Jewellery Design: जब भी ज्वेलरी की बात आती है तो इन्हें ट्राई करने के लिए महिलाएं हमेशा रेडी रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम चाहते हैं कि जो भी हम स्टाइल करें उसमें खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए अलग-अलग ज्वेलरी शॉपिंग भी हम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक जैसी ज्वेलरी पहनकर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में काफी रॉयल लगती है साथ ही इसमें आपको अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं।
अगर आपको ज्वेलरी डिजाइन में कुछ नया ट्राई करने का मन है तो ऐसे में आप पर्ल ज्वेलरी सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे- लेयर पर्ल ज्वेलरी, सिंगल लेयर पर्ल ज्वेलरी और हैवी पर्ल ज्वेलरी सेट। इन्हें आप अलग-अलग तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके सेट इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। मार्केट में इस तरीके के डिजाइन आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
HZ Tips: इन ज्वेलरी के साथ आप सिंपल लुक क्रिएट करें।
मार्केट नें आपको कई सारे इयररिंग्स के डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप आउटफिट के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लॉन्ग लेयर वाले इयररिंग्स (ऑफिस वियर के लिए इयररिंग्स) और स्टड वाले इयररिंग मिल जाएंगे। जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर भी मिल जाएंगे। इस तरीके के डिजाइन वाले इयररिंग्स को आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। ये दिखने में काफी क्लासी लगते हैं और स्टाइल करने में भी इजी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pearl Jewellery Design Ideas: ज्वेलरी का रखती हैं शौक तो ट्राई करें पर्ल नेकलेस के ये ट्रेंडी डिजाइन
अगर आपको हाथों में अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज पहनना पसंद है तो इसके लिए आप पर्ल ब्रेसलेट (ब्रेसलेट डिजाइन) के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें आपको लेयर वाले ब्रेसलेट और सिंगल ब्रेसलेट डिजाइन भी मिलेंगे। जिन्हें आप मार्केट से खरीद सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन के साथ-साथ अलग-अलग कलर भी मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: इन सेलिब्रिटीज के पोल्की नेकलेस डिज़ाइन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
इस तरीके से आप पर्ल डिजाइन वाले ज्वेलरी को स्टाइल करके अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। ये दिखने में भी अच्छी लगती है साथ ही स्टाइल करने के बाद रॉयल लगती हैं। आप इन्हें मार्केट से जाकर भी खरीद सकती हैं और ऑनलाइन भी आपको ये ज्वेलरी मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।