herzindagi

लखनऊ से लेकर मेरठ तक मशहूर हैं उत्तर प्रदेश के ये मार्केट्स 

उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जो न सिर्फ अपनी प्राचीन परंपराओं के लिए जाना जाता है बल्कि अपने विशाल बाजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां की मार्केट में आपको कला, हाथ से तैयार की प्राचीन और पारंपरिक चीजें मिल जाएंगी, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश का हर शहर अपनी खास विशेषता के लिए जाना जाता है, लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के खास बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप खरीदारी करने के लिए जा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 30 May 2022, 16:05 IST

मथुरा का बाजार 

Create Image :

उत्तर प्रदेश का मथुरा का बाजार सबसे पवित्र शहर में आता है क्योंकि ये शहर तीर्थयात्रियों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां की मार्केट ज्वेलरी जैसे- चांदी के खूबसूरत आभूषण, सोने के खूबसूरत आभूषण आदि के लिए जाना जाता है। साथ ही, यहां के बाजार में आपको कई तरह की हस्तशिल्प यानि हाथ से बनी चीजें मिल जाएंगी जैसे- बर्तन, गहने, कपड़े आदि।  

इसे ज़रूर पढ़ें- Travel Tips: मथुरा जा रहे हैं तो कंस किला में ज़रुर घूमने पहुंचें

बनारस का बाजार 

Create Image :

उत्तर प्रदेश का शहर बनारस यानि वाराणसी का बाजार खूबसूरत बनारसी साड़ियों को बेचने के लिए जाना जाता है। वाराणसी के बाजारों में लगभग दस हजार दुकान ऐसी हैं, जो सूती और रेशमी कपड़े से सजी बनारसी साड़ियों के साथ-साथ प्रिंटेड साड़ियों को बेचती हैं। हालांकि, वाराणसी शहर बहुत बड़ा है, लेकिन अगर आप सस्ती और अच्छी साड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो आप चौक, विश्वनाथ गली, लहुराबीर, गोलघर, दशाश्वमेध गली और गोदौलिया आदि जा सकती हैं।  

आगरा का बाजार

Create Image :

वैसे तो आगरा अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां का बाजार भी काफी फेमस है, जो  फुटवियर के लिए जाना जाता है। आप आगरा के प्रसिद्ध जूता बाजार से सस्ते और अच्छे जूते खरीद सकती हैं। इसके अलावा, किनारी बाजार आगरा का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जो संगमरमर, कपड़ा, कांच के बने पदार्थ, चमड़ा, कालीन और हस्तशिल्प जैसे विभिन्न प्रकार के सामान को बेचने के लिए जाना जाता है।

इलाहाबाद का बाजार

Create Image :

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय शहर है, जहां के मार्केट्स काफी फेमस हैं। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया गया है। इस शहर को घूमने के अलावा, आप चौक बाजार और सिविल लाइंस बाजार में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। आपको यहां कई तरह के डिजाइनर आभूषण मिल जाएंगे। अगर आपके घर में शादी है, तो आप यहां से सस्ते और अच्छे गहने खरीद सकती हैं। (चांदनी चौक का बाजार

मेरठ का बाजार

Create Image :

उत्तर प्रदेश का मेरठ का मार्केट भी काफी फेमस है, जहां आपको कई तरह के चमड़े का सामान जैसे- बैग, कोट और खिलौने आदि मिल जाएगा। आप यहां से रेडीमेड गारमेंट भी खरीद सकती हैं, इसके लिए आपको लाल कुर्ती बाजार जाना होगा। वहीं, आप मेरठ का बुहाना गेट भी  जा सकती हैं, जो स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है।

अलीगढ़ का बाजार

Create Image :

आप शॉपिंग करने के लिए अलीगढ़ भी जा सकती हैं। क्योंकि यहां का मानिक चौक का बाजार काफी फेमस है, जहां से आप थोक में अपनी जरूरत का सामान खरीद सकती हैं। वहीं, अलीगढ़ का चौक बाजार पुरुषों के लिए पारंपरिक कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है।  इसके अलावा, बाजार में कई तरह के रंगीन कपड़े, बर्तन और कीमती पत्थरों के आभूषण भी जाएंगे। इसके अलावा, दुनिया भर में मशहूर 'चाइनीज लॉक' भी अलीगढ़ के बाजारों में बनाए और बेचे जाते हैं।

फिरोजाबाद का बाजार

Create Image :

उत्तर प्रदेश का ये बाजार कांच के सामान बेचने के लिए जाना जाता है। यहां आपको कांच और क्रिस्टल से सजे सुंदर मल्टी-पीस झूमर, बर्तन आदि जाएंगे, जो आपके घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेंगे। इसके अलावा, आप यहां से कांच की चूड़ियां, डिनर सेट, हीटिंग ट्यूब आदि भी खरीद सकती हैं। हालांकि, आपको यहां कई तरह के कपड़े भी मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- फ़िरोज़ाबाद को क्यों कहा जाता है 'सुहाग नगरी', जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

लखनऊ का बाजार

Create Image :

जब भी हम उत्तर प्रदेश की बात करते हैं, तो लखनऊ को जरूर शामिल किया जाता है। हालांकि, लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है, लेकिन लखनऊ का बाजार भी काफी फेमस है, जो अपने चिकनकारी, जरदोजी और शाही कढ़ाई के काम के लिए जाना जाता है। इस प्रकार की कढ़ाई आमतौर पर परिधानों पर की जाती है और लखनऊ के बाजार में आपको चिकनकारी परिधानों की भरमार मिल जाएगी। आप चिकनकारी सामान खरीदने के लिए अमीनाबाद और चौक बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कानपुर का बाजार

Create Image :

वैसे तो कानपुर शहर काफी चीजों के लिए फेमस है, लेकिन यहां स्थित बाजार यकीनन आपका दिल जीत लगेंगे। क्योंकि यहां के चौराहा बाजार, पीपीएन बाजार, नवीन बाजार और बिरहाना रोड बाजार पुरे भारत में मशहूर हैं। आपको इन बाजारों में कई तरह की वस्तुएं मिल जाएंगी जैसे- आप यहां से डिजाइनर कपड़े, चमड़े का सामान, सोना-चांदी के आभूषण आदि। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik,i ndulgexpress.com and pixabay.com)