herzindagi
short film for kids

अच्छी आदत और मोरल वैल्यूज समझाने के लिए बच्चों को जरूर दिखाएं ये 5 फिल्में

छोटे बच्चे अक्सर बातों को सुनकर सीखने के बजाय कार्टून वीडियो देखकर जल्दी और काफी आसानी से समझते हैं। आप अपने बच्चों को अच्छी आदत सिखाने के लिए इन फिल्मों को दिखा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-05, 18:31 IST

टेक्नोलॉजी के बीच पलने वाले बच्चों को बचपन से गाइड करना जरूरी है। बच्चों को न केवल  किताबों और क्लासरूम में चीजों को समझाना अहम है बल्कि संदेश-आधारित फिल्में को दिखाना जरूरी है। आज के समय माता-पिता बच्चों को शांत करने के लिए फोन देते हैं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इस समय आप उन्हें मनोरंजन के साथ जीवन के मूल्यों को भी सिखा सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोस्ती, दयालुता, सहानुभूति और समय की वैल्यू कैसे करनी है इसके बारे में दिखाया गया है।

'अंब्रेला' (Umbrella)

Umbrella

आप अपने बच्चे को दया का भाव सिखाने के लिए इस फिल्म को जरूर दिखाएं। इस फिल्म में दयालुता क्यों जरूरी है इसके बारे में दिखाया गया है। फिल्म अम्ब्रेला,हेलेना हिलारियो और मारियो पेस की निर्देशन जोड़ी की पहली फिल्म है। इस शॉर्ट फिल्म में जोसेफ की कहानी है, जो एक अनाथालय में रहता है और एक पीले रंग की छतरी रखने का सपना देखता है, जब तक कि उसकी मुलाकात एक छोटी लड़की से नहीं हो जाती जो उसके अतीत की यादों को जगा देती है। यह फिल्म सोचने पर मजबूर करती है कि लोगों को देखना, सुनना और समझना कितना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-बच्चों के साथ घूमने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, तो इन जगहों पर बोटिंग का बनाएं प्लान

'पिप'(PIP)

PIP

फिल्म 'पिप' की कहानी एक डॉग के इर्द-गिर्द दिखाई गई है। 'पिप' एक पीला लैब्राडोर डॉग है, जो एक गाइड डॉग के लिए तैयार होना चाहता है। लेकिन वह ट्रेनिंग के दौरान,गड़बड़ कर देता है और उसे कार्यक्रम से निकाल दिया जाता है। अब वह दूसरे मौके की उम्मीद में रहता है। यह फिल्म बच्चों को डिटरमिनेशन के बारे में सिखाती है।

'स्नैक अटैक' (Snack Attack) 

Snack Attack short film

फिल्म 'स्नैक अटैक' में कुछ करने या डिसीजन लेने से पहले सोचने-समझने और उसके प्लस-माइनस क्या हैं और इसके बारे में सोचना कितना जरूरी है,इन सब चीजों के बारे में बताया गया है। अगर आप अपने बच्चे को समझदार बनाना चाहते हैं, तो इस फिल्म को जरूर दिखाएं।

'द रॉन्ग रॉक'(The Wrong Rock)

The Wrong Rock

फिल्म 'द रॉन्ग रॉक' में समानता और मतभेदों को स्वीकार करने की कहानी के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में मार्टिन का किरदार, किस तरह से खुद के वजूद की खोज के लिए मेहनत करता है इसके बारे में दिखाया गया है। 

'इनसाइड आउट' (Inside Out)

Inside Out

फिल्म 'इनसाइड आउट' आपके बच्चों को उनकी भावनाओं को समझने में मदद करेगी। साथ ही उन्हें यह भी सिखाएगी कि कैसे अपने मन की फीलिंग्स के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-15 अगस्त पर बच्चों को घुमाने लेकर जाएं जयपुर, इन जगहों पर आएगा उन्हें मजा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-IMDB

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।