद, उन्हें नागिन सीरियल मे लीड रोल भी मिला था। तेजस्वी प्रकाश इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आई थीं। वह इस शो के सीजन 10 का हिस्सा रही थीं। तेजस्वी ने शो में अपने स्टंट्स से रोहित शेट्टी को भी चौंका दिया था। हालांकि, बाद में चोटिल होने के कारण, उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: शो से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे, जाने से पहले इस कंटेस्टेंट के साथ हुई तीखी बहस
View this post on Instagram
शिल्पा शिंदे, 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनीं और पिछले ही हफ्ते वह शो से एविक्ट हुई हैं। शिल्पा का सफर इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, आशीष से अपनी झड़प के कारण, वह सुर्खियों में रहीं। शिल्पा ने इससे पहले हिना खान के साथ, बिग बॉस 11 में पार्टिसिपेट किया था और वह इस शो की विनर रही थीं। बिग बॉस के दौरान, हिना और शिल्पा के बीच, कई बाहर तीखी बहस हुई थी।
View this post on Instagram
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना भी रोहित शेट्टी संग 'खतरों के खिलाड़ी' और सलमान खान संग 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं। रूबीना ने 'बिग बॉस 14' की ट्राफी जीती थी। बिग बॉस में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थीं। इसके बाद, वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आईं और टॉप 5 तक पहुंचीं।
यह भी पढ़ें- इन सीरियल ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह
Khatron Ke Khiladi 14 और Bigg Boss में से आपको कौन-सा शो ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।