herzindagi

Surya Grahan 2022: इन राशियों पर पड़ सकता है सूर्य ग्रहण का बुरा असर, जानें ज्योतिष के अचूक उपाय

सूर्य ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसका ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत से प्रभाव पड़ते हैं। हर एक राशि और नक्षत्र पर इसका अलग प्रभाव पड़ता है। कोई भी ग्रहण चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र, कुछ राशियों के लिए शुभ होता है और कुछ के लिए अशुभ फल लेकर आता है। चूंकि ये एक खगोलीय घटना है इसलिए इसके प्रभाव को रोक पाना कठिन है लेकिन कुछ उपायों से आप इस दौरान होने वाले किसी भी दुष्प्रभाव से अपना बचाव कर सकते हैं और अपने भविष्य को ठीक कर सकते हैं।&nbsp; आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर 2022 को यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा। हालांकि यह आंशिक होगा, लेकिन हर राशि पर सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जिन राशियों पर कुछ दुष्प्रभाव पड़ने के संकेत हैं वो यहां बताए ज्योतिष उपायों से किसी भी समस्या से मुक्ति पा सकती हैं और जिन पर शुभ प्रभाव के योग हैं, वो राशियां भी कुछ आसान उपायों से भविष्य को और ज्यादा उज्जवल बना सकती हैं। आइए <strong>ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया</strong> से जानें राशियों के लिए कुछ उपायों के बारे में।&nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 25 Oct 2022, 10:10 IST

मेष राशि

Create Image :

मेष राशि के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव से नौकरी पेशे में परेशानी रहेगी और निजी जीवन अशांत रहेगा। 

उपाय -मेष राशि के जातक शिव जी की उपासना करें।  इस दिन आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।

 

मकर राशि

Create Image :

मकर राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन नौकरी में बड़े लाभ के योग हैं। 

उपाय- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करें और गरीबों को ऊनी कपड़ों व गेहूं का दान करें। 

कुंभ राशि

Create Image :

इस राशि के लोगों को रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अचानक से आपके दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे। 

उपाय - कुंभ राशि के जातक शहद, गुड़ और तिल का दान करें।  

मीन राशि

Create Image :

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके व्यापर में लाभ के योग हैं और सेहत में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे और किसी यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। उपाय - सूर्य ग्रहण के शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए गुड़ और घी का दान करें। 

अक्टूबर के महीने में पड़ने वाले साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर मिले जुले प्रभाव पड़ने के योग हैं। जिन राशियों के लिए समस्याओं भरा होने के योग हैं वो यहां बताए उपायों को आजमा सकते हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and pixabay.com 

वृषभ राशि

Create Image :

वृषभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव से माता का स्वस्थ्य ख़राब रहने की संभावना है। लेकिन शुभ फलों के रूप में पारिवारिक खुशहाली रहेगी, संतान से लाभ होगा और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय - वृषभ राशि के जातक गरीबों को कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान करें। 

इसे जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2022: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा क्या असर? पंडित जी से जानें

मिथुन राशि

Create Image :

मिथुन राशि के लोगों के लिए भाई बहन के संबंधों  में तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। 

उपाय- मिथुन राशि के जातक ग्रहण से शुभ फल के लिए ग्रहण के बाद चीटियों को पंजीरी और गाय को हरा चारा खिलाएं, अवश्य लाभ होगा। 

कर्क राशि

Create Image :

कर्क राशि के लोगों को ग्रहण के प्रभाव से धन हानि के योग हैं, आपके फालतू के खर्चे बढ़ेंगे। यदि आप ज़्यादा से ज़्यादा बचत करेंगे तो उत्तम परिणाम मिलेंगे। 

उपाय - ग्रहण से शुभ फल लेने के लिए घी और गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशि

Create Image :

तुला राशि के लोगों को ग्रहण के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको रुका हुआ धन मिलेगा और बिज़नेस में लाभ हो सकता है। आपकी लंबी यात्रा के योग बनेंगे। 

उपाय- तुला राशि के जातक शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गरीबों को कंबल का दान करें। 

सिंह राशि

Create Image :

सिंह राशि के लिए मानसिक तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में विवाह के योग बनेंगे और प्रबल धन लाभ के योग है। 

उपाय- सिंह राशि के जातक गुड़ और शहद का दान करें इससे लाभ मिलेगा।

 

कन्या राशि

Create Image :

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।  

उपाय- कन्या राशि के जातक ग्रहण के बाद गुड़ ,तिल और अनाज का दान करें इससे घर में सुख समृद्धि आएगी।

इसे जरूर पढ़ें: Solar Eclipse 2022: अक्टूबर में पड़ेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों पर आ सकती है मुसीबत

 

वृश्चिक राशि

Create Image :

मित्रों से सुख मिलने की संभावना है और प्रबल धन लाभ के योग है। अचानक आपके व्यापार में तेजी आएगी। 

उपाय- वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद तिल, गुड़, दूध और गेहूं का दान करें,ये उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। 

धनु राशि

Create Image :

इस राशि के जातकों को व्यावसायिक लाभ होगा और नौकरी में सफलता मिलेगी। आपको कुछ मानसिक चिंताएं भी हो सकती हैं। आपको अपने परिवार का ध्यान रखने की ज़रुरत है। संतान पर खर्च बढ़ेगा (सूर्य ग्रहण के दिन न करें ये काम)

उपाय- धनु राशि के जातक घी, शहद, तिल, गुड़ का दान करें। ये आपके लिए लाभदायक रहेगा।