विराट-अनुष्का से लेकर धोनी-साक्षी तक, इन क्रिकेट कपल को बहुत पसंद करते हैं लोग

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा और भी कई क्रिकेट कपल हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं।
Geetu Katyal

आज के समय में क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। फिर चाहे विराट-अनुष्का हो या धोनी-साक्षी। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेट कपल के बारे में बताने वाले हैं जो बहुत फेमस हैं और हमेशा सुर्खियों में भी रहते हैं। 

 

1 विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात क्लीन एंड क्लीयर के विज्ञापन के दौरान हुई थी। यहीं से धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज

2 हार्दिक पांडया और नताशा स्टैनकोविच

हार्दिक पांड्या का प्रपोजल वीडियो तो आपने देखा ही होगी। हार्दिक ने नताशा स्टैनकोविच को बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रपोज किया था। डेटिंग के कुछ समय के अंदर दोनों ने शादी की और अब 1 बेटा भी है। 

3 युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

धनश्री वर्मा शादी से पहने भी डांस क्रोग्राफर होने की वजह से कई बार मीडिया में छाई रहती थीं। हालांकि, शादी के बाद से उन्हें और पापुलेरीटी मिली है। उनके डांस के फैंस दीवाने है और यही कारण है कि उन्हें कुल 5.3 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 

4 महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह

एम एस धोनी फिल्म में आपने धोनी और साक्षी की प्यार की कहानी तो सुनी ही होगी। धोनी के साथ आज साक्षी भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। धीरे-धीरे साक्षी को फैंस ने इतना प्यार दिया कि आज उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः पद्म भूषण विजेता क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं स्टाइल क्वीन

5 जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन 2021 में शादी के बंधन में बंधे हैं। संजना गणेशन क आपने भी स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर क्रिकेट से जुड़ी प्रेजेंट करते हुए देखा होगा। 

6 रोहीत शर्मा और रितिका सजदेह

रितिका शर्मा अक्सर मैच के दौरान रोहीत को स्पोर्ट करती दिखती हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर रितिका को 2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। 

7 सुरेश रैना और प्रियंका

सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग मुकाम तक ले जाने में अपना बहुत योगदान दिया है। उनकी वाइफ प्रियंका चौधरी नीदरलैंड में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम  कर चुकी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। 

 

8 भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर  की जोड़ी को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram 

Virat Kohli Indian cricket team Anushka Sharma Sakshi Dhoni