कई बार हम अपनी आदतों के कारण भी काफी पैसे खर्च कर देते हैं। अगर आप भी पैसों की बचत करना चाहती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इन आदतों को बदल लेती हैं तो आप हर महीने ढेर सारे पैसे बचा सकती हैं।
फालतू की शॉपिंग ना करें
क्या आप भी बेफालतू की शॉपिंग करती रहती हैं। आपको र्सिफ काम का समान ही खरीदना चाहिए। कई बार हम बाहर निकलते हैं और कुछ ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जिसके कारण भी हमारा बेफालतू का काफी ज्यादा खर्च हो जाता हैं। अगर आप भी बेफालतू के खर्च से बचना चाहती हैं तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना होगा।
शॉपिंग मॉल ना जाएं
अगर आपको काफी ज्यादा जरूरी है तभी आप शॉपिंग मॉल जाएं। कई बार हम बिना किसी काम के भी शॉपिंग मॉल चले जाते हैं। वहां घूमते हुए हमें कुछ ना कुछ पसंद आ ही जाता हैं। उस समय हमें पता नहीं चलता और हम उसे खरीद लेते हैं। महीने के अंत में हमारे पास कुछ भी नहीं बचता है और हम परेशान हो जाते हैं। हमें समझ भी नही आता कि पैसा कहां खर्च हो गए।
बाहर की जगह घर में खाएं खाना
कई लोग आलस के कारण भी घर में खाना नहीं बनाते हैं। हम रोजाना बाहर से खाना ऑर्डर करते है। ऐसा करने से भी हम अपने पैसे काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं। अगर आप भी रोजाना बाहर से खाना ऑर्डर करती हैं तो आपको अपने इस आदत को बदलना चाहिए। बाहर का बेकार खाना खाने से अच्छा है कि आप खुद से घर पर खाना बनाकर खाएं। ऐसा करने से भी आपके काफी पैसे बच जाएंगे।
नीलम कुमारी
(नीलम कुमारी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक में काउंसलर की जॉब करती हैं। इस लेख में दिए गए विचार और टिप्स उनके हैं)
उम्मीद है आगे से आप इन टिप्स की मदद से बचत कर पाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों