Diwali 2022 : दिवाली पर घर में मौजूद इन चीजों की मदद से बनाएं रंगोली की ये डिजाइंस

अगर आपको दिवाली में रंगोली बनानी हैं, तो आप घर की चीजों से बना सकती हैं।

ghar par rangoli kaise bnaye

दिवाली का त्योहार आते ही चारों तरफ धूम धाम का माहौल हो जाता है। इस त्योहार में लोग साफ-सफाई में लग जाते है। इसके साथ ही वह दिवाली के आते ही लोग तरह-तरह की चीजों से अपने घर की सजावट करना शुरू कर देते हैं। दीवाली के त्योहार में अक्सर घर, दुकान और ऑफिस में रंगोली बनाने की परंपरा है। वैसे तो आजकल बाजार में आपको रेडीमेड रंगोली की कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, जिसे आप सीधा फर्श पर लगा सकते है, लेकिन घर पर रंगों से रंगोली बनाने की बात ही कुछ और होती है। ऐसे में अगर आपको भी घर पर रंगोली बनाना पसंद है, तो आप घर पर मौजूद कई चीजों की मदद से रंगोली की खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं।

चावल के आटे और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं रंगोली

chawal atte aur gulab ki pankhudiyon se bnaye rangoli

सामग्री

जाने कैसे बनाएं

  • इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल में चावल का आटा ले लें।
  • फिर इसमें गुलाब का पाउडर मिलाकर पिंक कलर तैयार कर लें।
  • अब आप अपने मन की रंगोली डिजाइन बनाकर इसमें यह कलर को भरें।

गेंदे के फूल और पत्तियों से बनाएं रंगोली

genda phool rangoli

सामग्री

  • 20-25 गेंदे के फूल
  • 15-20 किसी भी पेड़ की पत्ती

जाने कैसे बनाएं

  • इस रंगोली को आप आसानी से बना सकती हैं।
  • आप गेंदे के फूल और पत्तियों की मदद से अपने मन की डिजाइन घर की किसी भी जगह बना लें।
  • आप इसमें किसी भी तरह की डिजाइन को बना सकती है।

बालू और हल्दी पाउडर से बनाएं रंगोली

haldi powder se rangoli

सामग्री

जाने कैसे बनाएं

  • सबसे पहले बालू को अच्छी तरह से छानकर कंकड़ को निकाल लें।
  • अब हल्‍दी पाउडर को इसमें मिलाकर कलर तैयार कर लें।
  • अब जमीन में अपने मन की डिजाइन को बनाकर इसमें यह रंग भरे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP