Bhai Dooj 2023: भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं ये 5 फिल्में, एक बार जरूर देखें

भाई-बहन का रिश्ता काफी खास होता है। इस भाई दूज आपको भाई-बहनों के रिश्तों पर बनी इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। 

 
bollywood movies on sibling relationships

कुछ फिल्मों की कहानियां ऐसी होती हैं कि हम सभी को इमोशनल कर देती हैं। वहीं अगर फिल्म भाई- बहन के अटूट रिश्तों पर बनी हो तो वह और भी खास हो जाती हैं। बॉलीवुड ने भाई- बहनों के रिश्तों को लेकर कई ऐसी फिल्में बनाई है जो काफी खास है। इस भाई दूज आपको इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।

धनक

दिल धू जाने वाली फिल्म धनक अगर आपने नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखना चाहिए। भाई- बहन पर बनी इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। इसे नागेश कुकुनूर ने लिखा और डायरेक्ट किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

बम बम बोले

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म बम बम बोले तो आपको देखना ही चाहिए। इस फिल्म में भाई अपनी बहन के जूतों को खो देता है। हालांकि हालात इतने खराब होते हैं कि वह इस बात को अपने परिवार वालों को नहीं बता पाता है। ऐसे में वह अपनी बहन को फिर से जूते दिलाने के लिए काफी कुछ करता है।

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Kab Hai 2023: कब है भाई दूज 14 यह 15 नवंबर? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

इकबाल

इकबाल एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक लड़का क्रिकेटर बनना चाहता है हालांकि उसके लिए यह जर्नी इतनी आसान नहीं होती हैं। ऐसे में इस सफर में उसका पूरा साथ उसकी बहन देती हैं। उसकी बहन के कारण ही उसका क्रिकेटर बनने का सपना पूरा हो पाता है।

यह भी पढ़ें-Bhai Dooj 2023: जानें भाई दूज का यमराज से क्या है संबंध?

पटाखा

भाई- बहनों के बीच होने वाली लड़ाई के बारे में इस फिल्म में दिखाया गया है। हालांकि उन्हें लास्ट में यह समझ आ जाता है कि यहीं लड़ाई- झगड़े उनके बीच प्यार लेकर आते हैं। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP