एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ में लीड रोल अदा कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में होने का कारण है उनका फैशनेबल अंदाज। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने जब से टवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ से एग्जिट किया है और वह रियालिटी शो ‘द वॉइस’ में होस्ट की भूमिका में नजर आ रही हैं तब से दिव्यांका के लुक्स में काफी चेंज आया है। दिव्यंका पहले से ज्यादा ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। हालहि में दिव्यंका ने अपने हसबैंड विवेक के साथ अपनी दोस्त की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्हें समर एथनिक लुक में देखा गया है। दिव्यांका का यह अंदाज आपके लिए भी परफेक्ट है। खासतौर पर अगर आप अपनी किसी दोस्की समर वेडिंग में हिस्सा लेने जा रही हों।
इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज बदल सकते हैं आपकी भी जिंदगी
दिव्यांका ने अपनी दोस्त की शादी में पिंक कलर का चिकनकारी लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ उन्होंने बेहद स्टाइलिश ब्रॉन्ज कलर की स्लीवलेस चोली पहनी थी। लहंगे के साथ उन्होंने ग्रे कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा पहना था। इस दुप्पटे पर मल्टी कलर थ्रेड से फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। दुपट्टे बॉर्डर पर ब्रॉन्ज कलर का ब्रॉड बॉर्डर था, जो दुपट्टे के लुक को ग्रेसफुल बना रहा था।
दिव्यांका त्रिपाठी की तरह आप भी इस तरह के समर लुक वाले लहंगे में खुद को स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा न तो हैवी था न इस पर गॉडी वर्क किया गया था। सिंपल सोवर वर्क वाले इस लहंगे को पहन कर आप भी दोस्त की शादी में खुद को कम्फर्टेबल महसूस कर सकती हैं और एलिगेंट भी नजर आ सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ‘यह है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्याकां त्रिपाठी का देखें दम, पति विवेक के साथ ऐसा लड़ाया पंजा
दिव्यांका त्रिपाठी खूबसूरत हैं इसमें कोई शक नहीं मगर, अपनी दोस्त की वेडिंग में उन्होंने एथनिक लुक के लिए मिनिमल मेकअप को चुना। न्यूड आई मेकअप और मजेंटा मैट लिपस्टिक में दिव्यांका कमाल की नजर आ रही थीं। समर लुक के लिए दिव्यांका ने पीच कलर का ब्लश ऑन लगाया था। हाईलाइटर से अपनी चीक बोन को हाइलाइट करके दिव्यांका न अपने मेकअप को समर टचअप दिया था।
बालों को भी सेंटर पार्टिंग करके दिव्यांका ने ओपन और स्ट्रेट रखा था, जो उनके लुक को और भी सिंपल सोवर बना रहा था। दिव्यांका की तरह आप भी लाइट मिनिमल मेकअप के साथ अगर अपनी दोस्त की शादी में शामिल होंगी तो आप भी ग्रेसफुल नजर आएंगी।
समर एथनिक लुक के लिए दिव्यांका ने न केवल आउटफिट और मेकअप को सावधानी चुना बल्कि अपने लुक को संवारने के लिए दिव्यांका ने लाइट वेट की मोती वाली ज्वैलरी को सेलेक्ट किया। दिव्यांका ने कानों में मल्टी लेयर वाले झूमरनूमा ईयरिंग्स पहने और हाथों में मोती का ही हथफूल पहना। इसके अलवा दिव्यांका ने कोई भी ज्वैलरी नहीं पहनी। आपको बता दें कि इस वक्त हथफूल का फैशन काफी इन है। दिव्यांका ने मैटेलिक फ्लोरल मीनाकारी वाला स्लिंग बैग लिया हुआ था।
मार्केट में आपको कई डिजाइन के हथफूल मिल जाएंगे। अगर आप को कम ज्वैलरी में खुद को डिफ्रेंट लुक देना है तो डिजाइनर हथफूल आपकी इस ख्वाहिश को पूरा कर देंगे। इसके अलावा समर सीजन में अगर आप मोतियों की ज्वैलरी को प्रिफरेंस देंगी तो यह आपको बेहद एलिगेंट लुक देंगी। आजकल बाजार में डिजाइन पर्ल सेट, ईयरिंग्स, नेकलेस और बैंग्लस की ढेरों डिजाइंस उपलब्ध हैं। आप अपनी ड्रेस के साथ मैच करती हुई पर्ल ज्वैलरी पहन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।