पठान-जवान ही नहीं शाहरुख खान की ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं ओटीटी पर मौजूद

शाहरुख खान की कुछ खास फिल्मों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इन फिल्मों को आप चाहे तो ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकती हैं।

shahrukh khan movies to watch on ott

शाहरुख खान की कई ऐसी फिल्में है जिसे जितनी बार देखो उतना कम है। इन फिल्मों को आप चाहे तो ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देख सकती हैं। शाहरुख की कोई भी फिल्म क्यों ना हो वह काफी खास ही होती हैं। यही कारण है कि उनकी पुरानी से पुरानी फिल्मों को दर्शक देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप शाहरुख की आल टाइम फेवरेट फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकती हैं।

स्वदेश (Swades)

SRK Swades d

अगर आपने स्वदेश नहीं देखा है तो आपको इस फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए। देशभक्ति पर बनी इस खास फिल्म को लोगों की और से काफी प्यार मिला था। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज़ हुई थी। इतने पुराने फिल्म को आप अब भी नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

(चक दे इंडिया) Chak De India

chak de india landscape poster

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। शाहरुख खान की एक्टिंग को इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।

(दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) Dil Wale Dulhania le jayenge

ddlj hindi film

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो एक बार इस फिल्म को जरूर देखें। इस फिल्म में लोगों को शाहरुख की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई थी। उनके साथ इस फिल्म में काजोल नजर आई थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें

(कुछ कुछ होता है) Kuch Kuch Hota Hai

kuch kuch hota hai interesting facts

शाहरुख खान की 'फिल्म कुछ कुछ होता है' यह फिल्म शाहरुख की अब तक की सबसे शानदार फिल्म रही है। इस फिल्म में शाहरुख ने राहुल का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म में उनके साथ काजोल और प्रीति जिंटा नजर आई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने किया बड़ा कारनामा, चौथे वीक में भी तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

(देवदास ) Devdas

 devdas dialogues in hindi cover

शाहरुख खान की देवदास फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आई थी। देवदास और पारो की कहानी कोई काल्पनिक नहीं है। साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने बचपन की कहानी पर इस फिल्म की कहानी लिखी है। इसे फिल्म को भी आप चाहे तो ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP