26 जून 2022 को मुंबई में जन्म एक्टर अर्जुन कपूर 37 साल के हो गए हैं। अर्जुन बी-टाउन के उस खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जिनके परिवार में सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता हैं, वहीं उनके चाचा अनील कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। अर्जुन की बहन सोनम और जाह्नवी भी दोनों बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं। वहीं जल्द छोटी खुशी भी फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में अर्जुन का पूरा परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। अर्जुन ने भी साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे’ फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।
फिल्मी करियर के अलावा अर्जुन की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। जहां अर्जुन अपनी बहनों को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं। रियल सिस्टर अंशुला के अलावा अर्जुन अपनी स्टेप सिस्टर जाह्नवी और खुशी के भी काफी करीब हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन अपनी बहनों के साथ फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। फोटोज में अर्जुन और उनकी बहनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है।