जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया, ठीक उसी अंदाज में आप भी शोहदों को सिखा सकती हैं करारा सबक। भारतीय महिलाएं तरह-तरह के अपराधों की शिकार होती हैं। रेप, दहेज के मामलों से जुड़ी हिंसा, ऑनर किलिंग, घरेलू हिंसा, विधवाओं के साथ बुरे व्यवहार से जुड़े असंख्य मामले दर्ज किए जाते हैं। थॉमसन रॉयटर्स के एक सर्वे में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और सीरिया के बाद भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना है। इस सर्वे में स्वास्थ्य सुविधाओं, भेदभाव, परंपराओं, यौन संबंधों, गैर यौन संबंधों और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे विषयों पर 548 ग्लोबल एक्सपर्ट्स का मत लिया गया था।
हालांकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस सर्वे को खारिज कर दिया, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि देश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। आज के समय में जब देश में वर्किंग महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, सुरक्षा का मुद्दा और भी अहम हो जाता है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें इस दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं को भी इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। अगर महिलाएं खुद सजग रहें तो बहुत हद तक अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। आइए जानें ऐसे कुछ तरीकों के बारे में, जिनसे महिलाएं अपनी सेफ्टी बनाए रख सकती हैं।