Holi Special Bhojpuri Song: इन भोजपुरी गानों से होली में मचाएं तहलका, यहां देखें सॉन्ग की पूरी लिस्ट

Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी गानों के बिना होली अधूरी लगती है। इसी को देखते हुए आज हम यहां पर होली की लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट तैयार की है। इन गानों के साथ आप दोस्तों के साथ तहलका मचा सकते हैं।

latest bhojpuri holi song

Bhojpuri Holi Song List: होली हमारे लिए बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। रंगों के इस खास पर्व को पूरे देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी होली के त्योहार को खूब पसंद करते हैं। इस दिन हर कोई गिले-शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। अब बात होली की हो रही है तो यह कैसे संभव है कि आप डांस और मस्ती न करें। खासकर भोजपुरी गानों के बिना तो होली का पर्व ही अधूरा लगता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए भोजपुरी सॉन्ग की ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं, जिसकी धुन आपके कानों में जाते ही आप थिरकने लगेंगी। तो चलिए उन गानों को सुनते हैं।

भिज जाला लहंगा

इस साल खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने एक होली सॉन्ग रिलीज की है। होली के धमाल से भरपूर भोजपुरी गाना 'भिज जाला लहंगा' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में काफी मस्ती और देवर भाभी की केमिस्ट्री दिखाई गई है। होली में मस्ती और धमाल मचाने के लिए ये सॉन्ग बेस्ट हो सकता है।

हमार बाड़े पति

बात होली के गानों की हो और खेसारी लाल का नाम न आए, यह भला कैसे हो सकता है। होली स्पेशल सॉन्ग में एक गाना 'हमार बाड़े पति' भी है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। आप भी होली के दिन दोस्तों के साथ तहलका मचाने के लिए इस गाने को प्ले कर सकते हैं।

होली खेले रामलला

भोजपुरी होली सॉन्ग की लिस्ट में एक गाना 'होली खेले रामलला' भी है, जो होली में बजाने और इसपर डांस करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। होली के मौके पर इस गाने को प्ले करके काफी एंजॉय कर सकती हैं।

व्हाइट-व्हाइट लहंगा

होली के त्योहार पर एंजॉयमेंट को डबल करने के लिए भोजपुरी गाना सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके लिए आप चाहें तो भोजपुरी स्टार पवन सिंह का होली सॉन्ग 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' को भी साउंड बॉक्स पर बजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Holi 2024: होली के इन दमदार गानों पर बना सकती हैं इंस्टाग्राम रील्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली खेले आवातारे

भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट में 'होली खेले आवातारे' गाना काफी मजेदार है। होली के रंग में मस्ती के डोज को बढ़ाने के लिए यह गाना बहुत पसंद किया जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के दौरान इस गाने को प्ले कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-होली के मौके पर अपने परिवार के साथ देखें ये फिल्में

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP