herzindagi
gadar  film

Gadar 2 सकीना-तारा सिंह की लव स्टोरी में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें

गदर 2 जल्दी ही रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में अब खबर आई है कि सकीना-तारा सिंह की लव स्टोरी में एक खास व्यक्ति की एंट्री हुई थी।  
Editorial
Updated:- 2023-07-05, 15:51 IST

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि फैंस फिल्म का इंतजार ब्रेसबी से कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा किस सेलेब्स ने एंट्री ली हैं।

नाना पाटेकर की हुई एंट्री

रिलीज से पहले अब यह खबर आई है कि अभिनेता नाना पाटेकर की भी एंट्री हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि उनका इस फिल्म में क्या रोल होगा। तरण आदर्श ने एक तस्वीर साझा की है इस तस्वीर में नाना पाटेकर डबिंग करते नजर आ रहे हैं।

तरण आदर्श ने क्या लिखा कैप्शन

gadar  nana patekar entry in sunny deol ameesha patel film

इतना ही नहीं, इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही तरण आदर्श ने एक कैप्शन भी लिखा है। तरण आदर्श ने लिखा है कि- नाना पाटेकर ने 'गदर 2' के लिए वॉयस ओवर किया है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को Gadar 2 से परिचित कराएगा। ऐसे में अब यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा में हैं।

इसे जरूर पढ़ें- कुछ इस तरह अमीषा पटेल को मिला था गदर में सकीना का किरदार

22 साल बाद रिलीज हो रही गदर 2

इससे पहले साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर'' में अभिनेता ओम पुरी ने आवाज दी थी। हालांकि, अब ओम पुरी इस दुनिया में नहीं है तो उसकी जगह इस गदर 2' में नाना पाटेकर की आवाज ली गई है। 22 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल को फिल्म 'गदर 2' देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा को खरीदने के लिए क्यों तैयार नहीं थे डिस्ट्रीब्यूटर्स?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

 

image credit: instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।