Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन के एपिसोड में देखा गया कि नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और ख़ानजादी पहले से नॉमिनेट थे। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट पहले से ही घबराए हुए थे कि आखिर इस हफ्त कौन जाएगा। हालांकि लास्ट में ख़ानजादी को सबसे कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर कर दिया गया। जिसके बाद ख़ानजादी काफ़ी ख़ुश नजर आई तो अभिषेक कुमार काफ़ी परेशान दिखे।
ख़ानजादी के जाने से परेशान दिखे अभिषेक
View this post on Instagram
यहां तक की ख़ानजादी के जाते वक़्त भी अभिषेक कहते हैं कि- तू मेरा बाहर इंतज़ार करना, वहीं उनके जाने के बाद वह काफी ज्यादा रोते हुए नजर आते हैं। वहीं कई कंटेस्टेंट जैसे की मन्नारा ख़ानजादी के एलिमिनेशन के बाद काफ़ी ख़ुश नजर आती है।
अनुराग रोते हुए आए नजर
वहीं बीते दिन अनुराग भी काफ़ी कमजोर पड़ जाते हैं और रोने लगते हैं। मुनव्वर फारुकी को बीते एपिसोड में सलमान ने काफ़ी कुछ समझाया जिसके बाद वो भी काफ़ी डाउन नजर आए। वह पूरे वीकेंड के वार एपिसोड में अकेले ही दिखें।
भारती और हर्ष ने किया घर वालों के साथ मस्ती
View this post on Instagram
बिते एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी शो में आए थे। दोनों ने पहले मन्नारा की मजाक सलमान खान के सामने उड़ाई और घर में आते ही सभी घरवालों की भी जमकर क्लास लगाई। मजाक- मस्ती के इस एपिसोड में घरवालों के बीच जमकर बहस भी हुई।
इसे भी पढ़ेंःबेहद खूबसूरत हैं बिग बॉस फेम Manisha Rani, देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें
किसको मिला सबसे ज्यादा वोट
सलमान खान ने इस दौरान बजर का इंतजाम किया था। साथ ही कहा था कि जो पहले बजर दबाएगा वह बच जाएगा। ऐसे में सबसे पहले अभिषेक बजर बजाते है और वह सेफ हो जाते हैं। हालांकि सलमान कहते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिला है। ऐसे में वह पहले से सेफ है।
इसे भी पढ़ेंःBigg Boss 17: शुरू हुआ नया खेल, इस बार घर के अंदर आए ये सेलेब्स, बदल गए हैं कुछ जरूरी नियम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों