-1762872351693.webp)
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने पहनावे में काफी बदलाव करती हैं। अगर आप भी ठंड के मौसम में गर्म कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको हैदराबाद के कुछ ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ठंड के कपड़े खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं मार्केट के बारे में।
अगर आप हैदराबाद की रहने वाली हैं या ठंड की छुट्टियों में घूमने के लिए हैदराबाद जा रही हैं, तो अब आप हैदराबाद के इस फेमस चारमीनार और लाड बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको बच्चों से लेकर बड़ों तक के विंटर वियर मिल जाएंगे। वह भी कम कीमत में। यह बाजार चारमीनार के आस-पास लगता है, जो खास कर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इसे चूड़ियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध मार्केट बताया गया है।
-1762873210998.jpg)
इसके अलावा आप हैदराबाद का एक और फेमस बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बेगम बाजार की। यह हैदराबाद के सबसे पुराने थोक बाजारों में से एक है, जहां आपको बच्चों के कपड़ों से लेकर बड़ों के कपड़ों तक हर एक चीज सस्ते में मिल सकती हैं। आप इस बाजार से ठंड के कपड़े खरीदने के साथ साथ सस्ते दामों पर कंबल, बेडशीट भी आसानी से खरीद सकती हैं।
आप इन दोनों बाजार के अलावा हैदराबाद का फेमस नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान भी जा सकती हैं। यह बाजार खास तौर पर सर्दियों के कपड़ों के लिए पूरे हैदराबाद में काफी फेमस है। हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में इस मैदान में एक बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। यहां आपको ठंड के कपड़ों के कई स्टॉल मिल जाएंगे। इसके अलावा आप इस प्रदर्शनी से कंबल जैकेट, स्वेटर, शॉल और अन्य सर्दियों के सामान खरीद सकती हैं।
-1762873222626.jpg)
आप चाहें तो हैदराबाद का सुल्तान बाजार और कोटी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार से आप विंटर वियर खरीद सकती हैं। यहां रेडीमेड कपड़ों की कई दुकानें हैं, जहां आपको महिलाओं के लिए ठंड के कपड़ों के अलावा सस्ते जूते, ऊनी कपड़े और अन्य वार्म वियर भी कम कीमत में मिल जाएंगे। ऐसे में आप इन सभी बाजार को एक्सप्लोर कर ठंड के कपडे खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा के इस सस्ते बाजार में मिलेंगे एक से एक ठंड के कपड़े, जानें लोकेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - META AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।