इस साल ओटीटी पर कदम रखेंगी ये खूबसूरत अदाकाराएं

आज के समय में कई बड़ी हीरोइनें वेब सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। इस साल भी कुछ बेहतरीन अदाकाराएं ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। जानिए इस लेख में। 

bollywood actresses making their debut in ott

आज के समय में सभी सेलेब्स धीरे-धीरे ओटीटी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। काजोल से लेकर रवीना टंडन तक कई एक्ट्रेसेस पहले से ही वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, ऐसी कई एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने अभी तक ओटीटी पर कदम नहीं रखा है। लेकिन इस साल वह भी ओटीटी पर दस्तक देंगी।

न्यू मॉम अनुष्का शर्मा से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो इस साल ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। शायद अभी तक ये सभी अदाकाराएं डिजिटल स्पेस में खुद की कला और कहानियों को बेहतर तरीके से तलाशने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी एक्ट्रेसेस स्पोर्ट्स से लेकर थ्रिलिंग तक कई अलग-अलग जोनर में कहानियों को ओटीटी पर साकार करती हुई नजर आएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल धमाकेदार ओटीटी डेब्यू करने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं-

अनुष्का शर्मा

anushka sharma

हाल ही में एक बार फिर से मम्मी बनी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस साल ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। हालांकि, अनुष्का बतौर निर्माता ओटीटी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। इतना ही नहीं, साल 2022 में काला में एक गाने में नजर आई थी। लेकिन चकदा एक्सप्रेस को उनका पूरी तरह से ओटीटी डेब्यू या एक्टिंग में वापसी कहा जा सकता है। चकदा एक्सप्रेस प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। झूलन के पास वर्तमान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल होगी और इसमें झूलन गोस्वामी के निजी जीवन के बारे में भी जानकारी होगी। इस बायोपिक में झूलन गोस्वामी का मुख्य किरदार अनुष्का शर्मा ने निभाया है।

उर्मिला मातोंडकर

रंगीला गर्ल के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वह अपने अगले प्रोजेक्ट तिवारी के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित तिवारी में उर्मिला मातोंडकर का फर्स्ट लुक पोस्टर हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। यह कल्कि तिवारी नाम की एक महिला की कहानी है, जिसने एक ऐसे अपराध के लिए 14 साल जेल में बिताए, जो उसने किया ही नहीं था। यह थ्रिलर ड्रामा एक छोटे से शहर पर आधारित है।

कृति सेनन

कृति सेनन जल्द ही ओटीटी पर दो पत्ती में नजर आएंगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि वह सिर्फ इस प्रोजेक्ट के लिए एक्टिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि वह प्रोड्यूसर भी हैं। यही वजह है कि दो पत्ती कृति सेनन के लिए कई मायनो में खास है। इस फिल्म में कृति सेनन और काजोल दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। हालांकि, इससे पहले भी वह साल 2015 में दिलवाले फिल्म में साथ काम कर चुकी हैं।

वाणी कपूर

वाणी कपूर भी इस साल अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मर्दानी 2 फेम गोपी पुथरन ने इस सीरीज का निर्देशन किया है। इस क्राइम थ्रिलर मंडला मर्डर्स में वाणी कपूर मुख्य किरदार में हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी इस साल इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया। यह एक हिंदी लैंग्वेज एक्शन थ्रिलर सीरीज है और इसमें शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद है। शिल्पा शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स अमेज़न प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP