herzindagi
image

सिल्क साड़ी के साथ क्यों पहनीं जाती है टेंपल ज्वेलरी?

सिल्क साड़ी पहनकर लुक रॉयल लगता है। लेकिन अक्सर महिलाएं इसके साथ गोल्डन टेंपल ज्वेलरी को वियर करना ज्यादा पसंद करती हैं। इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 10:29 IST

सिल्क साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो हम अक्सर साड़ी के साथ पहनने के लिए गोल्ड डिजाइन वाली टेंपल ज्वेलरी को वियर करते हैं। ज्वेलरी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, साड़ी में एक रॉयल लुक ऐड कर देती है। लेकिन सिल्क साड़ी पहनने के बाद हमारा ध्यान अक्सर टेंपल ज्वेलरी पर ही क्यों जाता है। साथ ही, इसके डिजाइंस इतने अट्रैक्टिव क्यों लगते हैं। चलिए आर्टिकल में जानते हैं कि टेंपल ज्वेलरी पहनना साड़ी के साथ क्यों पसंद होता है?

सिल्क साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी क्यों की जाती है स्टाइल

Temple jewellery with silk saree

फैशन ट्रेंड के साथ-साथ लोगों का पारंपरिक चीजों को लेकर चॉइस चेंज हो गई है। उन्हें फैशन या स्टाइलिश चीजों को पहनना इतना पसंद नहीं आता है, जितना वो राज्य के हिसाब से ट्रेंडी चीजों को पहनना पसंद करते हैं। टेंपल ज्वेलरी दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पहनी जाती हैं। वहां पर महिलाएं सिल्क साड़ी के साथ इसे वियर करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें देवी-देवताओं की प्रतिमा बनी होती है। इससे ज्वेलरी का डिजाइन ही चेंज हो जाता है। साथ ही, ये साड़ी के साथ पहनने में अच्छी लगती है।

टेंपल ज्वेलरी पहनकर कैसा लगता है लुक

temple jewellery (2)

अक्सर हम साड़ी के साथ सिंपल गोल्ड, स्टोन या पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी को वियर करते हैं। लेकिन इससे लुक अट्रैक्टिव नजर नहीं आता है। इसलिए सिल्क साड़ी के साथ आजकल सबसे ज्यादा टेंपल ज्वेलरी को वियर किया जाता है। ये पहनने के बाद रॉयल लगती है। साथ ही, दक्षिण भारत की संस्कृति से हमें जोड़ती है। इसे पहनने के बाद ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आप किसी भी सिल्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिखना है स्टाइलिश तो इन आउटफिट के साथ पहनें पर्ल ज्वेलरी

टेंपल ज्वेलरी को कैसे करें चूज

Jewellery desihgns

अक्सर हम ज्वेलरी को साड़ी के बेस कलर को देखकर चूज करते हैं। लेकिन टेंपल ज्वेलरी को सिल्क साड़ी के बॉर्डर वर्क के हिसाब से चूज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी साड़ी और ज्वेलरी दोनों साथ में अच्छी लगेंगी। अगर आपका गोल्डन वर्क वाला बॉर्डर है, तो इसके साथ आप गोल्डन स्टोन वाली ज्वेलरी ले सकती हैं। अगर किसी तरह के कलर से बॉर्डर पर वर्क है, तो इसके लिए आप सिंपल गोल्डन ज्वेलरी को वियर करें।

इसे भी पढ़ें:  Golden Jewellery: ब्लैक साड़ी के साथ पहनें गोल्डन टेंपल ज्वेलरी, देखें सबसे अलग डिजाइन

सिल्क साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी पहनने पर अच्छी लगती है। इसलिए हम सभी अक्सर इन्हें ट्राई करते हैं। इसे पहनकर हमारा लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। साथ ही, हम सबसे अलग दिखाई देते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।