Kurti Designs: मकर संक्रांति पर आपका लुक भी नजर आएगा अट्रैक्टिव जब स्टाइल करेंगी ये येलो और ऑरेंज कलर की कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

कुर्ती ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और अगर आप मकर संक्रांति पर अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
kurti designs

देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। जो कि भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इस खास मौके पर सभी महिलाएं ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं और इसके लिए बेस्ट से बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। लेकिन, अगर आप मकर संक्रांति पर अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती इस मौके पर वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस कुर्ती में आप बेहद ही खूबसूरत भी नजर आएंगी।

बांधनी प्रिंटेड कुर्ती

kurti for makar sankranti

बांधनी प्रिंटेड आउटफिट हर खास मौके पर वियर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की बांधनी प्रिंटेड कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह बांधनी प्रिंटेड कुर्ती आपको कई सारे कलर कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। जिसे आप अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए मकर संक्रांति पर वियर कर सकती हैं।

इस तरह की कुर्ती को आप पेंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं और इसके साथ अपने लुक कम्पलीट करने के लिए आप झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

kurti for makar sankranti (2)

बांधनी प्रिंट में आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं जो आपको सस्ते दाम में मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-प्री-वेडिंग फंक्शन में आपका लुक आएगा सबसे अलग नजर जब स्टाइल करेंगी ये लॉन्ग कुर्ती के साथ स्कर्ट

फ्लोरल कुर्ती

kurti for makar sankranti (3)

इस तरह की फ्लोरल कुर्ती भी आप मकर संक्रांति पर वियर कर सकती हैं और इस कुर्ती में भी आपका लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। यह कुर्ती फ्लोरल डिजाइन में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई हैं। इस कुर्ती को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये 1,000 रुपये की कीमत में मिल सकती हैं।

इस कुर्ती को आप प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं झुमके और हाथों में चूड़ी इस कुर्ती के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

प्रिंटेड कुर्ती

kurti for makar sankranti (4)

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती भी मकर संक्रांति पर स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसे आप सस्ते दाम में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप 700 से 800 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

इस कुर्ती के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

kurti for makar sankranti (5)

प्रिंटेड में आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइल कर सकती है और इस तरह की कुर्ती में भी आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा।

kurti design

अट्रैक्टिव लुक के लिए आप इस तरह की लेहेरिया प्रिंट वाली कुर्ती भी वियर कर सकती हैं और इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई हैं जो ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें-Kurti Designs: जींस में न्यू लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये फुल स्लीव्स वाली कुर्ती, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:mirraw,myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP